तो ये है आप की असलियत
June 21, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

तो ये है आप की असलियत

Written byArchiveArchive
Jul 11, 2016, 12:00 am IST
in Archive

दिंनाक: 11 Jul 2016 16:24:20

 

   तो ये है आप की असलियत

आम आदमी पार्टी मुलम्मा उतर रहा है। लोग शुचिता के स्वयंभू झंडाबरदारों की सचाई जानकर हैरान हैं। तथ्यों को आरोप बताकर खारिज करने के पैतरे कितने और चलेंगे देखना दिलचस्प है

अरुण कुमार सिंह 

इन दिनों दिल्ली में 'आम' राजनीति की परतें उघड़ रही हैं। ये परतें हैं भ्रष्टाचार के दोहरे मापदंडों की, षड्यंत्री राजनीति की, मुस्लित तुष्टीकरण की और काम की नहीं, सिर्फ टकराव मोल लेने की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले अपने जिन मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार को पाक -साफ बता रहे थे और उनकी गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे, अब उन्होंने ही उन्हें निलंबित कर दिया है। शायद केजरीवाल को लगने लगा है कि इस मामले में सीबीआई ठीक है। यदि ऐसा नहीं होता तो केजरीवाल का अडि़यल रवैया राजेन्द्र कुमार के निलंबन के आड़े आता।

केजरीवाल के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार पर आरोप है कि उन्होंने 2006 में अपने कुछ चहेतों से 'एंडेवर' नाम से एक कंपनी बनवाकर उसे लाभ पहुंचाया। वे जिस भी विभाग में गए, वहां इस कंपनी को मनमाने ढंग से ठेके दिए गए। सीबीआई का मानना है कि इस कंपनी के कर्ता-धर्ता राजेन्द्र कुमार ही हैं।          वहीं टैंकर घोटाले में फाइलों को बेवजह महीनों दबाने के आरोप में भी केजरीवाल और जल मंत्री कपिल मिश्र कठघरे में हैं। गोपाल राय के परिवहन मंत्री के पद से इस्तीफे को लेकर भी घोटाले की चर्चाएं गरम हैं। माना जा रहा है कि उन पर घोटाले के आरोप लगने के बाद ही उनसे इस्तीफा लिया गया है। लेकिन सरकार यही कह रही है कि उन्होंने अस्वस्थ रहने की वजह से इस्तीफा दिया है।

इन प्रकरणों से जनता का ध्यान हटाने के लिए केजरीवाल और उनके साथी वही पुरानी रट लगाए  हैं कि प्रधानमंत्री दिल्ली सरकार को काम नहीं करने दे रहे। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता इस मुद्दे पर कहते हैं, ''केजरीवाल और उनके साथी अपने कुकमार्ें को छिपाने के लिए हर मुद्दे का राजनीतिकरण करना चाहते हैं। इसलिए हर बात में वे लोग प्रधानमंत्री का नाम लेने लगते हैं। इससे उनके पाप नहीं छिप रहे हैं, उलटे जनता के सामने बेनकाब हो रहे हैं।''

इसके बचाव में केजरीवाल सरकार ने 7 जुलाई को दिल्ली के अनेक अखबारों में विज्ञापन देकर यह जताने की कोशिश की कि केन्द्र दिल्ली सरकार को काम नहीं करने दे रहा है और अकारण अधिकारियों का तबादला दिल्ली से बाहर किया जा रहा है। 

केजरीवाल और उनकी पार्टी आआपा की भद पंजाब में भी पिटी है। दिल्ली के महरौली से आआपा विधायक नरेश यादव पर आरोप है कि उन्होंने पंजाब के मुस्लिम-बहुल इलाके मलेरकोटला में कुरान का अपमान कराकर दंगा भड़काने की कोशिश की। 24 जून को मलेरकोटला में ईदगाह के पास कुरान के कुछ पन्ने मिले थे। इसके बाद वहां के मुसलमानों में गुस्सा पैदा हो गया था। इस मामले के मुख्य आरोपी विजय कुमार ने पुलिस को बताया है कि नरेश यादव ने उसे इस काम के लिए उकसाया था और एक करोड़ रुपए देने का वादा किया था।

वहीं आआपा के एक अन्य नेता आशीष खेतान पर भी गुरुग्रंथ साहेब के अपमान का आरोप लगा है। इस मामले में पंजाब में उनके विरुद्ध एफ.आई.आर. भी दर्ज हुई है।  

तुष्टीकरण के मामले में भी आआपा की गति दूसरे सेकुलर दलों से बहुत अधिक है। दिल्ली के लोग यह मानने लगे हैं कि जो केजरीवाल व्यवस्था परिवर्तन और अलग तरह की राजनीति करने का दावा करते थे, वे भी मुस्लिम तुष्टीकरण पर उतर आए हैं। 2 जुलाई को केजरीवाल ने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् (एन.डी.एम.सी.)के कानूनी सलाहकार रहे एम.एम. खान और जांच एजेंसी एन.आई.ए. के अधिकारी रहे तंजील अहमद के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया है। उल्लेखनीय है कि इन दोनों की हत्या कुछ दिन पहले की गई थी। 

सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. ओमवती कहती हैं,''किसी मुसलमान की हत्या पर केजरीवाल तुरंत हरकत में आ जाते हैं और उसके परिवार वालों को एक करोड़ रुपए तक का मुआवजा देते हैं, पर किसी हिन्दू की हत्या पर वे उसके परिवार वालों से मिलने की भी जहमत नहीं उठाते। अप्रैल में बंगलादेशी मुसलमानों ने विकासपुरी के कृष्णा पार्क में रहने वाले डॉ. पंकज नारंग की हत्या कर दी थी, लेकिन केजरीवाल ने उनके परिवार वालों से मिलकर उन्हंे सांत्वना भी नहीं दी।''

पूर्व केन्द्रीय कर्मचारी ओमप्रकाश त्रेहन कहते हैं,''केजरीवाल देश में एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिनके पास कोई विभाग नहीं है। ये स्वभाव से ही काम करने वाले नहीं हैं। जब ये आयकर विभाग में थे तो छुट्टियां लेकर समय काटते रहे। उन्हीं दिनों इन्होंने गैर-सरकारी संगठन बनाकर विदेशी पैसे कमाए और तथाकथित सामाजिक कार्यकर्ता बन गए। अब मुख्यमंत्री हैं, लेकिन कोई विभाग अपने पास नहीं रखा। इसे जिम्मेदारी से भागना ही कहेंगे।''

कुछ ऐसी ही राय गृहिणी ज्योति कुमारी की है। वह कहती हैं, ''केजरीवाल काम नहीं, केवल दिखावा करना चाहते हैं।  इस  दिखावे के पीछे उनकी मंशा है अपने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बराबर में  खड़ा करना। लेकिन उनकी मंशा शायद ही  कभी पूरी होगी। लोग उन्हें पहचानने लगे हैं। राजनीति में चतुराई ज्यादा दिन काम नहीं आती है। ''

किसी महिला से छेड़छाड़, फर्जी डिग्री, पद के दुरुपयोग, मारपीट जैसे आरोपों से आआपा के विधायक जेल जाएं, अथवा मजहबी किताब के अपमान में किसी विधायक पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही हो…इस सबसे ध्यान भटकाने के लिए आआपा के नेता केन्द्र सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाने लगते हैं। 

  दरअसल, केजरीवाल इन दिनों अपने उन 21 विधायकों को लेकर ज्यादा परेशान हैं, जिनकी सदस्यता खतरे में है। उम्मीद है कि एक महीने के अंदर इन विधायकों की सदस्यता निरस्त हो जाएगी। दिलचस्प बात यह है कि इसके लिए केन्द्र सरकार नहीं, बल्कि खुद केजरीवाल जिम्मेदार हैं। ये वही केजरीवाल हैं, जो सरकार में आने से पहले कहते थे कि वे सरकार में आएंगे तो कोई भी सरकारी सुविधा नहीं लेंगे, यहां तक कि बंगला और गाड़ी भी नहीं। लेकिन सरकार में आते ही उन्होंने सबसे पहले सुविधाओं पर ही हाथ रखा। ये सुविधाएं उनके विधायक भी ले सकें, इसके लिए उन्होंने नियम के विरुद्ध जाकर 13 मार्च, 2015 को अपने 21 चहेते विधायकों को संसदीय सचिव नियुक्त कर दिया।

  इन पर दिल्ली उच्च न्यायालय के वकील प्रशांत पटेल की नजर गई और उन्होंने 19 जून, 2015 को राष्ट्रपति के यहां एक याचिका लगाई और उनसे निवेदन किया कि इन विधायकों की सदस्यता निरस्त की जाए। पटेल ने अपनी याचिका में कहा है कि इन विधायकों को लाभ के पद पर बैठाने से संविधान के अनुच्छेद-102 और 191 एवं एन.सी.टी. एक्ट 1991 का सरासर हनन हुआ है। पटेल की याचिका की खबर उसी दिन मीडिया में आ गई। इसके बाद दिल्ली सरकार को अपनी गलती का एहसास हुआ और इन विधायकों को बचाने के लिए आनन-फानन में 19 जून को ही मंत्रिमंडल की बैठक बुलाकर एक विधेयक लाया गया और 23 जून को इसे पारित कर दिया गया और इसे पीछे की तारीख यानी 14 फरवरी, 2015 से लागू करने की घोषणा की गई। इसके साथ ही इसे उप राज्यपाल के पास हस्ताक्षर के लिए भेज दिया गया। चूंकि दिल्ली केन्द्र शासित राज्य है इसलिए यहां कोई भी विधेयक पारित करने से पहले केन्द्र सरकार से अनुमति लेनी पड़ती है, लेकिन केजरीवाल सरकार ने ऐसा नहीं किया।

  इसलिए उप राज्यपाल ने इस विधेयक पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया और अपनी राय राष्ट्रपति को भेज दी। नवंबर, 2015 में राष्ट्रपति ने इस विधेयक के संदर्भ में चुनाव आयोग से सलाह मांगी। आयोग की सलाह मिलने के बाद राष्ट्रपति ने 13 जून, 2016 को उस विधेयक को खारिज कर दिया। अब पूरा मामला चुनाव आयोग के पास है और आयोग 14 जुलाई को इस संबंध में अंतिम सुनवाई करने वाला है। प्रशांत पटेल कहते हैं, ''राष्ट्रपति के द्वारा विधेयक को ठुकरा देने के बाद कोई भी ताकत विधायकों को नहीं बचा सकती। राष्ट्रपति के निर्णय को किसी अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती। चुनाव आयोग खानापूर्ति के अलावा कुछ नहीं कर सकता।''

21 विधायकों का क्या होगा, यह तो वक्त ही बताएगा, पर इसमें कोई दो राय नहीं है कि आआपा की असलियत सामने आ रही है। लेकिन राजनीतिक शुचिता के स्वयंभू झंडाबरदारों में इस सच का सामना करने का नैतिक  साहस है या नहीं, देखना बाकी है।

राष्ट्रपति के द्वारा विधेयक को ठुकरा देने के बाद कोई भी ताकत आआपा के विधायकों को नहीं बचा सकती। राष्ट्रपति के निर्णय को किसी अदालत में  चुनौती नहीं दी जा सकती। चुनाव आयोग खानापूर्ति के अलावा कुछ भी नहीं कर सकता।

—प्रशांत पटेल, वकील, दिल्ली उच्च न्यायालय

केजरीवाल और उनके साथी अपने कुकमार् को छिपाने के लिए हर मुद्दे का राजनीतिकरण करना चाहते हैं। इसलिए वे लोग हर बात में प्रधानमंत्री को घसीट रहे हैं। इससे उनके पाप नहीं छिप रहे हैं, उल्टे जनता के सामने बेनकाब हो रहे हैं।

—विजेन्द्र गुप्ता, विपक्ष के नेता, दिल्ली विधानसभा

केजरीवाल देश में एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिनके पास कोई विभाग नहीं है। ये स्वभाव से ही काम करने वाले नहीं हैं। जब ये आयकर विभाग में थे तो छुट्टियां लेकर समय काटते रहे। अब मुख्यमंत्री हैं, लेकिन कोई विभाग अपने पास नहीं रखा है। इसे जिम्मेदारी से भागना ही कहेंगे। —ओमप्रकाश त्रेहन, पूर्व केन्द्रीय कर्मचारी

किसी मुसलमान की हत्या पर केजरीवाल तुरंत हरकत में आ जाते हैं और उसके परिवार वालों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा देते हैं, पर किसी हिन्दू की हत्या पर वे उसके परिवार वालों से मिलने की भी जहमत नहीं उठाते हैं। —डॉ. ओमवती, सामाजिक कार्यकर्ता 

 

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

नीट को लेकर CJP 4 Bihar ने फैलाई अफवाह, साइबर क्राइम में शिकायत करेगा एनटीए

श्रीराम मंदिर, अयोध्या

अयोध्या धाम का कायाकल्प: चौरासी कोसी मार्ग का ₹20.64 करोड़ से बदला स्वरूप, अब श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

India IAS Vivek Agarwal FATF Vice President Global Financial Security

FATF में भारत का उदय: वैश्विक वित्तीय सुरक्षा, आतंकवाद-विरोधी कूटनीति और नई विश्व व्यवस्था में भारत की भूमिका

Rahul Gandhi

neet re-exam 2026 : राहुल गांधी ने लाखों अभ्यर्थियों के बीच फैलाया भ्रम, छात्रों को बना रहे राजनीति का मोहरा

Baghpat Illegal Mosque Demolished Allahabad High Court Order Rajpur Khampur DM Action

बागपत: तालाब की जमीन पर बनी अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

lucknow 1090 chauraha sunderkand path bhandara rss matrushakti brajesh pathak

लखनऊ: 1090 चौराहे पर RSS मातृशक्ति का भव्य सुंदरकांड और विशाल भंडारा, जुटे डिप्टी सीएम सहित कई दिग्गज

Load More

ताज़ा समाचार

नीट को लेकर CJP 4 Bihar ने फैलाई अफवाह, साइबर क्राइम में शिकायत करेगा एनटीए

श्रीराम मंदिर, अयोध्या

अयोध्या धाम का कायाकल्प: चौरासी कोसी मार्ग का ₹20.64 करोड़ से बदला स्वरूप, अब श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

India IAS Vivek Agarwal FATF Vice President Global Financial Security

FATF में भारत का उदय: वैश्विक वित्तीय सुरक्षा, आतंकवाद-विरोधी कूटनीति और नई विश्व व्यवस्था में भारत की भूमिका

Rahul Gandhi

neet re-exam 2026 : राहुल गांधी ने लाखों अभ्यर्थियों के बीच फैलाया भ्रम, छात्रों को बना रहे राजनीति का मोहरा

Baghpat Illegal Mosque Demolished Allahabad High Court Order Rajpur Khampur DM Action

बागपत: तालाब की जमीन पर बनी अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

lucknow 1090 chauraha sunderkand path bhandara rss matrushakti brajesh pathak

लखनऊ: 1090 चौराहे पर RSS मातृशक्ति का भव्य सुंदरकांड और विशाल भंडारा, जुटे डिप्टी सीएम सहित कई दिग्गज

Paschim Banga Divas Tarakeshwar PM Modi Speech Mission Purvoday

मिशन पूर्वोदय से बदलेगी बंगाल की तस्वीर! तारकेश्वर में गरजे पीएम मोदी- पूर्वी राज्यों की प्रगति से देश को मिलेगी नई गति

China Cultural Revolution History Mass Killings Mao

चीन की सांस्कृतिक क्रांति में नरभक्षण: गुआंग्शी की वह भयावह कहानी जिस पर आज भी कम होती है चर्चा

bangladesh dhaka shahbagh echoes with hindu protest ram statue desecration gaibandha

ढाका में जागा हिंदू समाज: श्रीराम के अपमान पर शाहबाग में अभूतपूर्व मशाल जुलूस, ‘हिन्दू महाजोत’ ने हिलाया बांग्लादेश

मानसा में आयोजित संघ वर्ग में जीरो वेस्ट मॉडल से पर्यावरण संरक्षण की जगाई अलख

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies