| दिंनाक: 27 Jun 2015 13:07:21 |
|
चीन के श्िंाजियांग प्रांत में रमजान पर लगे प्रतिबंध से नाराज उइगर मुसलमानों ने जमकर उत्पात मचाया। मुसलमानों ने यातायात पुलिस चौकी पर अत्याधुनिक हथियारों और बमों से हमला किया। उन्मादियों के इस उत्पात में 18 लोगों की जान चली गई। यह घटना श्िंाजियांग के दक्षिण शहर काशगर में घटित हुई। जब कुछ उन्मादियों ने कार से चेक पोस्ट पर खडे़ पुलिस अधिकारियों को अपना निशाना बनाया। उल्लेखनीय है कि चीन ने रमजान शुरू होते ही श्िंाजियांग प्रान्त के सरकारी कर्मचारियों, छात्रों तथा अध्यापकों के रोजा रखने पर प्रतिबंध लगाने के साथ रमजान के दौरान होटलों तथा रेस्त्रा खुला रखने का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद से ही उन्मादी मुसलमानों के मनों में चीन सरकार के प्रति जबरदस्त आक्रोश था और इसी के फलस्वरूप मुसलमानों ने 18 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। -प्रतिनिधि