| दिंनाक: 18 Jul 2016 17:40:42 |
|
कर्णावती 6 जुलाई को गुजरात के कर्णावती नगर के मणिनगर क्षेत्र में पाञ्चजन्य-ऑर्गनइजर साप्ताहिकों के प्रांत कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
पाञ्चजन्य के सम्पादक श्री हितेश श्ंाकर ने कहा कि यह विशेष आनंद का अवसर है कि पत्रिका के प्रांतीय विज्ञापन व प्रसार कार्यालय का शुभारंभ गुजरात से हो रहा है। हमारी पत्रिकाओं की देशभर में निरंतर प्रसार संख्या बढ़ रही है। हमें विश्वास है कि प्रांत प्रतिनिधि श्री नारायण भाई खोलिया के नेतृत्व में गुजरात में भी यह अभियान गति पकड़ेगा।
इस अवसर पर गुरुकुल के संस्थापक श्री श्रीजी स्वामी ने कहा कि कुरुक्षेत्र के युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण ने 'पाञ्चजन्य' का जय घोष किया था और सत्य की विजय हुई थी। राष्ट्रवादी वैचारिक मूल्यों को संवर्द्धित करने के लिए इसे फिर विस्तार देने की जरुरत है। अहमदाबाद पश्चिम के सांसद श्री किशोर भाई सोलंकी सांसद हितेन्द्र सिंह वाघेला व मणिनगर के विधायक श्री सुरेश भाई पटेल सहित इस उद्घाटन समारोह में रा.स्व.संघ के प्रांत संगठन मंत्री श्री महेश भाई पतंगे, विद्याभारती की संध्या बहन टीपरे, राष्ट्र सेविका समिति की भावना बहन दवे, ग्रंथ निर्माण बोर्ड की श्रीमती निशा बहन पेकरिया तथा दीपक भाई पंड्या विशेष रूप से उपस्थित थे।
– प्रतिनिधि