खेलो इंडिया यूथ गेम्स: मध्य प्रदेश ने कैनोए स्लालोम में 4 स्वर्ण पदकों पर किया कब्जा, तैराकी में वेदांत माधवन का जलवा
September 21, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम खेल

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: मध्य प्रदेश ने कैनोए स्लालोम में 4 स्वर्ण पदकों पर किया कब्जा, तैराकी में वेदांत माधवन का जलवा

तैराकी में वर्ग में 200 मीटर फ्रीस्टाइल का स्वर्ण फिल्म अभिनेता माधवन के पुत्र वेदांत माधवन (महाराष्ट्र) ने 1.55.39 मिनट के साथ जीता

Written byPanchjanyaPanchjanya
Feb 8, 2023, 02:56 pm IST
inखेल
वेदांत माधवन

वेदांत माधवन

भोपाल। महेश्वर के सहस्रधारा में पवित्र नर्मदा नदी में आयोजित कैनोए स्लालोम इवेंट में मध्य प्रदेश ने क्लीन स्वीप किया है। मध्य प्रदेश के एथलीटों ने चारों स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया। सोमवार को लड़कों के वर्ग में प्रद्युम्न सिंह राठौर ने बाजी मारी थी, जबकि लड़कियों के वर्ग में मानसी बाथम विजयी रही थीं। अब मंगलवार को लड़कों के वर्ग में विशाल शर्मा और लड़कियों के वर्ग में भूमि बघेल ने वही सफलता दोहराई है। भारोत्तोलन में अरुणाचल की लड़कियों ने दो स्वर्ण जीते जबकि असम और तमिलनाडु को भी एक-एक स्वर्ण मिला।

जम्मू-कश्मीर की तलवारबाज श्रेया गुप्ता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साब्रे इवेंट का स्वर्ण जीता, लेकिन टाप्स डेवलपमेंट भारोत्तोलक अरुणाचल के मार्कियो मारियो स्वर्ण नहीं जीत सके। उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा। टेनिस में कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ। कुछ वाकओवर्स के साथ सभी महिला एवं पुरुष सीडेड खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे।

तैराकी में 200 मीटर फ्रीस्टाइल का स्वर्ण फिल्म अभिनेता माधवन के पुत्र वेदांत माधवन (महाराष्ट्र) ने 1.55.39 मिनट के साथ जीता। इसी तरह लड़कों के 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में अभिनंदन खांडेलवाल (राजस्थान) ने 1.05.82 मिनट के साथ बाजी मारी। लड़कियों के मैच 200 मीटर फ्रीस्टाइल का स्वर्ण हसिका रामचंद्रन (कर्नाटक) ने 2.10.20 मिनट के साथ जीता 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में टाप्स डेवलपमेंट एथलीट अपेक्षा फर्नांडिस (महाराष्ट्र) ने 1.13.87 मिनट के साथ पहला स्थान हासिल किया।

कैनोए स्लालोम

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश सरकार ने छह साल पहले घोषणा की थी कि महेश्वर अब भारत का पहला वाटर स्लालोम सेंटर बन गया है। राज्य की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की देखरेख में तब से लेकर आज तक इस आयोजन स्थल में काफी सुधार हुआ है। यही कारण है कि मप्र ने कैनोए स्लालोम में दांव पर लगे सभी चार स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया।

विशाल ने सी 1 कैटेगरी में 80.870 सेकेंड समय के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि कार्तिक एस (कर्नाटक) 366.410 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वेमुला कुमार (आंध्र प्रदेश) ने 521.400 सेकेंड के साथ कांस्य जीता। इसी तरह लड़कियों के वर्ग में के1 स्पर्धा में भूमि बघेल ने 90.060 सेकेंड के साथ सोना जीता। नगादी गायत्री (आंध्र प्रदेश) 272.670 सेकेंड के साथ दूसरे और जान्हवी रायकवार (महाराष्ट्र) 398.600 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

कबड्डी

अभय प्रशाल में लड़कियों के कबड्डी मैच में हालांकि मध्य प्रदेश को निराशा हाथ लगी। महाराष्ट्र ने ग्रुप-ए में मेजबान टीम 48-27 से हराया। लड़कों के ग्रुप ए के मुकाबले में राजस्थान ने बिहार को 46-36 के अंतर से हराया, जबकि हरियाणा ने ग्रुप बी में चंडीगढ़ को 78-21 के अंतर से बुरी तरह रौंद दिया। लड़कियों के वर्ग मे ग्रुप बी में पश्चिम बंगाल ने चंडीगढ़ को 40-30 से हराया जबकि लड़कियों के ग्रुप ए में हरियाणा ने तेलंगाना पर 62-18 के अंतर से भारी-भरकम विजय पाई। लड़कों के ग्रुप एक में बिहार और मध्य प्रदेश के बीच रोमांचक भिड़ंत हुए, जिसमें बिहार को 52-41 से जीत मिली। हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को ग्रुप बी मुकाबले में 56-31 से हराया जबकि हिमाचल प्रदेश ने ग्रुप बी में बिहार को 47-26 से हराया

भारोत्तोलन

इसी तरह, भारोत्तोलन में लड़कियों के मुकाबलों में 49 किग्रा में पंचामी सोनोवाल (असम), कुल 154 किग्रा (स्नैच 65, क्लीन एंड जर्क 89 किग्रा) के साथ पहले स्थान पर रहीं जबकि रितिका वी. (तमिलनाडु) कुल 153 किग्रा (स्नैच 68, क्लीन एंड जर्क 85 किग्रा) ने रजत जीता। कांस्य कोयेल बार (प बंगाल) कुल 147 किग्रा (स्नैच 64, क्लीन एंड जर्क 83 किग्रा) को मिला।

55 किग्रा में बोनी मांगख्या (अरुणाचल प्रदेश) स्नैच -74 किग्रा, क्लीन एंड जर्क -102 किग्रा, कुल -176 किग्रा ने सोना जीता जबकि एल नीलम देवी (मणिपुर) स्नैच – 76 किग्रा क्लीन एंड जर्क – 95 किग्रा कुल – 171 किग्रा ने रजत और मीना सांता (ओडिशा) स्नैच – 75 किग्रा क्लीन एंड जर्क – 93 किग्रा कुल -165 किग्रा को कांस्य मिला।

लड़कों के मुकाबलों में 61 किग्रा में शंकर लापुंग (अरुणाचल प्रदेश) स्नैच – 108 किग्रा, क्लीन एंड जर्क 140 किग्रा, कुल – 248 किग्रा के साथ पहले स्थान पर रहे जबकि सिद्धांत गोगोई (असम) स्नैच – 110 किग्रा, क्लीन एंड जर्क-133 किग्रा, कुल – 243 किग्रा के साथ दूसरे स्थान पर रहे। शुभम कालभोर (महाराष्ट्र) स्नैच – 108 किग्रा, क्लीन एंड जर्क -132 किग्रा, कुल – 240 किग्रा ने कांस्य जीता।

लड़कों के 67 किग्रा में टी. माधवन (तमिलनाडु) ने स्नैच – 125 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 156 किग्रा के साथ कुल – 281 किग्रा वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया। टाप्स डेवलपमेंट एथलीट मार्कियो तारियो (अरुणाचल प्रदेश) स्नैच- 119 किग्रा, क्लीन एंड जर्क 150 किग्रा और कुल – 269 किग्रा क साथ दूसरे और बेंगिया तानी (अरुणाचल प्रदेश) स्नैच- 117 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 150 किग्रा औऱ कुल – 267 किग्रा के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

हॉकी

लड़कों के मैचों में झारखंड ने उत्तर प्रदेश को 1-0 से चौंकाया जबकि मध्य प्रदेश ने बिहार को 8-2 से हराया। एक अन्य मैच में ओडिशा ने चंडीगढ़ को 7-4 के भारी भरकम अंतर से हराया। लड़कियों के मैच में झारखंड ने उत्तर प्रदेश को 2-1 से हराया जबकि हरियाणा ने मिजोरम पर 3-1 से जीत हासिल की। इसी तरह मध्य प्रदेश ने भी अपनी प्रतिभा दिखाते हुए मणिपुर को 10-2 से हराया। लड़कों के मैच में ओडिशा ने चंडीगढ़ को 7-4 से हराया जबकि हरियाणा ने पंजाब को 7-3 से हराया। इसी तरह महिला वर्ग में ओडिशा ने पंजाब को 4-0 से हराया।

तैराकी

लड़कों के मैच में 200 मीटर फ्रीस्टाइल का स्वर्ण वेदांत माधवन (महाराष्ट्र) ने 1.55.39 मिनट के साथ जीता। देवांश परमार (गुजरात) 1.55.75 मिनट के साथ दूसरे और युग चेलानी (राजस्थान) 1.55.95 मिनट के साथ कांस्य जीतने में सफल रहे। लड़कों के 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में अभिनंदन खांडेलवाल (राजस्थान) ने 1.05.82 मिनट के साथ बाजी मारी। जोसुआ थामस (तमिलनाडु) 1.06.13 मिनट के साथ दूसरे और अर्जुनवीर गुप्ता (महाराष्ट्र) 1.07.29 मिनट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

लड़कियों के मैच 200 मीटर फ्रीस्टाइल का स्वर्ण हसिका रामचंद्रन (कर्नाटक) ने 2.10.20 मिनट के साथ जीता। दनिधी धींगशू (कर्नाटक) ने 2.10.51 मिनट के साथ रजत और शक्ति बी. (तमिलनाडु) ने 2.13.10 मिनट के साथ कांस्य जीता। 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में टाप्स डेवलपमेंट एथलीट अपेक्षा फर्नांडिस (महाराष्ट्र) ने 1.13.87 मिनट के साथ पहला जबकि मानवी वर्मा (कर्नाटक) 1.15.71 मिनट के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। एस. लक्ष्या (कर्नाटक) 1.156.96 मिनट को कांस्य मिला। लड़कों के 50 मीटर बटरफ्लाई की बात करें तो शुभांकर पटकी (महाराष्ट्र) ने 25.44 सेकेंड के साथ बाजी मारी। जलंजय हजारिका (असम) 25.62 सेकेंड के साथ दूसरे और श्याम एस. (तमिलनाडु) 25.87 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

टेनिस

लड़कों के क्वार्टर फाइनल मैच में नंबर-1 सीड आर्यन शाह (गुजरात) ने गगन राकेश विमल (तमिलनाडु) को 6-1, 6-1 से हराया जबकि जेसन माइकल डेविड (कर्नाटक) ने वंश नांदल (हरियाणा) को 6-1, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। इसी तरह प्रणव कार्तिक (तमिलनाडु) ने स्कंद प्रसन्ना राव (कर्नाटक) को 6-0, 6-4 से हराया जबकि दक्ष प्रसाद (2) (मप्र) निशित रहाणे (महाराष्ट्र) को 7-6 (3), 6-4, 6-3 से हराकर अंतिम-4 दौर में पहुंचे।

लड़कियों के क्वार्टर फाइनल में तेजस्वी डबास (दिल्ली) ने एंजेल प्रकाश पटेल (दमन और दीव) को 7-5, 6 -3 से हराया जबकि एस. पाटिल (4) (महाराष्ट्र) ने पी. लक्ष्मी (तमिलनाडु) को 6-7 (5), 6-3, 6-0 से हराया। इसी तरह मधुरिमा सावंत (3) (महाराष्ट्र) ने असमी निहार अडकर (महाराष्ट्र) को 6-2, 2-6, 6-0 से हराया। सुहिता मुरारी (2) (कर्नाटक) भी रुमा गायकवारी (महाराष्ट्र) के खिलाफ 6-1, 2-6, 6-4 से जीत हासिल करने में सफल रहीं।

लड़कियों के युगल क्वार्टर फाइनल में हन्ना नागपाल/सौमृता वर्मा (उत्तर प्रदेश) को वैष्णवी अडकर/मधुरिमा सावंत (महाराष्ट्र) के खिलाफ वाकओवर मिला। इसी तरह सोहिनी एस. मोहंती/अराध्या वर्मा (ओडिशा) को लक्ष्मी सिरी दांडू/संजना श्रीमल्ला (तेलंगाना) के खिलाफ वाकओवर मिला। पहल खराडकर/अमिशी शुक्ला (मध्य प्रदेश) ने सुहिता मारुरी/हर्षिनी एन (कर्नाटक) को 6-3, 6-4 से हराया जबकि तेजस्वी डबास/लक्ष्मी गौड़ा (दिल्ली) ने रुमा गायकवारी/सोनल पाटिल (महाराष्ट्र) को 2-6, 7-6 (5), 10-6 से हराया।

लड़कों के युगल क्वार्टरफाइनल में रेथिन प्रणव आरएस/गगन राकेश विमल (तमिलनाडु) को इजहान अशफाक/प्रत्युषराज गोयल से वाकओवर मिला जबकि तनिष्क जाधव / निशित रहाणे (महाराष्ट्र) ने वहीन पटेल / आर्यन शाह (गुजरात) को 7-6 (5), 6-4 से हराया। इसी तरह प्रणव कार्तिक/कार्तिक केएस कविन (तमिलनाडु) ने अर्णव जैन/मनवर्धन राखेचा (मध्य प्रदेश) को 6-3, 6-0 से और दीपम मलिक/ रियान शर्मा (दिल्ली) ने जेसन माइकल डेविड / स्कंद प्रसन्ना राव (कर्नाटक) को 3-6, 7-5, 13-11 से हराया।

तलवारबाजी

महिलाओं के साब्रे इवेंट में टाप्स एथलीट श्रेया गुप्ता (जम्मू एवं कश्मीर) ने बाजी मारी। श्रेया ने फाइनल लैशराम अबी देवी (मणिपुर) को 15-14 से हराया। लैशराम ने सेमीफाइनल हिमांशी नेगी (हरियाणा) को हराया था जबकि श्रेया ने प्रज्ञा (हरियाणा) को पराजित किया था। इन दोनों को कांस्य पदक मिला। पुरुषों के इपी इवेंट का स्वर्ण तेलंगाना के लोकेश वेमानी ने जीता। वेमानी ने फाइनल में पश्चिम बंगाल के लैशराम खुमन को हराया। इस स्पर्धा का कांस्य हरियाणा के नीर और मणिपुर के खांगबम काने को मिला। इसी तरह पुरुषों की फोएल स्पर्धा का स्वर्ण बिहार के आकाश कुमार को मिला। आकाश ने फाइनल में महाराष्ट्र के तेजस पटेल को 15-9 से हराया। इस स्पर्धा का कांस्य गुजरात के मंदीपसिंह गोहिल और मप्र के उत्सत सिंह को मिला।

(सौजन्य सिंडिकेट फीड)

Topics: वेदांत माधवनआर माधवन के बेटेCanoe SlalomMadhya Pradesh gold medalVedant MadhavanMadhya Pradeshson of R Madhavanमध्य प्रदेशखेलो इंडिया यूथ गेम्सKhelo India Youth Gamesकैनोए स्लालोममध्य प्रदेश स्वर्ण पदक
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

MP के धार की ऐतिहासिक भोजशाला में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ…

MP में UCC बिल पास: निकाह-हलाला जैसी प्रथाओं पर क्या? मौखिक तलाक-अनौपचारिक पंचायत के फैसले पूरी तरह गैरकानूनी घोषित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

‘जो हिंदू की बात करेगा वही राज करेगा’, MP में UCC बिल पास होने पर CM मोहन यादव ने क्यों कही ये बात?

मध्य प्रदेश में मिली मां दुर्गा की प्राचीन मूर्ति

मध्य प्रदेश: ललितासन मुद्रा में मिली देवी दुर्गा की दुर्लभ मूर्ति, 3D स्कैनिंग से होगा संरक्षण

पांडुलिपियों का संरक्षण

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में सबसे आगे मध्य प्रदेश

Rahul Gandhi

‘राहुल गांधी ‘अंधे’ और जीतू पटवारी ‘घोटालेबाज’..’ यह कहकर कांग्रेस के इस नेता ने छोड़ी पार्टी

Load More

ताज़ा समाचार

आज का राशिफल

21 सितंबर राशिफल: आज किसके बनेंगे बिगड़े काम और किसे बरतनी होगी सावधानी? जानें सभी 12 राशियों का हाल

bhopal rashtriya sansthan chhatra samvad dattatreya hosabale

नई पीढ़ी का प्रश्न पूछना भारतीय परंपरा का हिस्सा, युवाओं के प्रश्नों को सुनने और समझने की जरूरत: दत्तात्रेय होसबाले

Delhi Janakpuri Hyatt Hotel Conversion Controversy Hindutva Protest Najafgarh Road Panchjanya

दिल्ली के 5 स्टार हयात होटल में कन्वर्जन का आरोप! 800 लोगों से फॉर्म भरवाने का दावा, बवाल के बाद सड़क जाम

RSS Centenary Bhopal Swayamsevak Ekagrikaran Dattatreya Hosabale Lal Parade Ground Panchjanya

“भारत अविनाशी और मृत्युंजयी राष्ट्र है”: सरकार्यवाह जी ने 30 हजार स्वयंसेवकों को दिया ‘शाखा से राष्ट्रनिर्माण का मंत्र’

devbhoomi cultural festival 2026 badrinath cm dhami

देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 का समापन: बदरीनाथ में सीएम धामी ने कहा- लोक संस्कृति को नई पीढ़ी से जोड़ना जरूरी

किशाऊ परियोजना और सहकारी संघवाद की असली परीक्षा

Uttarakhand MBBS Fake Certificate SIT

MBBS में फर्जी सर्टिफिकेट से एडमिशन पर एक्शन : उत्तराखंड में बनी 5 सदस्यीय SIT, पटवारियों से पूछताछ!

cm pushkar singh dhami badrinath master plan katha mahotsav

बद्रीनाथ पहुंचे सीएम धामी: भगवान बदरीविशाल के किए दर्शन, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा

“अजीत डोभाल पर टिप्पणी हर देशभक्त उत्तराखंडी का अपमान” : राहुल गांधी पर BJP का कड़ा प्रहार, जानिए क्या है पूरा मामला!

बाबा केदारनाथ

केदारनाथ गर्भगृह का वीडियो वायरल : मंदिर समिति ने लिया संज्ञान, अब कार्रवाई की तैयारी, जानिए क्या है पूरा मामला

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies