ट्विटर पर संपादन की सुविधा क्या इतनी बड़ी बात है?
June 11, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

ट्विटर पर संपादन की सुविधा क्या इतनी बड़ी बात है?

ट्विटर पर संपादन की सुविधा मिलने से बहुत से लोग राहत की सांस लेंगे, जबकि बहुत से लोग दूसरी मुश्किल में पड़ जाएंगे

Written byबालेन्दु शर्मा दाधीचबालेन्दु शर्मा दाधीच
Apr 28, 2022, 01:35 pm IST
in भारत, विज्ञान और तकनीक

कहा जाता है कि बदलाव ही एकमात्र स्थायी चीज है। ट्विटर पर जल्दी ही होने वाले बदलाव से यह बात फिर साबित होने जा रही है। लेकिन कौन-सा बदलाव? यह बात समझने से पहले आपको दो साल पीछे ले चलते हैं। ट्विटर के संस्थापक व पूर्व सीईओ जैक डोरसी कई साल से यह बात दोहराते आ रहे हैं कि वे ट्विटर पर टिप्पणियों को संपादित करने की सुविधा नहीं देंगे। 2018, 2019 व 2020 में उन्होंने यह बात बार-बार दोहराई, क्योंकि उनकी नजर में ऐसा करने का मतलब यह होगा कि किसी टिप्पणी को पोस्ट करने के बाद उसका मतलब बदल दिया जाना। उनके कहने का तात्पर्य यह था कि विवादित टिप्पणी पोस्ट करने व अच्छा खासा विवाद खड़ा करने के बाद आप उसे संपादित करके चुटकियों में सारा सबूत मिटाकर पतली गली से निकल जाएं, यह न आपके लिए उचित है, न कानून के लिए और न ही ट्विटर के लिए।

ट्विटर पर टिप्पणियों को संपादित करने की इजाजत नहीं थी, जबकि फेसबुक व लिंक्डइन जैसे दूसरे मंच इसकी अनुमति देते हैं। लिंक्डइन पर तो संपादित टिप्पणियों के साथ संपादित शब्द जोड़ा जाता है, पर फेसबुक पर तो वह भी नहीं होता। इंस्टाग्राम, मीडियम, यूट्यूब आदि पर भी यह सुविधा है और उसका कोई बड़ा दुष्प्रभाव देखने को मिला हो, ऐसा नहीं है। वैसे दुरुपयोग किया जा सकता है, यह सोच पूरी तरह गलत भी नहीं है। मिसाल के तौर पर आप किसी बदनाम शख्स के बारे में टिप्पणी करें और बाद में उसकी जगह किसी नामचीन शख्स का नाम डाल दें। किसी की आपत्तिजनक चित्र डाल दें, फिर उसे बदलकर दूसरा चित्र लगा दें। ऐसे में टिप्पणी तो बदली ही, जिन लोगों ने इस पर प्रतिक्रियाएं कीं, उनके साथ भी नाइंसाफी होगी।

 

इंटरनेट पर डाली गई हर सूचना किसी न किसी रूप में कहीं न कहीं सुरक्षित हो ही जाती है या कर ली जाती है।
इन सबके बावजूद ट्विटर के प्रयोक्ताओं की मांग को नकारते हुए जैक डोरसी ने 2020 में कहा था कि संपादन
की सुविधा शायद कभी नहीं आएगी।

दूसरी तरफ संपादन की जरूरत है, यह दलील भी अपनी जगह पर जायज है। यह कितना आम है कि कोई टिप्पणी करने के बाद हमें अहसास होता है कि उसमें कोई गलत तथ्य, वर्तनी की गलती, अनुचित भाषा या किसी के बारे में आपत्तिजनक बात चली गई है। हालांकि लोग अपनी टिप्पणियों को डिलीट तो आज भी कर सकते हैं, लेकिन उनके साथ तमाम प्रतिक्रियाएं, सवाल, जवाब और लाइक्स भी चले जाते हैं। सब कुछ बरकरार रखते हुए संपादन की सुविधा मिले तो कई उलझनें दूर हो जाएं।

सवाल है कि आखिर क्यों एक सोशल नेटवर्किंग मंच जिस सुविधा को जायज मानता है, उसे दूसरा नाजायज मानता है? शायद इसलिए कि ट्विटर काफी हद तक एक राजनीतिक औजार बन चुका है और नामचीन लोगों की सूचनाओं का आधिकारिक ठिकाना भी। उस पर टिप्पणियां अनगिनत खबरें बना देती हैं और कितने ही लोगों को उठा या गिरा चुकी हैं। संपादन की सुविधा आने पर शायद बहुत से लोग राहत की सांस लेंगे, लेकिन बहुत से दूसरे तकलीफ में पड़ जाएंगे। हालांकि किसी गलत टिप्पणी के सबूत पूरी तरह खत्म होने की आशंका नहीं है, क्योंकि हर टिप्पणी ट्विटर में सहेजी जा चुकी होती है और संपादन का मतलब यह नहीं है कि मूल टिप्पणी उसके डेटाबेस से भी डिलीट हो गई है। इंटरनेट पर डाली गई हर सूचना किसी न किसी रूप में कहीं न कहीं सुरक्षित हो ही जाती है या कर ली जाती है। इन सबके बावजूद ट्विटर के प्रयोक्ताओं की मांग को नकारते हुए जैक डोरसी ने 2020 में कहा था कि संपादन की सुविधा शायद कभी नहीं आएगी।

जैक डोरसी की जगह भारतीय पराग अग्रवाल अब ट्विटर के नए सीईओ हैं। उनके आने के बाद ट्विटर का रुख बदला है। पिछले एक अप्रैल को ट्विटर ने कहा था कि वह संपादन बटन पर काम कर रहा है, पर ‘अप्रैल फूल’ के दिन ज्यादार लोगों ने इसे मजाक समझा था। अब ट्विटर ने संपादन बटन लाने की घोषणा की है। हाल ही में विख्यात उद्यमी एलन मस्क ने ट्विटर में 9.2 प्रतिशत की भारी-भरकम हिस्सेदारी खरीदी है और इसके सबसे बड़े शेयरधारक बन गए हैं। ट्विटर में निवेश के बाद उन्होंने सबसे पहले इसके प्रयोक्ताओं से यही सवाल पूछा कि क्या वे इस माइक्रोब्लॉगिंग मंच पर संपादन का बटन चाहते हैं? कहने की जरूरत नहीं है कि भारी संख्या में लोगों ने कहा-हां।

ट्विटर के नए सीईओ और सबसे बड़े निवेशक की राय का पालन स्वाभाविक है। ट्विटर ने कहा है कि शुरुआत में वह ट्विटर ब्लू नामक सेवा के उपभोक्ताओं को संपादन की सुविधा देने जा रहा है। यह सुविधा किस रूप में आएगी और क्या हमें कुछ खास मिनटों के भीतर ही टिप्पणी को संपादित करना होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है (जैसे व्हाट्सएप्प पर अपनी टिप्पणी को डिलीट करने के लिए आपको लगभग एक घंटा आठ मिनट का समय मिलता है)। क्या संपादित टिप्पणियों की अलग से पहचान की जाएगी? पता नहीं। लेकिन इस छोटी-सी सुविधा के बाद ट्विटर वैसा नहीं रह जाएगा, जैसा आज हम उसे जानते हैं।
(लेखक माइक्रोसॉफ़्ट में निदेशक-भारतीय भाषाएं और सुगम्यता के पद पर कार्यरत विख्यात तकनीकविद् हैं) 

Topics: ट्विटर पर जल्दी ही होने वाले बदलावट्विटर के नए सीईओमाइक्रोब्लॉगिंग मंचफेसबुक व लिंक्डइनट्विटर के संस्थापक व पूर्व सीईओ जैक डोरसी
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

No Content Available
Load More

ताज़ा समाचार

Governor Anandiben Patel Order Conversion Cell UP Medical Colleges KGMU SGPGI

यूपी के मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे ‘कन्वर्जन सेल’: KGMU और SGPGI के मामलों पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सख्त

Amritsar Heroin Seizure Police Commissioner Gurpreet Singh Bhullar Punjab

Amritsar Heroin Seizure: अमृतसर पुलिस ने दुबई-पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क के 6 तस्कर किए गिरफ्तार, 30 किलो हेरोइन जब्त

Kapurthala Crime News Pastor Harbhajan Singh Arrested Punjab Police

Kapurthala Crime News: कपूरथला में पादरी ने किया बलात्कार, 18 वर्षीय पीड़िता ने की आत्महत्या, हरभजन सिंह गिरफ्तार

क्या तमिलनाडु में शुरू हो गई मीडिया ‘सेंसरशिप’? बड़े न्यूज चैनल अचानक गायब TVK सरकार की कमियां दिखाना बनी वजह?

WB Madhyamik Result 2026 Vidya Bharati Students Toppers Sharda Vidya Mandir

पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा में विद्या भारती का जलवा, टॉप-10 में शामिल हुए 13 छात्र, लोकभवन में हुआ सम्मान

Varanasi Crime News Sarnath Police Arrested Mohammad Samir

वाराणसी: ‘निकाह’ के प्रस्ताव पर मोहम्मद समीर ने जबरन हलक में उतारी मौत की दवा, तड़प-तड़प कर मरी सिपाही की होनहार बेटी

संस्कृत विकास पर मंथन: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी व कुलपति मुरलीमनोहर पाठक की भेंट

क्या US को नहीं पता था जिस जहाज पर हमला किया उसमें 24 भारतीय हैं? UP, हिमाचल और आंध्र के रहने वाले थे मारे गए 3 नाविक

RSS Headquarters Nagpur Security IED Bomb Threat

नागपुर: संघ कार्यालय को IED से उड़ाने की धमकी, ‘खालिस्तान’ के नाम से आया ई-मेल, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

बंगाल में घुसपैठियों पर शिकंजा, TMC में बिखराव और मिशनरी बहस

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies