‘दुर्गा’ के साथ चार दिन ने प्रेम सिखा दिया
June 12, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

‘दुर्गा’ के साथ चार दिन ने प्रेम सिखा दिया

Written byArchiveArchive
Sep 11, 2017, 12:00 am IST
in Archive

दिंनाक: 11 Sep 2017 10:56:11

माधवी (नाम परिवर्तित) पत्रकार हैं। चुस्त, सतर्क और अत्यंत संवेदनशील। उनकी यह संवेदनशीलता ऐसी है कि कई बार रात की नींद, दफ्तर में काम के घंटों और अखबार के पन्नों से भी बाहर छलक पड़ती है। अपने आस-पास, आते-जाते माधवी कई बार कुछ ऐसा देखती हैं जो भले छपे नहीं, किन्तु उन्हें अकुलाहट और चिंता से भर देता है। ऐसे में वे कलम उठाती हैं और हमें लिख भेजती हैं। इस भरोसे के साथ कि कोई तो उनकी चिंताओं को साझा करेगा। विचारों से भरी, झकझोरती चिट्ठियों की अच्छी-खासी संख्या हो जाने पर हमने काफी सोच-विचार के बाद माधवी की इन पातियों को छापने का निर्णय किया, क्योंकि जगह चाहे अलग हो, लेकिन मुद्दे और चिंताएं तो साझी हैं। आप भी पढ़िए और बताइए, आपको कैसा लगा हमारा यह प्रयास।

हमारे घर आई गो माता दुर्गा को उसका मालिक ले गया। सच कहूं तो उसे जाते देख बहुत बुरा लग रहा था। उसका मालिक इतना जाहिल इनसान था कि मन कर रहा था दो-चार थप्पड़ रसीद कर दूं। उसने दुर्गा की सेवा करने वाली मेरी मां से कहा कि आपने जबरदस्ती गाय को घर में बांध कर रखा। मां ने उसे शालीनता से समझाने का प्रयास किया पर वह कुछ सुनने को तैयार नहीं था। उलटे मां से बोला, ‘‘मेरी गाय थी। अगर वो मर रही थी तो मरने देतीं। आपको इतनी दया दिखाने की क्या जरूरत थी?’’ मां ने जवाब दिया, तुम भी इनसान हो। अगर घर वाले तुम्हें भी मरने को छोड़ दें तो कैसा लगेगा? फिर वे चुप हो गया और अपनी गाय लेकर चला गया।  
बात कुछ माह पहले की है। 10 परिवारों ने मिलकर एक साथ रात्रि भोजन की योजना बनाई थी। उस रात सभी घर के बाहर बैठे हुए थे, तभी किसी ने बताया कि मैदान में गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया है। यह सुनते ही मां गाय-बछड़े को देखने के लिए भागी। हालांकि सामने वाली आंटी ने प्रसव के बाद दुर्गा को गर्म पानी में हल्दी मिलाकर पीने के लिए दे दी थी। चूंकि दुर्गा उठने की स्थिति में नहीं थी, इसलिए मां-पापा ने उसे आवारा कुत्तों से बचाने के लिए उसके आसपास लकड़ी का घेरा बना दिया। लेकिन गाय और बछड़े के लिए चिंतित मां उस रात सो नहीं पाई। उन्हें इस बात का डर था कि आवारा कुत्ते कहीं बछड़े को मार कर खा न जाएं। सुबह होते ही वे बछड़े को उठाकर घर के आंगन में ले आर्इं। पीछे-पीछे दुर्गा भी आ गई।
मैं आंगन में बैठी सब देख रही थी। मन ही मन सोच रही थी कि मां तो मां ही होती है, चाहे इनसान हो या पशु। दफ्तर से लौटकर जब पापा ने आंगन में दुर्गा और उसके बछड़े को देखा तो बहुत खुश हुए। बचपन से ही गाय के प्रति उनका लगाव है। जब हम गांव में रहते थे तो भैंसों के साथ गायें भी थीं। दुर्गा के बछड़े का अगला और पिछला पैर टेढ़ा था, इसलिए मां खासतौर से उसकी देखभाल कर रही थीं। पापा तब तक दुर्गा के लिए गुड़ और दाना ले आए और उसे खाने को दिया। इसके बदले दुर्गा ने डेढ़ लीटर दूध दिया। उस दिन दुर्गा का शुद्ध दूध लेने के लिए पड़ोसियों की लाइन लग गई थी। मां ने सभी को प्रसाद के रूप में थोड़ा-थोड़ा दूध दिया।
मैंने एक बात पर गौर किया। दाना खाकर दुर्गा चरने चली जाती थी, मानो उसे पूरा विश्वास था कि हमारा परिवार बछड़े की हिफाजत करेगा। उसे नुकसान नहीं पहुंचाएगा। दुर्गा के लिए मेरा परिवार अजनबी था, फिर भी उसका यह विश्वास देखकर यकीन नहीं हो रहा था। चरने के बाद वह आती और शाम को आराम से पापा को दूध निकालने देती। गाय-बछड़े के आ जाने से घर का माहौल थोड़ा बदला-सा गया था। बछड़े को देखकर कोई भी उसे प्यार किए बिना नहीं रह पाता। अब तक बछड़े का भी नामकरण हो चुका था- निक्की। खासकर छोटी सृष्टि रानी तो अपने खाने का हर सामान उसके लिए बचाकर रखती। उसके मुंह के पास अपने कोमल हाथ ले जाकर प्यार से कहती- खा लो…।
दुर्गा और निक्की के आने के बाद चार दिन तक हमारे घर में खूब रौनक रही। पांचवें दिन जब उसका मालिक गाय-बछड़े को ले गया तो घर सूना-सूना लग रहा था। इस पूरे घटनाक्रम से मैंने अपने माता-पिता से मानवता का जो पाठ पढ़ा, उसी में जीवन का सार छिपा है। केवल इनसान ही नहीं, हमारे साथ रहने वाले पशु-पक्षी, पेड़-पौधे भी इस जीवन को चलाने में सहभागी हैं। इसलिए जरूरत के समय उनका ख्याल रखना, उन्हें प्यार-दुलार देना हम सबकी जिम्मेदारी है। बस, जरूरत किताबों में लिखी गई बातों को अपने जीवन में उतारने और उन्हें अमल में लाने की है।  
अपनी मां का दुर्गा और उसके बछड़े के प्रति इतना प्यार-दुलार और बच्चे की तरह उनकी देखभाल करते देखकर मुझे महसूस हुआ कि प्यार बांटने से बढ़ता है। दूसरी बात यह कि दुनिया का कोई भी व्यक्ति मां का स्थान कभी नहीं ले सकता। जीवन की ये छोटी-छोटी घटनाएं मुझे रास्ता दिखाती हैं। मुझे प्रेरित करती हैं और इसलिए मैं इन अनुभवों को डायरी के पन्नों में लिख लेती हूं।     ल्ल

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

भारत ने रचा इतिहास! पहले स्वदेशी C-295 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की सफल टेस्ट फ्लाइट

Iran Says US Attack is Armed robbery

अमेरिकी हमले में तीन भारतीयों की मौत पर भड़का ईरान, कहा-ये ‘सशस्त्र डकैती’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री EAC का बड़ा प्रस्ताव: 543 परिसीमन से बढ़ेंगी 170 सीटें, दक्षिण का संतुलन बरकरार

प्रतीकात्मक तस्वीर

मौसम अपडेट: यूपी और बिहार में वज्रपात से 16 लोगों की मौत, 16 राज्यों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, जिस डिब्बे में सवार थे सरसंघचालक मोहन भागवत वहीं लगा पत्थर 

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति

अमेरिका-ईरान युद्ध: ट्रंप का बड़ा ऐलान, हमने हमले रोके, शांति समझौता भी जल्द

Load More

ताज़ा समाचार

भारत ने रचा इतिहास! पहले स्वदेशी C-295 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की सफल टेस्ट फ्लाइट

Iran Says US Attack is Armed robbery

अमेरिकी हमले में तीन भारतीयों की मौत पर भड़का ईरान, कहा-ये ‘सशस्त्र डकैती’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री EAC का बड़ा प्रस्ताव: 543 परिसीमन से बढ़ेंगी 170 सीटें, दक्षिण का संतुलन बरकरार

प्रतीकात्मक तस्वीर

मौसम अपडेट: यूपी और बिहार में वज्रपात से 16 लोगों की मौत, 16 राज्यों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, जिस डिब्बे में सवार थे सरसंघचालक मोहन भागवत वहीं लगा पत्थर 

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति

अमेरिका-ईरान युद्ध: ट्रंप का बड़ा ऐलान, हमने हमले रोके, शांति समझौता भी जल्द

आज का श्लोक : मन एवं मनुष्याणां कारणं बन्धमोक्षयोः

आज का इतिहास

आज का इतिहास: इस दिन हुईं कई बड़ी उपलब्धियां, जानिए पूरा इतिहास

आज का राशिफल

आज का राशिफल: इन 5 राशियों पर रहेगी धनवर्षा, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार

कोर्ट का फैसला

न्यायालय ने पूछा- छूटोगे तो क्या करोगे? अभियुक्त बोला- हत्या करूंगा! फिर जज ने सुनाई फांसी की सजा!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies