असहिष्णुता बहाना, हिंदुत्व और भारत निशाना
June 5, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

असहिष्णुता बहाना, हिंदुत्व और भारत निशाना

हिंदुओं का ‘धर्म’ इस रिलीजन से अलग और ज्यादा व्यापक है

Written byहितेश शंकरहितेश शंकर
Jun 9, 2022, 03:50 pm IST
in भारत, सम्पादकीय
राहुल गांधी

राहुल गांधी

हिंदुओं का ‘धर्म’ इस रिलीजन से अलग और ज्यादा व्यापक है। यह केवल एकाग्रता और सतर्कता से करने की बात नहीं, बल्कि ‘धारण’ करने और तद्नुसार आचरण करने की बात है। सबके बीच समन्वय के लिए खुद को ठीक रखने की पहली शर्त के साथ सद्गुणों को आचरण में उतारना ही हिन्दू धर्म है

स्वतंत्रता का 75वां वर्ष। उपलब्धियों का उत्साह है तो विभाजन की टीस भी। भारत के भले की बात करते हुए, परिवार और अपनी राजनीति का भला करने के लिए, देश से छल करने वालों का इतिहास भी है और सेकुलरवाद की आड़ में देश की समरसता को समाप्त करने का षड्यंत्र भी।

आज लगातार ऐसा प्रचार किया जा रहा है और आरोप लगाए जा रहे हैं कि भारत में हिन्दू उग्र, असहिष्णु हो रहे हैं। मुसलमानों के प्रति उनका व्यवहार ठीक नहीं है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया में हमारे कथित बुद्धिजीवी, झंडाबरदार यह बात बार-बार उठाते रहते हैं।
क्या वास्तव में ऐसा है? जी नहीं! तस्वीर उलट है और कुछ लोग जान-बूझकर लगातार देश की छवि, देश का आंतरिक वातावरण बिगाड़ने के खेल में लगे हैं।

दरअसल यह खेल मीडिया और अकादमिक जगत के माध्यम से खेला जा रहा है।
उदाहरण देखिए! भाजपा की एक प्रवक्ता और उनके परिवार को बलात्कार, जान से मारने की धमकी दी गई क्योंकि उन्होंने वह बात दोहराने की जुर्रत की थी जो इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाईक कहते रहे हैं। इसके बरअक्स एक मुस्लिम नेता ज्ञानवापी के मामले में कहता है ‘अगर शिवलिंग का पता होता तो हम उसे पहले ही तोड़ देते।’

… न सिर्फ आस्था पर प्रहार, बल्कि आस्था को नेस्तनाबूद करने की बात! विडंबना यह कि एक तरफ उल्लेख मात्र पर बलात्कार और हत्या की धमकी है, दूसरी तरफ सीधे मर्मान्तक प्रहार पर भी कोई हलचल नहीं।

एक अन्य उदाहरण देखिए! दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. रतनलाल ने सोशल मीडिया पर ज्ञापवापी प्रकरण में शिवलिंग पर अश्लील और अपमानजनक पोस्ट किया। संक्षिप्त गिरफ्तारी के बाद उन्हें जमानत मिल गई किंतु इसके बरअक्स मराठी अभिनेत्री केतकी चितले का मामला है जिन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें ‘80 वर्ष’ और ‘पवार’ शब्द थे। महाराष्ट्र सरकार ने इसे महाअघाड़ी में शामिल राकांपा के सुप्रीमो शरद पवार से जोड़ा और अभिनेत्री को गिरफ्तार कर लिया गया। केतकी तीन हफ्ते से जेल में हैं।

यह दर्शाता है कि आज भी देश में एक असहिष्णु बिग्रेड है जो देश की छवि  बिगाड़ने और आस्थाओं पर हमला बोलने में जुटी हुई है और उसके पास अपना एक सशक्त दबाव तंत्र भी है।

क्या कर रहे सेकुलरवादी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी लंदन में बयान देते हैं कि ‘भारत एक राष्ट्र नहीं, बल्कि राज्यों का संघ’ है। कांग्रेस की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का माहौल और छवि खराब करने का काम हो रहा है, लोगों को भड़काने वाले बयान दिए जा रहे हैं। याद कीजिए नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ रामलीला मैदान में सोनिया गांधी ने कहा था-आर-पार की लड़ाई। इस आर-पार की लड़ाई का क्या मतलब था? वे क्या करना चाहती थीं, किसकी लाशें गिराना चाहती थीं? ध्यान रहे, इसी के बाद शाहीन बाग धरना और फिर दिल्ली दंगा हुआ।

मुंबई के आजाद मैदान में जब राष्ट्रीय प्रतीकों को तोड़ा गया, रौंदा गया तो उनके साथ कौन खड़ा था? कोरोना में पूरी मानवता संकट में थी, उस समय कौन थूक रहे थे, गंदगी फैला रहे थे? अयोध्या में या बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक में कौन सबूत मांग रहा था और ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने के बाद कौन हिन्दू प्रतीकों पर टिप्पणियां कर रहा था?
दरअसल भारत में राजनीति के जरिए सांप्रदायिक मॉडल को पोसने वाले कम नहीं हैं। साथ ही इसके शिकार होकर आक्रोश से भरे बैठे लोग भी कम नहीं हैं।

समाजवाद और प्रगतिशीलता की आड़ में सांप्रदायिकता बनाम सेकुलरवाद का जो राजनीतिक विमर्श पैदा करने की कोशिश की गई है, उसने अंतत: सामाजिक दरारों को गहरा ही किया है और लोगों का गुस्सा भड़काया है।

राजनीति की नीयत पर प्रश्न
अनमास्किंग इंडियन सेकुलरिज्म : व्हाई वी नीड ‘न्यू हिंदू-मुस्लिम डील’ के लेखक हसन सुरूर ने हाल में इस पर अपनी राय रखी है। उन्होंने टाइम्स आफ इंडिया में एक लेख लिखा कि भारतीय समाज को अब वास्तविकता का सामना करना होगा। कुछ लोगों को इस पर आश्चर्य हो सकता है किंतु भारत में हिन्दू धर्म को आधिकारिक तौर पर मान्यता देने की बात इस लेख में उन्होंने कही है। इसके लिए उन्होंने ब्रिटेन का उदाहरण सामने रखा कि ब्रिटेन ईसाई देश है पर धर्म और जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं है। एक ब्रिटिश नागरिक के तौर पर वो देख रहे हैं कि यह प्रभावी रहा है और इसने काम भी किया है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक आक्रोश से हिन्दू-मुस्लिम संबंध बहुत निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। उकसावे की हर गतिविधि स्वीकार हो रही है। भारतीय सेकुलरवाद को उन्होंने एक विशिष्ट मामला बताया जिसकी मंशा अच्छी थी लेकिन गलत आचरणों से यह सोच पटरी से उतर गई।

प्रसिद्ध दार्शनिक सेनेका का उदाहरण दिया जिनके मुताबिक ‘रिलीजन’ का मतलब है बार-बार पढ़ना। कॉनराड ने कहा यदि इसी प्रकार की व्याख्या हिंदू धर्म के लिए करें तो कहा जाता है- ‘ध्यान से’ या अंग्रेजी में कहा जाता है ‘यू डू इट रिलीजियसली’। जापान में भी एक पद्धति है, जिसका शाब्दिक अर्थ है- ‘पूरे ध्यान के साथ’ काम किया जाए यानी जो चीज बहुत ध्यान से, गौर से और पूरी एकाग्रता के साथ की जाए, वह रिलीजन है।

मंशा का अर्थ हमें यह लेना चाहिए कि शब्दों का मुलम्मा बहुत अच्छा चढ़ाया गया है। मगर राजनीति की नीयत कुछ और खेल करने की थी। भारत का जो सहज समन्वयकारी सामाजिक ढांचा था, उसको ध्वस्त करके राजनीतिक बिरादरी खड़ा करने की नीयत के चलते यह गड़बड़ पैदा हुई है।

उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू-मुस्लिम संबंधों को सेकुलरवाद के साथ मिलाना गलती थी। यह धारणा बनाना भी गलती थी कि संवैधानिक तौर पर सेकुलर राष्ट्र में ही अल्पसंख्यक सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने भारत के व्यापक हितों के लिए हिंदुओं की शिकायतों के समाधान पर जोर देने के लिए कहा।

हसन सरूर की इस बात से बेल्जियम निवासी कॉनराड एल्स्ट से हुई एक चर्चा याद आती है। कॉनराड प्राच्यतावादी और भारतविद् हैं। विभिन्न आस्थाओं और पंथों का तुलनात्मक अध्ययन करने वाले कॉनराड हिंदू-मुस्लिम संबंधों और भारतीय इतिहास के जानकार हैं। वर्ष 2018 में जब वे भारत आए तो भेंट के दौरान मैंने ‘हिंदुत्व’ पर उनकी राय जाननी चाही। उन्होंने धर्म और रिलीजन का बारीक अंतर सामने रखते हुए रोम के प्रसिद्ध दार्शनिक सेनेका का उदाहरण दिया जिनके मुताबिक ‘रिलीजन’ का मतलब है बार-बार पढ़ना। कॉनराड ने कहा यदि इसी प्रकार की व्याख्या हिंदू धर्म के लिए करें तो कहा जाता है- ‘ध्यान से’ या अंग्रेजी में कहा जाता है ‘यू डू इट रिलीजियसली’। जापान में भी एक पद्धति है, जिसका शाब्दिक अर्थ है- ‘पूरे ध्यान के साथ’ काम किया जाए यानी जो चीज बहुत ध्यान से, गौर से और पूरी एकाग्रता के साथ की जाए, वह रिलीजन है।

सर्वसमन्वयकारी सोच
हिंदुओं का ‘धर्म’ इस रिलीजन से अलग और ज्यादा व्यापक है। यह केवल एकाग्रता और सतर्कता से करने की बात नहीं, बल्कि ‘धारण’ करने और तद्नुसार आचरण करने की बात है। सबके बीच समन्वय के लिए खुद को ठीक रखने की पहली शर्त के साथ सद्गुणों को आचरण में उतारना ही हिन्दू धर्म है। और यही सर्वसमन्वयकारी सोच इसे आज के वातावरण में तुलनात्मक रूप से अधिकाधिक प्रासंगिक और स्वीकार्य बना रही है।

भारत विश्व के लिए, संपूर्ण मानवता के लिए वैश्विक विकल्प प्रस्तुत करने की क्षमता रखता है। मगर इसे अंतर्द्वंद्वों में उलझा कर कुछ लोग शायद यह चाहते हैं कि इसी तरह खेल चलता रहे। वरना आज महिला अधिकार, वंचितों के अधिकार, पर्यावरण की समस्या, इन सबका समाधान करने वाली जैसी दृष्टि हिन्दुत्व के पास है, अन्य किसी जीवनशैली के पास वो समाधानकारक दृष्टि नहीं है। सिर्फ उपभोग करना और स्वयं को केन्द्र में रखना, ये अन्यों के लिए है और स्वयं के साथ अन्यों के लिए गुंजाइश पैदा करना और समन्वय स्थापित करना, आचरण में उतारना, ये हमारी दृष्टि है।

बहरहाल, ब्रिटेन में बैठे  हसन सरूर  और  बेल्जियम  में रह रहे  कॉनराड एल्स्ट  को भारत और हिंदुत्व की सही तस्वीर दिखती है  मगर  सेकुलरिज्म की आड़ में हिन्दू और भारतीयता का शिकार करने निकली टोलियां तंत्र पर दबाव बनाने और समाज में आग लगाने को घात में हैं।
जरूरत इन प्रगतिशील शिकारियों से सतर्क रहने की है।

@hiteshshankar

Topics: हिंदुओं का ‘धर्म’हिन्दू-मुस्लिम संबंधव्हाई वी नीड ‘न्यू हिंदू-मुस्लिम डील’हसन सुरूरWhy We Need 'New Hindu-Muslim Deal' author Hassan Suroor
हितेश शंकर
हितेश शंकर
हितेश शंकर पत्रकारिता का जाना-पहचाना नाम, वर्तमान में पाञ्चजन्य के सम्पादक [Read more]
Share28TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

No Content Available
Load More

ताज़ा समाचार

माउंट एवरेस्ट पर चमत्कार

माउंट एवरेस्ट पर चमत्कार: 6 दिन बाद ‘मृत’ माने गए दावा शेरपा बर्फ से जिंदा लौटे

RSS के द्वितीय सरसंघचालक श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर उपाख्य श्रीगुरुजी

श्रीगुरुजी तत्वलीन विभूति : पंडित दीनदयाल उपाध्याय

NIA Judgment Cases in court

पंजाब आतंकी साजिश में बड़ा फैसला: जाहिद, यासिर और इदरीस को NIA कोर्ट से सजा

मुस्लिम युवक ने अपनाया सनातन धर्म

घर वापसी: उज्जैन में सलमान ने छोड़ा इस्लाम; अपनाया सनातन धर्म, बना शांतनु

दीप प्रज्ज्वलित कर नागरिक अभिनंदन समारोह का उद्घाटन करते हुए मोहन चरण माझी।
साथ में हैं अभाविप के पदाधिकारी और अन्य अतिथि

क्षेत्रीय भाषाओं में भी हो परीक्षा : अभाविप

प्रतीकात्मक तस्वीर

टिहरी झील टूरिज्म प्रोजेक्ट की रफ्तार तेज, चीफ सेक्रेटरी आनंद बर्धन ने किया साइट इंस्पेक्शन

मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड: मेंटेनेंस हेड, एडमिन और डॉक्टर अरेस्ट, मरने वालों की संख्या 6 हुई

(AI-generated image)

तपती धरती की पुकार: जलवायु संकट की दहलीज पर खड़ी मानवता

मणिपुर में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, हेरोइन जब्त, कई उग्रवादी कैडर गिरफ्तार

असम मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 12 विधायकों को ने ली मंत्री पद की शपथ

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies