कांग्रेस पार्टी टुकड़े-टुकड़े गैंग की सरगना बन गई है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
October 2, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

कांग्रेस पार्टी टुकड़े-टुकड़े गैंग की सरगना बन गई है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Written byPanchjanyaPanchjanya
Feb 7, 2022, 10:49 am IST
inभारत, दिल्ली
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश, राष्ट्रवाद, महंगाई, कोरोना, गांव, गरीब और आत्मनिर्भर भारत समेत तमाम मुद्दे उठाए। साथ ही, देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का भी कई बार जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि दलीय भावना और राजनीति के कारण कुछ लोग देश और राष्ट्रीय हितों की अवहेलना कर देश में विभाजन पैदा करने का कुचक्र रच रहे हैं, जिसका खमियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। आजादी के 75 वर्ष पूरा होने के अमृत काल में पूरे देश को एकजुट रहकर सामूहिक प्रयासों से चुनौतियों का सामना करने के लिए संकल्पबद्ध होना चाहिए लेकिन दुर्भाग्य है कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता देश की विकास यात्रा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी आज देश में अंग्रेजों की नीति का अनुसरण करते हुए फूट डालो और राज करो के रवैये पर चल रही है। लगता है कि कांग्रेस ने तय कर लिया है कि उसे अगले 100 साल तक सत्ता में नहीं आना है।

विभाजनकारी राजनीति उसके डीएनए का हिस्सा 

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी टुकड़े-टुकड़े गैंग की सरगना बन गई है। इससे प्रतीत होता है कि विभाजनकारी राजनीति उसके डीएनए (गुणसूत्र) का हिस्सा है। प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में अपने लम्बे संबोधन में कोरोना महामारी के संकट तथा उससे उबरने के लिए देशवासियों के सफल प्रयास, किसानों के परिश्रम से रिकॉर्ड कृषि उत्पादन, युवाओं की उद्यमशीलता से देश में स्टार्टअप के विस्तार और औद्योगिक उत्पादन एवं निवेश में बढ़ोतरी की उपलब्धियों को गिनाया।

राहुल गांधी के कथनों का सिलसिलेवार खंडन

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद में सदन ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का आरंभ करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कथनों का सिलसिलेवार खंडन किया। हालांकि उन्होंने एक बार भी राहुल का नाम नहीं लिया। मोदी ने एक राष्ट्र के रूप में भारत के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करने के लिए विष्णु पुराण के हजारों वर्ष पूर्व लिखे गए श्लोक को उद्धृत किया। विष्णु पुराण में कहा गया है कि समुद्र के उत्तर में और हिमालय के दक्षिण जो भूभाग है, उसे भारत कहते हैं तथा उसकी सन्तान भारती कहलाती है।

नेहरू की पुस्तक का भी हवाला दिया

मोदी ने इस संबंध में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुस्तक भारत एक खोज का भी हवाला दिया, जिसमें पंडित नेहरू ने एक राष्ट्रीय चेतना का उल्लेख किया था। मोदी ने कांग्रेस पर विघटनकारी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्टी की सत्ता में आने की इच्छाशक्ति खत्म हो गई है। यही कारण है कि वह इस नीति पर चल रही है कि जब कुछ मिलने वाला नहीं है तो कम से कम काम तो बिगाड़ दो। उन्होंने कहा कि अंग्रेज चले गए लेकिन उनकी फूट करो और राज करो की नीति को कांग्रेस ने अपना चरित्र बना लिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता जमीनी हकीकत और जड़ों से कटे हुए लोग हैं। यदि कोई उन्हें सच्चाई का आईना दिखाते हैं तो वह आईना ही तोड़ देने पर आमादा हो जाते हैं। मोदी ने इस कथन के संबंध में एक शेर कहा, “वो जब दिन को रात कहें, तो तुरंत मान जाओ। नहीं मानोगे तो वो दिन में नकाब ओढ़ लेंगे। जरूरत हुई तो हकीकत को थोड़ा बहुत मरोड़ लेंगे, वो मगरूर हैं खुद की समझ पर बेइंतहा, इन्हें आईना मत दिखाओ, वो आईने को भी तोड़ देंगे।”

आजादी के 75 साल बाद भी उबर नहीं पाये

प्रधाननंत्री ने कहा कि कुछ लोग की सुई वर्ष 2014 के कालखंड के समय पर ही अटकी हुई है। ऐसे लोग सैकड़ों वर्ष की गुलामी के कालखंड और उसकी मानसिकता से आजादी के 75 साल बाद भी उबर नहीं पाये हैं। यह गुलामी की मानसिकता किसी भी राष्ट्र की प्रगति के लिए बहुत बड़ा संकट है। कांग्रेस नेताओं की विशेषाधिकार पर आधारित जीवनशैली पर प्रहार करते हुए मोदी ने कहा कि इतने वर्षों तक देश पर राज करने वाले और महलों जैसे घरों में रहने वाले लोग आम देशवासियों, विशेषकर छोटे किसानों के कल्याण की बात भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के लिए छोटे किसानों को सशक्त बनाना एक अनिवार्य शर्त है। उनकी सरकार की प्राथमिकता छोटे किसानों के कल्याण को सुनिश्चित करना है।

कांग्रेस नेताओं ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई को कमजोर बनाने की कोशिश की

प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी से सफलतापूर्वक उबरने के लिए देश के सामूहिक प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने इसके खिलाफ लड़ाई को भी कमजोर बनाने की कोशिश की। कोरोना महामारी की पहली लहर के दौरान स्वास्थ्य चेतावनी की अवहेलना करते हुए प्रवासी मजदूरों को महाराष्ट्र और दिल्ली से अपने घरों को लौटने के लिए उकसाया गया। इससे अफरातफरी की स्थिति पैदा हुई । उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने में सहायता करने की बजाय कांग्रेस पार्टी और उसके समर्थक बुद्धिजीवियों और मीडिया के एक वर्ग ने दुनिया में भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री ने राहुल का नाम लिये बिना कहा कि कुछ नेता मेक इन इंडिया अभियान का भी मजाक और उपहास कर रहे हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश को स्वदेशी का मंत्र दिया था। राष्ट्रपिता की विरासत पर दावा करने वाली कांग्रेस आज उन्हीं के विचारों का अनादर कर रही है।

रक्षा खरीद के मामलों को वर्षों तक लटकाये रखा जाता था

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नेहरू के कई कथनों का भी हवाला देकर कांग्रेस नेताओं की आलोचना का उत्तर दिया। मोदी ने कहा कि पंडित नेहरू ने लाल किले से कहा था कि कोरिया और अमेरिका जैसे देशों के घटनाक्रम से अर्थव्यवस्था प्रभावित होती है तथा महंगाई का संकट पैदा होता है। मोदी ने कांग्रेस सरकारों पर देश की रक्षा सेनाओं की आवश्यकताओं को नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रक्षा खरीद के मामलों को वर्षों तक लटकाये रखा जाता था। जब तक उनपर फैसला करने की बारी आती थी, तब तक रक्षा प्रौद्योगिकी पुरानी हो जाती थी। उन्होंने कहा, “यदि हम रक्षा क्षेत्र को देखें तो सारी बातें समझ आती हैं, वह क्या करते थे, कैसे करते थे, क्यों करते थे और किसके लिए करते थे।” हमारी सरकार ने रक्षा खरीद की सारी प्रक्रियाओं को आसान बनाया है। मोदी ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश की विभिन्न विकास परियोजनाओं मे हुई देरी का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि किस प्रकार पुरानी योजनाओं को लम्बे अंतराल के बाद शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में अनेक ऐसे राज्य हैं, जिन्होंने पिछले तीन चार दशकों से कांग्रेस पार्टी को सत्ता में आने का मौका नहीं दिया है। इसमें नगालैंड, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, गोवा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और बिहार शामिल हैं।

(सौजन्य सिंडिकेट फीड)

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Asian Games 2026 India Medal Tally Squash Rowing Wrestling Nitesh Panchjanya Sports

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, एक दिन में आए 5 पदक, जानें भारत का मेडल स्कोर!

क्रिकेट विश्वकप में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। (फोटो- साभार -BCCI )

क्रिकेट में लागू हुए खौफनाक नियम: 1 अक्टूबर से समय बर्बाद करने पर 5 रन की पेनल्टी, टेस्ट में पिंक बॉल का भी प्रयोग!

ICC world cup

ICC CWC 2027 Schedule Out: 2027 वनडे विश्व कप का शेड्यूल जारी, जानें कब भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान!

CPM DYFI Workers Attack RSS Shakha Payyannur Kerala Nithin Siddharth

केरल में CPM गुंडों की दरिंदगी: पय्यानूर में RSS की शाखा पर बोला धावा, मासूम बच्चों की मौजूदगी का भी नहीं रखा लिहाज!

VHP Ashok Singhal Birth Centenary Year Celebration Ranchi Chandrakant Raipat Sachidanand Agarwal Panchjanya

झारखंड में VHP का बड़ा ऐलान: अशोक सिंहल जी की जन्म शताब्दी पर वर्षभर मनाएगी उत्सव, 4 अक्टूबर को रांची में भव्य आगाज!

RSS Sunil Ambekar Praises Captain Smit Machhar Flydubai Flight Saved Panchjanya

“पूरे देश को गर्व है”: कैप्टन स्मित मछार के साहस पर बोले संघ प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर- वे वास्तव में एक सच्चे वीर हैं

Load More

ताज़ा समाचार

Asian Games 2026 India Medal Tally Squash Rowing Wrestling Nitesh Panchjanya Sports

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, एक दिन में आए 5 पदक, जानें भारत का मेडल स्कोर!

क्रिकेट विश्वकप में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। (फोटो- साभार -BCCI )

क्रिकेट में लागू हुए खौफनाक नियम: 1 अक्टूबर से समय बर्बाद करने पर 5 रन की पेनल्टी, टेस्ट में पिंक बॉल का भी प्रयोग!

ICC world cup

ICC CWC 2027 Schedule Out: 2027 वनडे विश्व कप का शेड्यूल जारी, जानें कब भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान!

CPM DYFI Workers Attack RSS Shakha Payyannur Kerala Nithin Siddharth

केरल में CPM गुंडों की दरिंदगी: पय्यानूर में RSS की शाखा पर बोला धावा, मासूम बच्चों की मौजूदगी का भी नहीं रखा लिहाज!

VHP Ashok Singhal Birth Centenary Year Celebration Ranchi Chandrakant Raipat Sachidanand Agarwal Panchjanya

झारखंड में VHP का बड़ा ऐलान: अशोक सिंहल जी की जन्म शताब्दी पर वर्षभर मनाएगी उत्सव, 4 अक्टूबर को रांची में भव्य आगाज!

RSS Sunil Ambekar Praises Captain Smit Machhar Flydubai Flight Saved Panchjanya

“पूरे देश को गर्व है”: कैप्टन स्मित मछार के साहस पर बोले संघ प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर- वे वास्तव में एक सच्चे वीर हैं

Smartphone Shastra and Gen Z Indian Youth Analysis Swami Vishalanand Panchjanya

स्मार्टफोन, शास्त्र और संवाद: दिशाहीन विरोध प्रदर्शनों के बीच क्या सोच रहा आज का भारतीय युवा? पढ़ें विशेष विश्लेषण

Mahanadi Water Dispute Meeting Amit Shah Vishnu Deo Sai Mohan Charan Majhi Panchjanya

महानदी जल विवाद सुलझाने में जुटे अमित शाह: छत्तीसगढ़-ओडिशा के CM संग बैठक, साय बोले- ‘किसी की हार न हो’!

बंगाल के स्कूली पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी शामिल, हटे सिंगूर-कन्याश्री के पाठ!

Rising Crime in Relationships Lack of Values Laxmikanta Chawla Article Panchjanya

परिवार, संस्कार और शिक्षा पर सवाल: रिश्तों में बढ़ती हिंसा और संवेदनहीनता को लेकर उठे गंभीर प्रश्न

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies