"जहां हुआ तिरंगे का अपमान वहीं करेंगे उसका सम्मान", ‍"खून भी देंगे जान भी देंगे, देश की मिट्टी कभी न देंगे"
June 23, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

“जहां हुआ तिरंगे का अपमान वहीं करेंगे उसका सम्मान”, ‍”खून भी देंगे जान भी देंगे, देश की मिट्टी कभी न देंगे”

वह ऐतिहासिक दिन : 11 सितम्बर, 1990 - अभाविप का "कश्मीर चलो अभियान", राष्ट्रवादी हृदयों से गूंज उठी थी हुंकार

Written byअम्बुज मिश्रअम्बुज मिश्र
Sep 11, 2022, 03:55 pm IST
in भारत
जब तिरंगे के सम्मान के लिए सड़कों पर उतरे अभाविप के हजारों कार्यकर्ता

जब तिरंगे के सम्मान के लिए सड़कों पर उतरे अभाविप के हजारों कार्यकर्ता

आज ही के दिन 32 वर्ष पहले एक ऐतिहासिक, परम साहसिक एवं देशभक्ति से परिपूर्ण अभियान संपन्न हुआ। जब घाटी में देश का अपमान करते हुए आतंकवादी एवं अलगाववादी ताकतों ने राष्ट्रध्वज तिरंगे को श्रीनगर के लाल चौक पर जलाया तो देश भर में राष्ट्रवादी हृदयों में विरोध का ज्वार उबल पड़ा। उस अपमान का बदला लेने हेतु इसी दिन, 11 सितम्बर 1990 को, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के 10,000 कार्यकर्ताओं ने “कश्मीर बचाओ” आंदोलन के तहत लाल चौक पर तिरंगा फहराने तथा अनुच्छेद 370 और 35 ए को हटाने की मांग को लेकर “चलो कश्मीर” का नारा देते हुए श्रीनगर की ओर कूच किया था। आतंकवादियों की गीदड़ भभकियों को चुनौती देते हुए “जहाँ हुआ तिरंगे का अपमान वहीँ करेंगे तिरंगे का सम्मान” के नारे के साथ कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने जा रहे हज़ारों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उधमपुर से थोड़ी दूर धारा 144 तोड़ने के आरोप में गिऱफ्तार कर लिया था।

तिरंगा फहराते अभाविप के कार्यकर्ता

अनुच्छेद 370 और 35 ए को हटाने की नींव इसी दिन रख दी गयी थी। 5 अगस्त 2019 को जब अनुच्छेद 370 हटा तब विद्यार्थी परिषद् द्वारा देखे गए वर्षों पुराने साहसिक एवं देशप्रेम पूर्ण स्वप्न को साकार होते हुए सम्पूर्ण देश ने देखा। “चलो कश्मीर” आंदोलन मात्र एक दिन का आंदोलन नहीं था, अपितु लाल चौक पर तिरंगे के हुए अपमान से विदीर्ण हुए हृदयों का कई महीने तक चले क्रमबद्ध एवं अनुशासित योजना एवं प्रयासों का फल था, जिसने देश में वर्षों बाद होने वाली एक महत्वपूर्ण घटना की नींव रखी। 28 से 31 मई 1990 को पणजी, गोवा में संपन्न हुई राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक में कश्मीर समस्या पर विशेष रूप से प्रस्ताव पारित किए गए। इसी बैठक में कश्मीर संकट पर छात्रों को शिक्षित एवं जागृत करने के किये कार्यक्रमों की शृंखला भी तय की गयी।

20 जून: पूरे देश में संकल्प दिवस का आयोजन

24 जून: कश्मीर समस्या पर राष्ट्रीय सम्मलेन

9 से 15 अगस्त : कश्मीर बचाओ सप्ताह

22 अगस्त : अखिल भारतीय कॉलेज बंद

11 सितम्बर : कश्मीर मार्च (चलो कश्मीर)

सड़कों पर उमड़ी राष्ट्रवादी हृदयों की भीड़

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की 75 वर्षों की संघर्षपूर्ण, अत्यंत गौरवपूर्ण, राष्ट्रपुनर्निर्माण की भावना व देशप्रेम से ओतप्रोत, एवं प्रेरणादायी महान यात्रा पर लिखी पुस्तक “ध्येय यात्रा” के प्रथम खंड में, पृष्ठ 282-293 में यह सम्पूर्ण अभियान का घटना क्रम बड़े विस्तार से उल्लिखित है। ध्येय यात्रा का ही, इसी घटनाक्रम पर आधारित एक अंश शरीर में रोमांच का संचार करता है :

“श्रृंखलाबद्ध गतिविधियों का ही परिणाम था की जब अभाविप ने 11 सितम्बर 1990 को ‘चलो कश्मीर’ का आह्वान किया, तो यह जानते हुए भी कि लाल चौक में तिरंगा फहराने की चुनौती स्वीकार करना सीधे मृत्यु को स्वीकार करने जैसा है , जम्मू में देशभर से दस हज़ार से भी अधिक कार्यकर्ता पहुंच गए। उनमे लगभग दो हज़ार तो छात्राएं थीं। वे लगातार उद्घोष कर रहे थे – ‘ जहां हुआ तिरंगे का अपमान, वहीँ करेंगे उसका सम्मान।’, ‘जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है, जो कश्मीर हमारा है, वह सारा का सारा है।’, ‘ खून भी देंगे जान भी देंगे, देश की मिट्टी कभी न देंगे’, ‘ कश्मीर हो या कन्याकुमारी- भारत माता एक हमारी’, ‘ 370 धोखा है, कश्मीर बचा लो मौका है’, ‘370 का कानून , पीता है भारत का खून’, कश्मीर हो या गोहाटी – अपना देश अपनी माटी’, एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान- नहीं चलेंगे, नहीं चलेंगे, नहीं चलेंगे’ इत्यादि। ….यह एकत्रीकरण देशद्रोहियों एवं उग्रवादियों के लिए भीषण चेतावनी के सामान था, जब केंद्र सरकार राष्ट्रध्वज के सम्मान की रक्षा करने में असफल रही थी, तब यही छात्रशक्ति अपनी पूरी संकल्प शक्ति के साथ राष्ट्रध्वज के सम्मान की रक्षा के लिए उठ खड़ी हुई।”

राष्ट्रध्वज थामे अभाविप के कार्यकर्ता

उस समय के विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों ने विद्यार्थी परिषद् के कश्मीर आंदोलन को लेकर बहुत कुछ लिखा। 13 सितम्बर 1990 को ‘नवभारत टाइम्स’ ने अपने सम्पादकीय में लिखा – ” जब देश का प्रधानमंत्री और कोई भी राजनेता श्रीनगर जाने का सहस नहीं उठा पा रहा हो, तब अभाविप के बैनर तले 10,000 छात्रों का लालचौक तक मार्च करने का फैसला गाँधीवादी समाधान का नया संस्करण माना जायेगा। हम यह मान कर चलते हैं कि इस मार्च के जरिये छात्र कोई राजनीति नहीं कर रहे हैं। जय प्रकाश आंदोलन से लेकर असम आंदोलन तक छात्रों सरकार को नींद से जगा सकने की क्षमता दिखाई है। दूसरे नेता भी राजनीति की अलकापुरी से बहार निकल खतरे उठा कर क्यों नहीं इस मुहिम को आगे बढ़ाते ?”

दैनिक तरुण भारत, मुंबई ने अपने सम्पादकीय में विद्यार्थी परिषद् के पुरुषार्थपूर्ण संघर्ष के लिए शुभकामनायें व्यक्त कीं और अभाविप की प्रशंसा करते हुए कहा, ” पाकिस्तान की धमकी के बावजूद विद्यार्थी परिषद् ने लाल चौक पर तिरंगा फहराने का संकल्प लेकर कुछ किया है, वह देश का ऐसा संघर्षशील और प्रभावी संगठन बन गया है, जो छात्रों के आत्मबल को पहचानता है। पाकिस्तान द्वारा बिछाये गए बारूद और अंगारों पर चल कर कश्मीर के लिए कुछ करने वाले इस क्रान्ति-सूर्य को हार्दिक शुभकामनायें।”

आज जब कश्मीर में दोनों दुर्भाग्यपूर्ण कानून हट चुके हैं, और घाटी में कई सकारात्मक अमूलचूल परिवर्तन हो रहे हैं, तो हमें उस बीते समय और अभाविप के नेतृत्व में हज़ारों छात्रों के संघर्ष को भी नहीं भूलना चाहिए जिसके कारण ही आज अखंड भारत का स्वप्न पूर्णता को ओर प्रतिपल अग्रसारित है।

(लेखक दिल्ली स्थित जे.एन.यू. के पर्यावरण विज्ञान संस्थान में शोध छात्र हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के दिल्ली प्रान्त के प्रदेश मीडिया संयोजक का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं।)

Topics: ऐतिहासिक दिन11 सितंबर का इतिहासकश्मीर चलो अभियानअभाविप कार्यकर्ताएबीवीपीअभाविप
Share17TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक भुवनेश्वर में संपन्न।

‘स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम’, वंदे मातरम के 150 वर्ष और एकात्मता यात्रा के 60 वर्ष पर ABVP चलाएगा देशव्यापी अभियान

जादवपुर विश्वविद्यालय में ‘वीर सावरकर जयंती’ मनाने की पहल, अनुमति के लिए कुलपति को एबीवीपी ने लिखा पत्र

RSS के 100 साल: संस्कार, सदाचार, सेवा और सत्कार

Hyderabad HCU student union election ABVP clean sweap

उत्तर से दक्षिण तक : “राष्ट्र प्रथम” विचारधारा के साथ भारतीय जेन-ज़ी

पंजाब यूनिवर्सिटी में एबीवीपी ने लहराया परचम।

पीयू छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने रच दिया इतिहास, गौरव वीर सोहल बने अध्यक्ष

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद

राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस: छात्र निर्माण से राष्ट्र निर्माण का ध्येय यात्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद

Load More

ताज़ा समाचार

आज का राशिफल

23 जून का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी?

आज का इतिहास

23 जून का इतिहास: ओलंपिक दिवस से लेकर इसरो के ‘पुष्पक’ मिशन तक, जानें इस दिन की प्रमुख घटनाएं

महरंग बलोच

पाकिस्तान: सामाजिक कार्यकर्ता महरंग बलोच समेत 4 को उम्रकैद, बलोच संगठनों ने उठाए गंभीर सवाल

श्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

जो लोग आज संविधान दिखाते हैं, माओवादी आतंक के समय उनके हाथ कांपते थे : प्रधानमंत्री मोदी

कीर स्टार्मर

कीर स्टार्मर का इस्तीफा: ऐतिहासिक विजय से राजनीतिक पराजय तक

Mamta Banerjee

ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी युग का अंत? बागी गुट ने ‘दीदी’ को अध्यक्ष पद से हटाया, जानिय क्यों हुआ TMC का ये हाल?

जयपुर से महिला आतंकी गिरफ्तार

जयपुर: जैश-ए-मोहम्मद के स्लीपर सेल की महिला आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने

केरलम की राजनीति में नया विवाद: जमात-ए-इस्लामी हिन्द से जुड़े यू शाएजू की शिक्षा मंत्रालय में नियुक्ति

संतों के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार: एक बार फिर संतों के बीच पहुंचे सीएम धामी

Shivsena UBT internal clash

उद्धव ठाकरे के गुट में बड़ी टूट, 6 बागी सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies