खतरे में झामुमो-कांग्रेस सरकार­
June 24, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्लेषण

खतरे में झामुमो-कांग्रेस सरकार­

झारखंड कांग्रेस के 3 विधायकों की गिरफ्तारी से कांग्रेस की भीतरी खींचतान सतह पर आ गई। इससे झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। हालांकि भाजपा के विपक्ष में होने से सत्तारूढ़ दल उसपर सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगा रहे हैं। परंतु कांग्रेस नेताओं के आपसी आरोप-प्रत्यारोप कुछ और संकेत दे रहे

Written byरितेश कश्यपरितेश कश्यप
Aug 11, 2022, 12:01 pm IST
in विश्लेषण, झारखण्‍ड

3 विधायकों की गिरफ्तारी के बाद गठबंधन की सरकार खतरे में दिखाई दे रही है। इसके पीछे गठबंधन के अंदर आपसी खींचतान को ही मुख्य कारण बताया जा रहा है। जब से राष्ट्रपति चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग का मामला सामने आया है, तभी से झारखंड में राजनीतिक समीकरण बिगड़ता जा रहा है।

झारखंड में 3 विधायकों की गिरफ्तारी के बाद गठबंधन की सरकार खतरे में दिखाई दे रही है। इसके पीछे गठबंधन के अंदर आपसी खींचतान को ही मुख्य कारण बताया जा रहा है। जब से राष्ट्रपति चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग का मामला सामने आया है, तभी से झारखंड में राजनीतिक समीकरण बिगड़ता जा रहा है। इसके बाद 3 विधायकों का कोलकाता में गिरफ्तार होना, उनकी गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस विधायक अनूप सिंह का इन तीनों के खिलाफ अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराना और कांग्रेस नेता फुरकान अंसारी का कांग्रेस के अंदर चल रही खींचतान की बात करते हुए मोर्चा खोलना कहीं ना कहीं यही इशारा करता है कि झारखंड की राजनीति में सबकुछ ठीक नहीं है। हालांकि इन सबके पीछे वर्तमान झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की सरकार भाजपा पर ही आरोप लगा रही है कि भाजपा ही सरकार को अस्थिर करना चाहती है। अब यह राजनीति किस ओर करवट लेगी, यह तो समय बताएगा।

3 कांग्रेस विधायकों की गिरफ्तारी
बंगाल की हावड़ा ग्रामीण पुलिस ने 31 जुलाई को झारखंड के 3 कांग्रेसी विधायकों इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ़्तारी का कारण यह था कि इन विधायकों की गाड़ी से 49 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे और ये लोग इतनी बड़ी रकम का स्पष्टीकरण नहीं दे पाए थे। हावड़ा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगालिया के अनुसार इन तीनों विधायकों से 24 घंटे से अधिक पूछताछ की गई, जिसमें ये लोग नकदी का उचित स्पष्टीकरण देने में विफल रहे। इसके बाद इन पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना के बाद तीनों विधायकों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं। मामला अब सीआईडी को सौंपा जा चुका है जो इन तीनों विधायकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।

आरोप-प्रत्यारोप का दौर
झारखंड के तीनों कांग्रेसी विधायकों की गिरफ्तारी के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। कांग्रेस की ओर से इन तीनों विधायकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दूसरी ओर कांग्रेस के ही बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर सरकार गिराने का आरोप लगाया और रांची के अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही महागठबंधन की सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है और इसके लिए हर विधायक को दस-दस करोड़ रुपये देने का लालच दिया गया था। अनूप सिंह के अनुसार इन तीनों विधायकों ने उन्हें भी कोलकाता बुलाया था, लेकिन अनूप सिंह ने उनकी बात न मानते हुए इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद झामुमो और कांग्रेस नेताओं ने एक सुर में भाजपा पर सरकार गिराने का आरोप लगाना शुरू कर दिया।

दो खेमे में बंटी कांग्रेस
इधर बेरमो विधायक की इस प्राथमिकी के बाद कांग्रेस भी दो खेमों में बंटी नजर आ रही है। पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार हुए जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के पिता और कांग्रेस के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने तो अनूप सिंह पर ही सरकार गिराने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी की पोल खोल दी। फुरकान अंसारी ने कहा कि अनूप सिंह की बात नहीं बनी तो उसने साजिश रच कर कांग्रेस के 3 विधायकों को बंगाल पुलिस से गिरफ्तार करवा दिया है। उन्होंने अपनी प्रेस वार्ता में पूछा कि क्या इन 3 विधायकों से सरकार गिर सकती है, क्या एक विधायक की कीमत सिर्फ 16 लाख रुपये ही है? उन्होंने इस पूरे मामले पर कहा कि कांग्रेस के अंदरूनी मनमुटाव और एक साजिश के तहत इन तीनों विधायकों को गिरफ्तार कराया गया है। फुरकान अंसारी ने यह भी कहा कि भाजपा से हेमंत सरकार को नहीं, बल्कि कांग्रेस की अंतर्कलह से खतरा है। उक्त बातों से तो अब कोई भी समझ सकता है कि झारखंड कांग्रेस के अंदर क्या चल रहा होगा।

भाजपा ने लगाए आरोप
इधर झारखंड में चल रहे मानसून सत्र के दौरान भाजपा ने गिरफ्तार विधायकों के मामले में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के तीनों विधायकों को फंसाने के पीछे कांग्रेस आलाकमान और हेमंत सरकार का ही हाथ है। भाजपा विधायक बिरंचि नारायण के अनुसार कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे पूरे कांड के कर्ताधर्ता हैं। वे हर सप्ताह झारखंड आते हैं और झारखंड से अवैध वसूली करके लौट जाते हैं। इसे लेकर हेमंत सरकार को गिराने के आरोप में असम सरकार में मंत्री पीयूष हजारिका ने भी कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताते हुए बेरमो विधायक अनूप सिंह पर ही आरोप लगाते हुए कहा कि वे झारखंड में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार गिराने की फिराक में हैं।

15 अगस्त के पूर्व झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल में उलटफेर होने की संभावना है। इसमें कांग्रेस कोटे के दो मंत्रियों पर गाज गिर सकती है। कहा जा रहा है कि यही दो मंत्री सत्ता परिवर्तन के लिए चल रही कवायद के सूत्रधार हैं। इसे लेकर कांग्रेस आलाकमान ने हरी झंडी दे दी है। 

भाजपा पर आरोपों का आधार नहीं
झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि इन सब के पीछे भाजपा का ही हाथ है। लेकिन इन 3 विधायकों की बात की जाए तो इन तीनों का भाजपा के साथ जाना इतना सहज भी नहीं है। तीनों विधायकों की राजनीतिक पृष्ठभूमि अलग-अलग है। जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी लगातार भाजपा के शीर्ष नेताओं के खिलाफ ऊल जुलूल बयान देते रहे हैं। इसके साथ ही उनकी पूरी राजनीति अल्पसंख्यक समाज के इर्द-गिर्द ही घूमती रही है। दूसरी ओर कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगारी ईसाई मिशनरियों के प्रभाव के कारण अपने क्षेत्र में जीत कर आए हैं। ऐसे में भाजपा के साथ जाने पर उन्हें भी ईसाई मिशनरियों के कोप का भाजन बनना पड़ता जो वह कभी नहीं चाहेंगे। दूसरी ओर खिजरी के विधायक राजेश कच्छप पहली बार विधायक बने हैं। खिजरी से भाजपा एससी/एसटी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी रामकुमार पाहन की जगह पर किसी भी नए चेहरे पर दांव नहीं लगा सकती। ऐसे में कांग्रेस और झामुमो का यह आरोप पूरी तरह बेबुनियाद दिखाई दे रहा है।

इन सब के बीच यह भी खबर आ रही है कि 15 अगस्त के पूर्व झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल में उलटफेर होने की संभावना है। इसमें कांग्रेस कोटे के दो मंत्रियों पर गाज गिर सकती है। कहा जा रहा है कि यही दो मंत्री सत्ता परिवर्तन के लिए चल रही कवायद के सूत्रधार हैं। इसे लेकर कांग्रेस आलाकमान ने हरी झंडी दे दी है।

Topics: दो खेमे में बंटी कांग्रेसखतरे में झामुमोकांग्रेस सरकार­झारखंड मुक्ति मोर्चा
रितेश कश्यप
रितेश कश्यप
डेढ़ दशक से पत्रकारिता में सक्रिय। राजनीति, सामाजिक और सम-सामायिक मुद्दों पर पैनी नजर। कर्मभूमि झारखंड।   [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

आपातकाल : …और कुर्सी हिल गई

बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ के बाद का दृश्य

चीखें और चुप्पियां

मंदिरों से पैसा मांगने पर हिमाचल प्रदेश सरकार घिर गई। (प्रकोष्ठ में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू )

मंदिर की तिजोरी, डाका सरकारी!

Karnataka Congress

“कर्नाटक का हलाल बजट”: मुस्लिमों को सरकारी ठेके में आरक्षण, इमाम को 6000, भाजपा बोली कांग्रेस का औरंगजेब से प्रेरित बजट

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (चित्र- प्रतीकात्मक)

कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे कवासी लखमा के घर से मिले नगदी लेन-देन के सबूत, ईडी ने किया दावा

अपनी बढ़त को लुटाती कांग्रेस पार्टी

Load More

ताज़ा समाचार

आपातकाल का सच

आपातकाल का सच: इंदिरा गांधी और कांग्रेस ने लोकतंत्र को जकड़ा, संविधान को कैसे कुचला ? जानें सत्ता बचाने की पूरी कहानी

छत्तीसगढ़ में गरमाया कन्वर्जन मामला.. 26 परिवार बने ईसाई; गांव से बेदखल के बाद अब इन शर्तों के साथ रहने की अनुमति

कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, 2 मार्च के बाद पहली बार हुआ ऐसा…होर्मुज खुलने का असर शुरू

कोलकाता: तारातल्ला में निर्माणाधीन गोदाम ढहा, मलबे में दबे 60 मजदूर; सेना ने संभाला मोर्चा

प्रतीकात्मक तस्वीर

गायत्री मंत्र के जप से जीवन में आती है सकारात्मक ऊर्जा और विवेक: डॉ. प्रणव पण्ड्या

प्रतिभागी

उत्तराखंड की बेटी का कमाल! जर्मनी के अस्पताल में ₹3.3 लाख महीना नौकरी, जानिए कैसे मिला मौका?

भरत तिवारी एनकाउंटर: पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले- हत्या नहीं करनी चाहिए थी, बिहार जाकर परिजनों से मिलूंगा

वीर निकला आरिफ

फरीदाबाद: ‘वीर’ बनकर युवती से की शादी, बाद में निकला आरिफ; पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता होने का आरोप

मुस्लिम महिलाएं (चित्र प्रतीकात्मक)

शाहजहांपुर: बुर्का पहनकर मंदिर पहुंची मुस्लिम महिला, आरती में हुई शामिल, लगाया श्री श्याम का जयकारा

पुरी रथ यात्रा 2026: दूसरी समन्वय समिति बैठक में सुरक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन की व्यापक तैयारियों को अंतिम रूप

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies