अपनी जड़ों की ओर लौटने का समय
June 12, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम मत अभिमत

अपनी जड़ों की ओर लौटने का समय

Written byPanchjanyaPanchjanya
Apr 20, 2021, 12:17 pm IST
in मत अभिमत, दिल्ली

कोरोना महामारी के इस दौर में हमें अपनी तेज रफ्तार जीवनशैली पर पुनर्विचार करने का समय मिला है। स्वस्थ जीवनशैली के लिए स्वस्थ मन एवं शरीर जरूरी होता है। भारतीय परंपरा में जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ‘जीवेत् शरद: शतम्’ की कामना की जाती है, जो अथर्ववेद का एक सूक्त है। इसमें व्यक्ति के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के साथ उसके दीर्घायु होने की कामना की गई है—

पश्येम शरद: शतम्। जीवेम शरद: शतम्।
बुध्येम शरद: शतम्। रोहेम शरद: शतम्।
पूषेम शरद: शतम्। भवेम शरद: शतम्।
भूयेम शरद: शतम्। भूयसी: शरद: शतात्।
(अथर्ववेद, काण्ड-19, सूक्त-67)

अर्थात् हम सौ शरद तक अपनी दृष्टि से देखें यानी सौ वर्षों तक हमारे आंखों की ज्योति स्पष्ट बनी रहे। हम सौ वर्षों तक जीवित रहें। सौ वर्षों तक हमारी बुद्धि सक्षम बनी रहे, हम ज्ञानवान बने रहें। सौ वर्षों तक हमारी उन्नति होती रहे। सौ वर्षों तक हमें पोषण मिलता रहे। हम सौ वर्षों तक बने रहें। सौ वर्षों तक कुत्सित भावनाओं से मुक्त होकर पवित्र बने रहें। सौ वर्षों से अधिक समय तक हमारा कल्याण होता रहे।

आज जब हम अपने आसपास देखते हैं तो स्वस्थ व्यक्ति कहीं नहीं दिखता, 100 वर्ष तक स्वस्थ रहना तो असंभव-सा हो गया है। आखिर ऐसा क्यों हुआ? हमसे कहां चूक हुई? क्या हम चिंता मुक्त सौ वर्षों के स्वस्थ जीवन की अवधारणा को फिर से साकार नहीं कर सकते? जब हम इन प्रश्नों के उत्तर खोजने की कोशिश करते हैं, तब मुख्यत: दो बातें सामने आती हैं- हमारी जीवनशैली और प्रकृति से बढ़ती दूरी। अब दिल्ली का ही उदाहरण लें तो यहां वायु प्रदूषण से लोगों के फेफड़े खराब हो रहे हैं। शेष भारत के मुकाबले यहां के लोगों की औसत आयु भी 2 से 3 वर्ष कम हो जाती है। स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ भोजन, स्वस्थ हवा के साथ अच्छी नींद और व्यायाम भी जरूरी होता है। लेकिन आधुनिकता और आपाधापी के इस दौर में हम व्यवस्थित जीवन से दूर हो गए हैं। रोजमर्रा के जीवन में हमें एक तिहाई समय जीविकोपार्जन पर, एक तिहाई अपने शरीर पर जिसमें नींद और व्यायाम शामिल है तथा एक तिहाई समय अपने परिवार व समाज को देना चाहिए। लेकिन हमारी दिनचर्या इसके विपरीत है। हम अधिक समय धन कमाने पर लगाते हैं। अक्सर हमारे पास परिवार व समाज के लिए भी समय नहीं होता। नींद और व्यायाम शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं, पर लोग इनके साथ भी समझौता करने लगे हैं। इसलिए हमें अपने आचरण में व्यवस्थित जीवनशैली को अपनाने पर विचार करने की जरूरत है। इसके लिए हमें प्राथमिकता तय कर उसके हिसाब से काम करना होगा, तभी हम स्वस्थ और दीर्घायु रह सकते हैं।

सबसे पहले स्वास्थ्य: स्वस्थ रहने के लिए 6-7 घंटे की पर्याप्त नींद जरूरी है। नींद पूरी नहीं होने पर शरीर व दिमाग पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। वहीं योग, प्राणायाम व व्यायाम शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। नियमित रूप से हरी सब्जियां, फल, दूध, दही युक्त भोजन निश्चित रूप से शरीर पर चमत्कारिक प्रभाव डालता है और कई प्रकार की बीमारियों से बचाता है। 

परिवार व समाज को समय : खुद के लिए समय निकालने के बाद परिवार व समाज के लिए समय दें। लोगों के साथ भावनात्मक जुड़ाव हमें खुशियां व सकारात्मक ऊर्जा देता है। बड़े-बुजुर्गों के साथ समय बिताने पर उनके अनुभवों से भी सीखने का अवसर मिलेगा जो जीवन के कठिन दौर में आपकी राह आसान करेंगे।

कार्य और रोजगार:जीवनयापन के लिए धन आवश्यक है, पर सबसे जरूरी नहीं। अगर ऐसा होता तो दुनिया के सबसे अमीर ही सबसे ज्यादा सुखी होते। एक शोध के अनुसार, दुनिया की सबसे अमीर और सबसे गरीब एक प्रतिशत आबादी के बीच खुशी का अंतर एक प्रतिशत भी नहीं है। संभव हो तो वैसा काम चुनें, जिससे खुशी मिले। पसंद का काम करने पर हम अपना सर्वोत्तम योगदान देते हैं। इसके अलावा, रहने के लिए भीड़-भाड़ वाले शहरों के बजाए गांव और छोटे शहरों को प्राथमिकता दें। इसका लाभ यह होगा कि प्रदूषण मुक्त वातावरण के साथ साफ पानी, ताजी हवा के साथ प्रकृति के करीब रहने का अवसर भी मिलेगा। बड़े शहरों में काम के लिए दूर जाना पड़ता है, जिसमें बहुत समय लगता है, लेकिन छोटे स्थानों पर यह समय भी बचेगा।

प्रकृति से जुड़ें: भारतीय संस्कृति में सारे पर्व-त्योहार प्रकृति से जुड़े हुए हैं। हम नदी को मां का दर्जा देते हैं, सूर्य एवं वायु को देवता मानते हैं। हम वृक्षों को भी पूजते हैं। लेकिन जैसे-जैसे हम प्रकृति से दूर होते गए, बीमारियां घर करती गर्इं। आज बहुतायत आबादी बीमारियों से जूझ रही है और दवाओं पर आश्रित है।

डॉ. राजेन्द्र ऐरन
(लेखक आईएमए स्टैंडिंग कमेटी फॉर एथिक्स के राष्ट्रीय सह-अध्यक्ष हैं)

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

कोर्ट का फैसला

न्यायालय ने पूछा- छूटोगे तो क्या करोगे? अभियुक्त बोला- हत्या करूंगा! फिर जज ने सुनाई फांसी की सजा!

Social Media Double Standard Sejal Pawar 370 Biryani Controversy

कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता पड़ी भारी: NCW ने प्रणित मोरे-हिमांशु को भेजा समन

Three Language Formula NEP 2020 India Education System

मैकाले की कक्षा से बहुभाषी भारत तक: समझें त्रिभाषा सूत्र की प्रासंगिकता

Belfast Riots Ireland Sudanese Asylum Seeker Attack Stephen Social Media Ban

आयरलैंड में सूडानी शरणार्थी ने सरेआम रेता गला, भड़के दंगों के बीच नेताओं ने कहा- ‘X’ पर लगाओ बैन

Haridwar Kumbh Mela 2027 NMCG Cleanliness Project CM Pushkar Singh Dhami

Haridwar Kumbh Mela 2027: कुंभ मेले की स्वच्छता के लिए केंद्र से ₹115.61 करोड़ स्वीकृत, सीएम धामी ने जताया आभार

CM Pushkar Singh Dhami PM Narendra Modi Niti Aayog Meeting Delhi

Niti Aayog Meeting: नीति आयोग की बैठक में CM पुष्कर सिंह धामी ने रखा उत्तराखंड के विकास का रोडमैप, दिया कुंभ का न्योता

Load More

ताज़ा समाचार

कोर्ट का फैसला

न्यायालय ने पूछा- छूटोगे तो क्या करोगे? अभियुक्त बोला- हत्या करूंगा! फिर जज ने सुनाई फांसी की सजा!

Social Media Double Standard Sejal Pawar 370 Biryani Controversy

कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता पड़ी भारी: NCW ने प्रणित मोरे-हिमांशु को भेजा समन

Three Language Formula NEP 2020 India Education System

मैकाले की कक्षा से बहुभाषी भारत तक: समझें त्रिभाषा सूत्र की प्रासंगिकता

Belfast Riots Ireland Sudanese Asylum Seeker Attack Stephen Social Media Ban

आयरलैंड में सूडानी शरणार्थी ने सरेआम रेता गला, भड़के दंगों के बीच नेताओं ने कहा- ‘X’ पर लगाओ बैन

Haridwar Kumbh Mela 2027 NMCG Cleanliness Project CM Pushkar Singh Dhami

Haridwar Kumbh Mela 2027: कुंभ मेले की स्वच्छता के लिए केंद्र से ₹115.61 करोड़ स्वीकृत, सीएम धामी ने जताया आभार

CM Pushkar Singh Dhami PM Narendra Modi Niti Aayog Meeting Delhi

Niti Aayog Meeting: नीति आयोग की बैठक में CM पुष्कर सिंह धामी ने रखा उत्तराखंड के विकास का रोडमैप, दिया कुंभ का न्योता

Social Media Double Standard Sejal Pawar 370 Biryani Controversy

सेजल पवार और 370 बिरयानी विवाद : दोहरा मापदंड और जब फेम का खेल कानून और समाज पर भारी पड़ने लगे

Governor Anandiben Patel Order Conversion Cell UP Medical Colleges KGMU SGPGI

यूपी के मेडिकल कॉलेजों में कन्वर्जन रोकने को बनेगी निगरानी सेल, KGMU और SGPGI के मामलों पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सख्त

Amritsar Heroin Seizure Police Commissioner Gurpreet Singh Bhullar Punjab

Amritsar Heroin Seizure: अमृतसर पुलिस ने दुबई-पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क के 6 तस्कर किए गिरफ्तार, 30 किलो हेरोइन जब्त

Kapurthala Crime News Pastor Harbhajan Singh Arrested Punjab Police

Kapurthala Crime News: कपूरथला में पादरी ने किया बलात्कार, 18 वर्षीय पीड़िता ने की आत्महत्या, हरभजन सिंह गिरफ्तार

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies