साक्षात्कार : बाबुल सुप्रियो‘‘ममता की तुष्टीकरण नीति बंगाल को जला रही है’’
July 15, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

साक्षात्कार : बाबुल सुप्रियो‘‘ममता की तुष्टीकरण नीति बंगाल को जला रही है’’

Written byArchiveArchive
Apr 9, 2018, 12:00 am IST
in Archive

दिंनाक: 09 Apr 2018 11:11:11

साक्षात्कार : बाबुल सुप्रियो


केंद्रीय भारी उद्योग एवं लोक उद्यम राज्यमंत्री और आसनसोल से सांसद बाबुल सुप्रियो अपने संसदीय क्षेत्र में हुई साम्प्रदायिक हिंसा के लिए राज्य सरकार के तुष्टीकरण वाले रवैये को जिम्मेदार मानते हैं। वे कहते हैं,‘‘ममता बनर्जी की मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति बंगाल को जलाने पर लगी हुई है लेकिन मैं इस माहौल में अपने लोगों को अकेला नहीं छोड़ने वाला। मैदान में डटा हूं और हर स्थिति से निबटने के लिए तैयार हूं।’’ पाञ्चजन्य संवाददाता अश्वनी मिश्र ने उनसे विस्तृत बातचीत की। प्रस्तुत हैं बातचीत के प्रमुख अंश:-

कलियाचक, धूलागढ़, बशीरहाट और अब रानीगंज, आसनसोल। ऐसा लगता है कि पश्चिम बंगाल दंगों का राज्य बनता जा रहा है। इसके पीछे क्या कारण मानते हैं आप?
देखिए, ममता बनर्जी राज्य में बांटो और राज करो की नीति पर काम कर रही हैं। मुस्लिमों को खुश करना और हिन्दुओं को दुत्कारना यह ममता सरकार की नीति का अहम हिस्सा है। वह राज्य के 28 फीसदी मुसलमानों को खुश रखना चाहती हैं। इसलिए जब भी ऐसी कोई घटना घटती है तो उनका प्रशासन इसे रोकने के बजाए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से उसमें सहयोग ही करता है। ममता बनर्जी के शासन में राज्य के हालात पिछले पांच-छह सालों में तेजी से बिगडेÞ हैं। क्योंकि जब एक समुदाय को लाड़-दुलार मिलता है और दूसरे को दुत्कार मिलती है तो कहीं न कहीं सरकार का दोहरा रवैया दिखाई देने लगता है। आसनसोल, रानीगंज और अन्य जगहों पर हुई हिंसा की घटनाओं के बाद मुझे यह डर लग रहा है कि कहीं ममता बनर्जी इसी आग से खेलते-खेलते बंगाल को न जला डालें। दूसरी बात, दूसरे दल के कार्यकर्ताओं को मारना-पीटना, उन्हें साजिश के तहत फंसाना, झूठे मुकदमे दर्ज कराना, इसके खिलाफ उन्होंने कम्युनिस्टों से लड़ाई लड़ी थी, लेकिन जब आज वे सत्ता में हैं तो वही काम खुद कर रही हैं। राज्य में जो भी हो रहा है वह बड़ा ही दुखद और शर्मनाक है। मेरा मुख्यमंत्री से सवाल है कि रामनवमी का उत्सव किसी पार्टी ने तो शुरू नहीं किया। यह तो पुराने जमाने से होता चला आ रहा है। लेकिन मुसलमानों के वोट पाने के लिए हिन्दुओं के त्योहारों और उत्सवों पर अनैतिक प्रतिबंध क्यों लगा रही हैं? क्या अब हिन्दुओं के त्योहार सरकार और प्रशासन तय करेगा? कल को वे दुर्गा पूजा पर कहेंगी कि देवी के हाथ में खड्क और
त्रिशूल है,उसे भी हटाओ? तो मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जिस रास्ते पर वह जा रही हैं वह रास्ता गलत है। वह समाज में एक डर का माहौल बनाकर लाभ लेना चाहती हैं लेकिन यह सब अब ज्यादा दिन तक चलने वाला नहीं है।

रानीगंज और आसनसोल से हिन्दू पलायन को मजबूर हुआ है। लेकिन राज्य का प्रशासन मरहम लगाने के बजाय हिन्दुओं का ही उत्पीड़न कर रहा है।
बिल्कुल, हिन्दू अपने घरों से भागने और पलायन करने पर मजबूर हुए हंै। कैसे कोई ऐसे हिंसक माहौल में रह सकता है। जब रात-दिन उसकी जान पर संकट हो। यकीनन राज्य प्रशासन ममता बनर्जी के इशारे पर काम कर रहा है। राज्य के हालात इतने ज्यादा बिगड़े हैं कि एक सामान्य हिन्दू युवा की बात छोड़िये मैं तो आसनसोल से निर्वाचित सांसद हूं, लेकिन मुझे ही हिन्दू बस्ती में यह कहते हुए जाने से रोका गया कि मेरे जाने से हालात खराब होंगे। जब मैं जोर-जबरदस्ती करके जाने की कोशिश कर रहा था तो पुलिस ने मेरे साथ अभद्रता की। मैं अपने लोगों के पास भी नहीं जा सकता और आप उन्हें परेशान करते रहें! मेरे सामने ही कुछ लोग हिन्दुओं को डराने के लिए कह रहे थे कि अभी तो बाबुल सुप्रियो हैं तो कोई बात नहीं, इन्हें जाने दो तब तुम लोगों को देखते हैं। यानी प्रशासन ने इतनी हिम्मत बढ़ा रखी है कि जिसका जो मन आ रहा है वह कर रहा है। इस सबको देखकर यही कहा जा सकता है कि राज्य में हिन्दुओं की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। आसनसोल और रानीगंज उसके उदाहरण हैं।

राज्य में कई जगह हिंसक घटनाओं की एक बड़ी वजह बांग्लादेशी मुस्लिम और रोहिंग्या बनते जा रहे हैं।  आखिर कहां चूक हो रही है, जिससे घुसपैठिये राज्य में दाखिल होने में कामयाब हो जाते हैं?
भारत-बांग्लादेश की सीमा बहुत जगह से खुली हुई है, जिसका फायदा घुसपैठिये उठाते हैं और राज्य में आ धमकते हैं। यह हमारे लिए चुनौती है और मैं बताना चाहता हूं कि केन्द्र सरकार इस पर गंभीरता से काम भी कर रही है। दूसरी बात, राज्य में कुछ अतिवादी मुस्लिम संगठन और तृणमूल के नेता इन घुसपैठियों को बसाने का कार्य करते हैं। दक्षिण 24 परगना जिले में तो बाकायदा उनके लिए बक्से रखे गए हैं, जहां उनके राहत के लिए पैसा एकत्र होता है। जबकि खुफिया एजेंसी बार-बार कह चुकी है कि रोहिंग्या मुस्लिम आपराधिक गतिविधियों से लेकर राष्ट्रविरोधी और आतंकी संगठनों तक से मिले हुए हैं। फिर भी उनके लिए शरणार्थी शिविर बनाये जा रहे हैं और हरसंभव मदद दी जा रही है। धीरे-धीरे इन्हीं के मतदाता कार्ड बना दिए जाएंगे जो ममता को वोट देंगे। ऐसे में वह क्यों न मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति पर काम करें। यही उनका असली चेहरा है।

 जब भी बंगाल में कोई हिंसा की घटना घटती है तो राज्य प्रशासन की भूमिका संदिग्ध होती है। राज्य के एक पुलिस अधिकारी पर बम से हमला कर दिया जाता है लेकिन प्रशासन निष्क्रिय बना रहता है। प्रशासन का यह रवैया क्या दर्शाता है?
राज्य प्रशासन की भूमिका संदिग्ध नहीं, पूरी तरह स्पष्ट है। हर हिंसा की घटना में पुलिस से कहा जाता है कि घटना घटने के डेढ घंटे तक कुछ न करें। पुलिस थाने में बैठी रहती है और फोन भी नहीं उठाती। एक पुलिस अधिकारी का बम से हाथ क्षत-विक्षत हो जाता है और पुलिस कोई हरकत नहीं करती। तो यह सब देखकर लगता है कि राज्य सरकार ने अपने तुच्छ स्वार्थ के लिए प्रशासन के हाथ बांध रखे हैं।

कुछ वर्षों से देखने में आया है कि राज्य में जब भी हिन्दुओं का कोई त्योहार होता है तो राज्य सरकार हिन्दू रीति-रिवाजों को प्रतिबंधित करती है तो दूसरी और मुस्लिम किसी न किसी बहाने हिंसा करते ही हैं। आखिर वजह क्या है?
ममता बनर्जी कट्टर तत्वों को शह दे रही हैं। कुछ तथ्यों पर नजर डालें तो राज्य में अलग-अलग जगहों पर काफी फर्जी मतदाता सूचियां बनी हैं, जिसमें घुसपैठियों के नाम भी आ रहे हैं। इसलिए हम इसकी तह तक जाने में लगे हुए हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि सच सामने आएगा।  देखिए हम सबका साथ, सबका विकास की बात करने वाले लोग हैं लेकिन वे क्या करती हैं? वह केन्द्र सरकार की योजनाओं के नाम बदलकर लोगों को धोखा दे रही हैं। राज्य के पैसों को लुटाया जा रहा है। यह सब ज्यादा दिन नहीं चलने वाला है। जनता इसका जवाब देगी।

बंगाल जब जल रहा था तो ममता बनर्जी दिल्ली में राजनीतिक रोटियां सेंक रही थीं। इस पर क्या कहेंगे?
ममता बनर्जी इतिहास का एक हिस्सा बनना चाहती हैं। वह चाहती हैं कि क्यों सम्राट नीरो को सारा श्रेय मिले। उनका नाम भी उस सूची में आना चाहिए। आसनसोल बंगाल का दूसरा सबसे बड़ा राजस्व देने वाला शहर है और जब वह जल रहा था तो मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री बनने के अपने ख्वाब को पूरा करने के लिए दिल्ली में राजनीतिक चालें चल रही थीं। हमारी लड़ाई इसी चीज के साथ है। हम जनता के हित के लिए काम कर रहे हैं और वे अपनी निजी स्वार्थपूर्ति और पद-सत्ता की कामना के लिए राजनीति कर रही हैं।  

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Uttarakhand Voter List 2026 Draft Publication CEO BVRC Purushottam Election Commission Camp

उत्तराखंड में SIR का प्रथम चरण पूरा: 19 लाख वोटरों के डेटा में मिली गड़बड़ी, जानिए कैसे सुधारें अपना नाम!

Punjab Terror Module ISI Drone Dropped Weapons AK 47 LMG Seized Amritsar Rural Police Delhi Threat

Punjab Terror Module: स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI की बड़ी साजिश नाकाम! 2 AK-47, 2 LMG राइफलों और बमों के साथ 3 गिरफ्तार

Punjab Drug Bust Amritsar Counter Intelligence Seizes Heroin DGP Gaurav Yadav Pakistan Border Smuggling

पंजाब में सीमापार तस्करी नेटवर्क ध्वस्त! ₹210 करोड़ की 30 KG हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, विदेशी हैंडलर से जुड़े तार

UP Education Services Selection Commission Prayagraj

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने PGT, TET और अन्य परीक्षाओं को लेकर जारी की चेतावनी

Jagannath Rath Yatra Significance Darubrahma Puri Temple King Indradyumna

पुरी रथयात्रा विशेष: भारत की सनातन आस्था का महामहोत्सव है जगन्नाथ स्वामी का रथयात्रा उत्सव

India on PoJK Pakistan Human Rights Violations External Affairs Ministry New Delhi Global Community

पीओजेके को लेकर भारत सख्त, कहा- ‘PoJK में कुकृत्यों के लिए पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराए अंतरराष्ट्रीय समुदाय’

Load More

ताज़ा समाचार

Uttarakhand Voter List 2026 Draft Publication CEO BVRC Purushottam Election Commission Camp

उत्तराखंड में SIR का प्रथम चरण पूरा: 19 लाख वोटरों के डेटा में मिली गड़बड़ी, जानिए कैसे सुधारें अपना नाम!

Punjab Terror Module ISI Drone Dropped Weapons AK 47 LMG Seized Amritsar Rural Police Delhi Threat

Punjab Terror Module: स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI की बड़ी साजिश नाकाम! 2 AK-47, 2 LMG राइफलों और बमों के साथ 3 गिरफ्तार

Punjab Drug Bust Amritsar Counter Intelligence Seizes Heroin DGP Gaurav Yadav Pakistan Border Smuggling

पंजाब में सीमापार तस्करी नेटवर्क ध्वस्त! ₹210 करोड़ की 30 KG हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, विदेशी हैंडलर से जुड़े तार

UP Education Services Selection Commission Prayagraj

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने PGT, TET और अन्य परीक्षाओं को लेकर जारी की चेतावनी

Jagannath Rath Yatra Significance Darubrahma Puri Temple King Indradyumna

पुरी रथयात्रा विशेष: भारत की सनातन आस्था का महामहोत्सव है जगन्नाथ स्वामी का रथयात्रा उत्सव

India on PoJK Pakistan Human Rights Violations External Affairs Ministry New Delhi Global Community

पीओजेके को लेकर भारत सख्त, कहा- ‘PoJK में कुकृत्यों के लिए पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराए अंतरराष्ट्रीय समुदाय’

International Court Credibility ICJ ICC Bias Debate Global Justice System National Sovereignty Marco Rubio

क्या अंतरराष्ट्रीय न्यायालय भी जवाबदेही से ऊपर हैं? अंतरराष्ट्रीय न्याय व्यवस्था की निष्पक्षता पर छिड़ी बड़ी बहस!

Afghan Makeup Trend Viral Video Reels Instagram Women Burqa Protest Social Media

क्या है अफ़गान मेकअप ट्रेंड? और क्यों हो रहा है वायरल? बुर्के के पीछे छिपा है ये हैरान करने वाला सच!

CM Pushkar Singh Dhami Swami Ramdev Acharya Balkrishna Harela Parva Malagram Dhanwantari Dham Herbal World

Uttarakhand Harela Parva 2026: मालाग्राम में सीएम पुष्कर सिंह धामी, स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने किया पौधारोपण

Teejan Bai Passes Away Pandavani Singer Lokmanthan Parivar J Nandakumar Tribute Bhopal 2016

लोकसंस्कृति की अमर साधिका तीजन बाई का महाप्रयाण: लोकमंथन परिवार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies