जिन्ना का गुणगान करने वाले एक प्रकार से तालिबान के समर्थक : योगी आदित्यनाथ
September 14, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

जिन्ना का गुणगान करने वाले एक प्रकार से तालिबान के समर्थक : योगी आदित्यनाथ

Written byPanchjanyaPanchjanya
Nov 14, 2021, 10:59 pm IST
inभारत, उत्तर प्रदेश
योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ

भाजपा के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि जो लोग जिन्ना का गुणगान कर रहे हैं, वे एक तरह से तालिबान के समर्थक हैं। जिन्ना को आजादी का सिपाही बताकर सरदार वल्लभ भाई पटेल का अपमान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी लखनऊ केअटल कंवेंशन सेंटर में भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक सम्पर्क अभियान के तहत शाक्य, सैनी, मौर्य, कुशवाहा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है। वह सरदार पटेल का अपमान करना चाहती है। राष्ट्र में सरदार पटेल एक तरफ और देश तोड़ने वाले दूसरी तरफ है। देश को तोड़ने वाले जिन्ना का समर्थन कर रहे हैं, जबकि सरदार पटेल राष्ट्रनायक हैं और जिन्ना राष्ट्रद्रोही हैं। अगर सरदार पटेल नहीं होते तो भारत की स्थिति क्या होती यह सोचकर ही मन कांप उठता है।

योगी ने कहा कि शांति, मैत्री और करुणा की जब कभी बात होगी तो भगवान बुद्ध की बात होगी। लेकिन तालिबानियों ने अफगानिस्तान के बालियान में ढाई हजार वर्ष पुरानी मूर्ति को तोड़ डाला। देश के अंदर जो तालिबान का समर्थन कर रहे हैं वह बुद्ध और देश के विरोधी हैं। अमेरिका ने तालिबानियों पर द्रोण से हमले करके उन्हें प्रतिमा तोड़ने पर सबक सिखाया। कट्टरपंथियों पर जमकर हमला बोलते हुए मुख्यमत्री योगी ने कहा कि तालिबानियों ने जिस तरह से शांति, मैत्री और करुणा का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध की प्रतिमा तोड़ी तो अमेरिका ने द्रोण के हमले से तालिबानियों की चमड़ियों को बारुद से झुलसा दिया। तालिबानियों का कुछ लोग देश में समर्थन कर रहे हैं। जबकि तालिबानी शांति, करुणा के विरोधी है और तालिबान का समर्थन करना आधी आबादी और बच्चों का अपमान करना है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में महात्मा बुद्ध से जुड़े सबसे ज्यादा स्थान हैं, उनका विकास और विस्तार किया जा रहा है। महात्मा बुद्ध के नाम से अंतररष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाया गया है।

हम अपनी एकता को बनाए नहीं रख पाए
मुख्यमत्री ने कहा कि भारत की आन-बान शान का प्रतीक तिरंगा में जो मणि है वह धर्मचक्र है। धर्मचक्र प्रवर्तनाय की प्रेरणा कौन देता है, उसका नाम अशोक है। भारत का शौर्य चद्रगुप्त मौर्य थे। भारत की सीमाएं पाकिस्तान, बांग्लादेश और इससे भी विस्तृत भूभाग भारत का हिस्सा था। लेकिन समय के अनुरूप हम अपनी एकता को बनाए नहीं रख पाए। मध्य एशिया से जुड़े हुए बर्बर जातियों ने हमलाकर हमारी संपदा को तोड़ा लूटा और बर्बाद किया। लेकिन इतिहासकारों ने अशोक और चंद्रगुप्त को महान नहीं बताया। सिंकदर जो चद्रगुप्त से हारा था उसे महान बता दिया। अब जरूरत है कि अपने मूल्यों को समझें। मोदी ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत का नारा दिया, जिससे हम लोग देश की अस्मिता से जुड़े।

हमने जो कहा वह किया
योगी ने कहा कि सपा सरकार में आवास योजना का लाभ चेहरा देखकर मिलता था। भाजपा की सरकार में दस करोड़ आवास देश भर में मिले। जब प्लेग आया था तो ढाई करोड़ लोग मरे थे। जितने लोग बीमारी से ही नहीं मरे थे, उससे ज्यादा भूख से मरे थे। लेकिन कोरोना उससे बडी महामारी थी, लेकिन प्रधानमत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने फ्री राशन, फ्री उपचार और फ्री वैक्सीन दी। जिससे हम इस महामारी से निपट पाए। हमने जो कहा वह किया। धारा 370 हटाएंगे तो उसे हटाया, अयोध्या का भव्य मंदिर निर्माण कराया जा रहा है। नालंदा में विश्ववद्यालय को किसने तोड़ा था, लेकिन अटल जी ने इसे फिर से शुरू कराया।

सपा सरकार में माफिया की सवारी निकलती थी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा की सरकार में प्रदेश में माफियाओं की सवारियां निकलती थी और उन्हें रोकने-टोकने की हिम्मत किसी में नहीं थी। लेकिन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार में माफिया अपनी जान की भीख मांग रहे हैं। मुख्तार को बचाने के लिए कांग्रेस ने अपनी पंजाब सरकार की पूरी ताकत झोंक दी थी। भारतीय जनता पार्टी गरीबों की पार्टी है। मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व की भाजपा सरकारें गरीबों के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए सारी योजनाएं उन्हें समर्पित कर रही हैं।

अलगाववादियों ने उत्तर प्रदेश में डेरा डाल लिया है
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश के कम्युनिस्ट विचारधारा के सभी अलगाववादियों ने उत्तर प्रदेश में डेरा डाल लिया है। वह प्रदेश में क्षेत्रवाद, जातिवाद व साम्प्रदायिकता का जहर घोलने के लिए आ चुके हैं। प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए हथकंडे अपना रहे हैं। यह विघटनकारी शक्तियां देश, देशभक्तों तथा भारतीय संस्कृति तथा संस्कारों को अपमानित करने का काम कर रही हैं। प्रदेश की खुशहाली के लिए इन तत्वों से डटकर मुकाबला करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता पार्टी में बूथ अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पंचायत सदस्य से राष्ट्रपति तक किसी भी दायित्व तक पहुंच सकता है। भाजपा का कार्यकर्ता वंदेमातरम् तथा भारत माता की जय-जयकार करता है। जबकि सपा-बसपा-कांग्रेस जैसी परिवारवादी पार्टियों में कार्यकर्ता सिर्फ राजकुमार तथा राजकुमारियों की जय-जयकार करता है। गरीब को पक्का मकान, राशन, दवाई के साथ ही सुरक्षा तथा सम्मान की प्रतिबद्धता के साथ योगी जी के नेतृत्व की भाजपा सरकार काम कर रही है। मां, बहन, बेटी को सुरक्षा व सम्मान भाजपा सरकार में सुनिश्चित हुआ है। आज किसी की हिम्मत नहीं जो किसी के प्लाट पर, जमीन पर, मकान पर या बहन-बेटी को आंख उठा कर देख ले। योगी सरकार सुरक्षा की गांरटी है।

बयानवीरों की जमीन खिसक चुकी है
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में विपक्ष की सरकारों से कई गुना ज्यादा काम किए गए हैं। 2019 के चुनाव में भाजपा को 51 प्रतिशत वोट आप सबके सहयोग व समर्थन से हासिल हुए। उन्होंने कहा बीजेपी में अनंत संभावनाएं हैं। उन्होंने समाज के लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह बयानवीरों से सावधान रहें, उनकी जमीन खिसक चुकी है। रोजा इफ्तार करने वाले जनेऊ दिखाने का ढोंग कर रहे हैं। कहा कि आने वाले चुनाव में सब कुछ जाएं भूल-याद रखें केवल नरेंद्र मोदी और कमल का फूल। उन्होंने कुशवाहा समाज के गौरवशाली अतीत की भी याद दिलाई और कहा कि वोट कटवा लोगों से सावधान रहें। समाज का मैं कभी शीश झुकने नहीं दूंगा। समाज का हमेशा भला करने का प्रयास करता रहूंगा। सपा-बसपा-कांग्रेस की तिकड़ी को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है और जनता जनार्दन हमारे साथ है। उनके साथ अपराधी और गुंडे हैं। डबल इंजन की सरकार ने देश व प्रदेश में अभूतपूर्व काम किए हैं। विश्व के सबसे प्रभावशाली शक्तिशाली और लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। गुंडाराज से मुक्ति मिली है। लोक कल्याण की योजनाएं चल रही हैं। कोरोना के संकट के चलते व्यापारियों और व्यवसायियों के जीवन भी काफी प्रभावित हुआ इसके बाद भी सरकार ने व्यापार और रोजगार बढ़ाने के अभूतपूर्व कार्य किए और व्यवसाय बढ़ाने के सभी उपाय किए गए। व्यापारियों और वैश्य समाज की समस्याओं का समाधान केवल और केवल भाजपा ही कर सकती है। कांग्रेस सपा-बसपा का भविष्य न तो प्रदेश में है न देश में है। यह एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह है। इन्हें समाज के गरीबों की कोई चिंता नहीं है। सम्मेलन को प्रदेश सरकार के मंत्री धर्म सिंह सैनी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी, सांसद रवीन्द्र कुशवाहा, डा. संघमित्रा मौर्य, पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य, विधायक बहोरनलाल मौर्य, धर्मेन्द्र शाक्य, कमलेश सैनी, ममतेश शाक्य, सुशील शाक्य, राम रतन कुशवाहा ने भी सम्बोधित किया।
 

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

भारत ने जीता 8वीं बार एशिया कप, लेकिन ट्रॉफी लेने स्टेज पर नहीं पहुंची टीम, जानें पूरा मामला

Sabarmati Samvad 2026: 25 साल में 20 गुना GDP! गुजरात की विकास यात्रा और 2047 के लक्ष्य पर

“राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता के अधिष्ठाता भगवान श्री गणेश”

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: गणेश चतुर्थी पर सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Sabarmati Samvad 2026: Gen Z और Gen Alpha को लेकर पाञ्चजन्य संपादक हितेश शंकर जी का बड़ा संदेश

एशिया कप जीतने के बाद भारतीय महिला टीम

भारत ने जीता महिला एशिया कप: बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक, जानें टूर्नामेंट में कैसे रहा टीम इंडिया का एकतरफा दबदबा

Load More

ताज़ा समाचार

भारत ने जीता 8वीं बार एशिया कप, लेकिन ट्रॉफी लेने स्टेज पर नहीं पहुंची टीम, जानें पूरा मामला

Sabarmati Samvad 2026: 25 साल में 20 गुना GDP! गुजरात की विकास यात्रा और 2047 के लक्ष्य पर

“राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता के अधिष्ठाता भगवान श्री गणेश”

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: गणेश चतुर्थी पर सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Sabarmati Samvad 2026: Gen Z और Gen Alpha को लेकर पाञ्चजन्य संपादक हितेश शंकर जी का बड़ा संदेश

एशिया कप जीतने के बाद भारतीय महिला टीम

भारत ने जीता महिला एशिया कप: बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक, जानें टूर्नामेंट में कैसे रहा टीम इंडिया का एकतरफा दबदबा

5 साल बाद कब्र से बाहर निकाला गया BJP कार्यकर्ता का शव, ममता बनर्जी की जीत के बाद हुई थी हत्या, अब होगी जांच

Pan Card Update

PAN Card Online Apply: घर बैठे बनवाएं पैन कार्ड, जानें ऑनलाइन आवेदन का आसान तरीका

AI generated image

Rajasthan Nikay Chunav Result: राजस्थान निकाय चुनाव में BJP आगे, आज आएंगे नतीजे

जिलाधिकारी नवीन कुमार

किशनगंज में 28 गांवों में चलेगा विशेष आउटरीच अभियान, सीमा सुरक्षा से लेकर सरकारी योजनाओं के शतप्रतिशत लाभ तक पर जोर

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies