विदेश/ चीन में उईगर आंदोलनसिंक्यांग, तिब्बत और आंतरिक मंगोलिया उपनिवेश में बंटा चीन
August 12, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

विदेश/ चीन में उईगर आंदोलनसिंक्यांग, तिब्बत और आंतरिक मंगोलिया उपनिवेश में बंटा चीन

Written byArchiveArchive
May 2, 2016, 12:00 am IST
inArchive

दिंनाक: 02 May 2016 14:46:20

तिब्बत, आंतरिक मंगोलिया और सिंक्यांग पर अपने कब्जे को बरकरार रखने के लिए चीन सरकार हर वह उपाय कर रही है, जो उसे अच्छा लगता है। इसके बावजूद इन तीनों क्षेत्रों में चीन को लगातार लोगों की चुनौती मिल रही है। परेशान चीन दमन और दबाव  के जरिए चुनौतियों का मुकाबला कर रहा है

 

छह दशक पहले पूर्वी तुर्किस्तान (चीनी नाम झिनजियांग, जिसे सिंक्यांग भी कहते हैं), तिब्बत और आंतरिक मंगोलिया पर जबरन कब्जा करने के बाद चीन अब अपनी हान आबादी को इन देशों पर अपनी औपनिवेशिक पकड़ मजबूत करने के लिए इस्तेमाल कर रहा है। इन तीन क्षेत्रों पर निरंतर औपनिवेशिक आक्रमण के जरिये चीन सुनियोजित तरीके से इन अधिकृत देशों पर औपनिवेशिक कब्जे को मजबूत करने पर ध्यान दे रहा है। ये इलाके चीनी गणराज्य की जमीन का एक तिहाई भूभाग हैं और वहां 80 प्रतिशत से ज्यादा खनिज संपदा है।

इन क्षेत्रों में चीन ने मुख्य क्षेत्र के लाखों हान नागरिकों को बसाया है। इन लोगों ने इस क्षेत्र के बड़े शहरों और नगरों की जनसंख्या के चरित्र को ऐसे बदल दिया है कि वे पहचान में ही नहीं आते। यहां बसाए गए लोग इन क्षेत्रों के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक चरित्र पर छा गए हैं। इन लोगों ने यहां के मूल निवासियों को उनके अपने इलाके में अल्पसंख्यक बनाकर रख दिया है। इस कारण माहौल में हताशा, तनावपूर्ण असहायता और असंतोष का भाव तारी है। इस हालात को लेकर स्थानीय निवासियों में कई तरह की प्रतिक्रियाएं होती हैं। जैसे तिब्बत में पांच साल में आत्मदाह की 151 घटनाएं हुई हैं। सिक्यांग और आंतरिक मंगोलिया में बसाए गए लोगों और सुरक्षा बलों पर हिंसक हमले होते हैं।

इस लेख में 2009 की ऐसी ही एक हिंसक घटना की चर्चा की जा रही है। यह घटना चीनी और तीन उपनिवेशों के अधिकृत समुदायों के बीच बढ़ती दूरी की मिसाल है।

27 जून, 2009 को यू ट्यूब पर एक सनसनीखेज वीडियो क्लिप आई, जिसमें उईगर विरोधी हिंसा को दिखाया गया था। यह घटना पिछली रात चीन के प्रमुख औद्योगिक शहर गुवांग्झू में हुई थी। इसके 10 दिन बाद चीन के सिंक्यांग में भयंकर दंगे हुए थे। क्लिप के हर फ्रेम से यह दिखाया गया है कि किस तरह हान युवाओं ने अपने साथी तीन उईगर कामगारों का पीछा करके उन्हें तीन मिनट से भी कम वक्त में बेरहमी से मार डाला।

इस हफ्ते मैं फिर उसी वेबसाइट (http://www.youtube.com/

watch?v=6_PJTO2k0PM ), पर गया तो वह क्लिप हटाई जा चुकी थी। लेकिन मजेदार बात यह है कि मैं उसी घटना का वही फुटेज और कई अन्य फुटेज कुछ अन्य वेबसाइटों पर देख पाया। 21 अप्रैल, 2016 को उपलब्ध नई वेबसाइटें हैं- https://www. youtube.com/

watch?v=6uN32RSb92w&oref=https%3A%2F%2Fwww.youtube.com%2F&has_verified=1) जो लोग इसके शिकार बने थे वे उन 800 उईगरों में से थे, जिन्हें 2009 में एक महीने पहले चीनी सरकार की एजेंसी ने स्थानीय फैक्ट्री में कम मजदूरी पर काम करने के लिए भेजा था। दुर्भाग्यवश इन गरीब उईगरों को हान मजदूरों का शिकार होना पड़ा, जिन्हें हजारों की संख्या में फैक्ट्री से हटा दिया गया है। इन सारी हत्याओं को मजदूरों के डोरमेट्री काम्पलेक्स से रेकार्ड किया गया है जहां खून को बाद में पोंछ दिया गया है।

जब हान उपद्रव और हत्याकांड सारे औद्योगिक शहर में फैलता है तब चीन सरकार कहती है कि उपद्रवों में केवल दो लोग ही मरे। लेकिन अंतरराष्ट्रीय मीडिया गैर सरकारी सूत्रों के हवाले से कहता है कि दो महिलाओं सहित 18 उईगर मरे और 300 घायल हुए।

जिस युवा हान ब्लॉगर ने यह वीडियो क्लिप पोस्ट की है, उसने खुद को स्वाभिमानी चीनी लिखा है। हालांकि ब्लॉग में सारी दुनिया में हुई निंदा की भरमार है। तब भी ज्यादातर चीनियों द्वारा इसका समर्थन आज के चीन में हान और गैर-हान समुदायों के बीच गहराती खाई को प्रदर्शित करता है। एक चीनी प्रतिक्रिया में कहा गया है, ''तुकार् को सबक सिखाओ।'' एक अन्य चीनी ब्लॉगर कहता है, ''चीनी उन्हें नापसंद करते हैं –और उनसे जानवरों और गुलामों जैसा बर्ताव करते हैं—।'' एक अन्य हान युवा ने उईगर युवाओं की पिटाई पर खुशी प्रगट की और कहा, ''मुझे खुशी है कि चीनी अपना कर्तव्य पूरा कर रहे हैं।'' एक आम हान की प्रतिक्रिया होती है, ''ये जंगली इसी काबिल हैं।'' लेकिन सबसे तीखी प्रतिक्रिया एक युवा हान की थी, ''हम सबने वीडियो देखा और हंसे। मैंने पॉपकोर्न और कोकाकोला का आनंद लिया। आपको कैसा लगा?'' हम केवल उम्मीद कर सकते हैं कि ये हान चीनी युवा चीन के अल्पसंख्यकों के प्रति आम हान नजरिये 'जंगली' का प्रतिनिधित्व नहीं करते। छह हजार मील लंबी चीन की दीवार बनने के समय से ही सभी गैर-हान लोगों को इसी गाली से संबोधित किया जाता है। यह घटना सिक्यांग को भड़काने के लिए पर्याप्त थी, जहां स्थानीय उईगर हमेशा आक्रोश में रहते हैं। दरअसल, 1949 में जब चेयरमेन माओ ने उनके देश (जिसे पहले पूर्वी तुर्किस्तान कहा जाता था) को आजाद कराने के लिए पीपल्स लिबरेशन आर्मी भेजी थी, तब 5 जुलाई, 2009 को इस्लामी उईगर सिक्यांग की राजधानी उरुमक्वी की सड़कों पर उतर आए। उईगर अपने आत्मसम्मान से भरपूर और आक्रामक स्वभाव के लिए मशहूर हैं। इन लोगों ने कुछ ही घंटों में यहां बसाए गए 100 से ज्यादा हान नागरिकों की हत्या कर दी। उन्होंने बड़े पैमाने पर हानों की कारों और मकानों को जला दिया। देखते ही देखते यह हिंसा दूसरे प्रमुख शहर काशगर तक जा पहुंची, जहां बीजिंग ओलंपिक से पहले उईगरों ने 16 चीनी सैनिकों की हत्या कर दी। अब मैं पाता हूं कि इस साइट http://www.youtube.com/watch?v=u7f पर 5 जुलाई, 2009 के उईगर प्रदर्शनों के जो वीडियो चित्र मिले थे, वे हटा लिए गए हैं। लेकिन उईगरों को अगले दिन इसका नतीजा भुगतना पड़ा जब सभी चार तरह के पुलिस बलों के साथ हान युवा आव्रजक स्थानीय लोगों के खिलाफ हमले पर उतर आए। हथियारबंद हान युवक सशस्त्र बलों के साथ आराम से घुल-मिल गए थे। दुनियाभर के अखबारों में छपे अन्य फोटो में वर्दीधारी चीनी पुलिस और दंगाई हान युवक एक जैसे लकड़ी के डंडे लिए हुए थे। जब पुलिस उईगर प्रदर्शनकारियों से निबट रही थी तब हान युवा स्थानीय लोगों को घरों से निकाल कर पीट रहे थे। जब सरकारी मीडिया ने हान युवकों को 'मुस्लिम आतंकवादियों' द्वारा पीडि़त बताते हुए फोटो जारी किए तब चीनी सरकार की एजेंसियों ने मरने वालों की संख्या 184 बताई। उईगर नेताओं का कहना है कि उनके 800 से   ज्यादा लोग मारे गए और 1400 लोगों को पुलिस ले गई।

औपनिवेशिक विभाजन

इन हिंसक प्रदर्शनों में दोनों तरफ के नारे उल्लेखनीय थे। यहां गुस्साए उईगर अपने देश पर पुलिस कब्जे और बाहरी लोगों की उपस्थिति के खिलाफ चीनी आव्रजकों के सामने चिल्लाते हुए दिख रहे हैं, चीन वापस जाओ। वही इसके विपरीत हान युवक देशभक्ति के नारे, एकता और आधुनिक समाज बनाने के नारे लगा रहे थे। वे इसके जरिये जता रहे थे कि इतने सुदूर क्षेत्र में उनकी मौजूदगी राष्ट्रीय एकता को प्रतिपादित करती है और सामंजस्य में सहायक है। हू जिन ताओ की सरकार देश में तिब्बत, सिक्यांग और आंतरिक मंगोलिया में बढ़ते अलगावाद को दूर करने के लिए ये दो बातें रेखांकित करने वाले नारे लगवाती है। लेकिन चीन सरकार का दुर्भाग्य यह था कि उसी दिन विदेशी पत्रकारों की टीम उरुमक्वी में मौजूद थी और चीनी शासन के दौरान सिक्यांग की आर्थिक प्रगति का जायजा ले रही थी। इस कारण चीन सरकार की घटना पर परदा डालने की कोशिश कामयाब नहीं हो पाई। उईगरों की यह हिंसक प्रतिक्रिया और तिब्बत के बौद्ध नागरिकों की अहिंसक प्रतिक्रिया अलग होती है। हालांकि वे भी चीनी कब्जे के खिलाफ लड़ रहे हैं। हालांकि उनका उभार शांतिपूर्ण और अहिंसक होता था, लेकिन उनके दो माह लंबे प्रदर्शन ने 2,500 किमी दूर से चीनी शासकों को झकझोर दिया।

विजय क्रांति (लेखक वरिष्ठ पत्रकार और 'सेंटर फॉर हिमालयन एशिया स्टडीज एण्ड इंगेजमेंट' के चेयरमैन हैं)

 

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

आरोपी शाहरुख बेग

पहचान छिपाकर हिंदू महिला से मुस्लिम युवक ने की दोस्ती, फिर किया रेप; शाहरुख गिरफ्तार

PM Narendra Modi

विश्व हाथी दिवस: PM मोदी बोले- भारत में दुनिया के 60 प्रतिशत से अधिक जंगली एशियाई हाथी

रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में बांग्लादेश रेलवे के लिए बनाया गया पहला 19 कोच LBH रेक डिलीवरी के लिए तैयार है

अब बांग्लादेश की पटरियों पर दौड़ेगी ‘मेड इन इंडिया’ ट्रेन, भारत देगा LBH रेक; 19 कोच होंगे खास

अमित शाह, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री

गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष को दी चर्चा की चुनौती, कहा- दोपहर 3 बजे से चर्चा के लिए तैयार

प्रतीकात्मक तस्वीर

300 फीट नीचे गिरा Air India का विमान, पायलट ड्रग टेस्ट में गांजा पॉजिटिव

बलूचिस्तान का बड़ा बयान! पाकिस्तान को बताया ‘कैंसर’, भारत को कहा ‘धन्यवाद’; आखिर क्या है पूरा मामला?

Load More

ताज़ा समाचार

आरोपी शाहरुख बेग

पहचान छिपाकर हिंदू महिला से मुस्लिम युवक ने की दोस्ती, फिर किया रेप; शाहरुख गिरफ्तार

PM Narendra Modi

विश्व हाथी दिवस: PM मोदी बोले- भारत में दुनिया के 60 प्रतिशत से अधिक जंगली एशियाई हाथी

रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में बांग्लादेश रेलवे के लिए बनाया गया पहला 19 कोच LBH रेक डिलीवरी के लिए तैयार है

अब बांग्लादेश की पटरियों पर दौड़ेगी ‘मेड इन इंडिया’ ट्रेन, भारत देगा LBH रेक; 19 कोच होंगे खास

अमित शाह, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री

गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष को दी चर्चा की चुनौती, कहा- दोपहर 3 बजे से चर्चा के लिए तैयार

प्रतीकात्मक तस्वीर

300 फीट नीचे गिरा Air India का विमान, पायलट ड्रग टेस्ट में गांजा पॉजिटिव

बलूचिस्तान का बड़ा बयान! पाकिस्तान को बताया ‘कैंसर’, भारत को कहा ‘धन्यवाद’; आखिर क्या है पूरा मामला?

4 महीने पानी में डूबा रहता है ‘जलकेश्वर नाथ मंदिर’, रहस्यमय शिवालय है यहां

Madhya Pradesh Weather: भारी बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, 4 जिलों में स्कूल बंद, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

UP Weather: 24 घंटों में 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

रूस में 97 दिन से फंसे थे पिथौरागढ़ के दो भाई, धामी सरकार के प्रयास से सकुशल घर वापसी

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies