| दिंनाक: 23 May 2015 14:01:11 |
|
अमरीका में बसे हिंदुओं की जनसंख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। यहां करीब 22.3 लाख हिंदू रह रहे हैं। वर्ष 2007 के मुकाबले यहां रहने वाले हिंदुओं की संख्या 85.8 फीसद ज्यादा है। अमरीका में हिंदू धर्म अब चौथा सबसे बड़ा धर्म हो गया है। यहां के हिंदू सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे हैं।
पीयू रिसर्च सेंटर के 'धार्मिक परिदृश्य अध्ययन' की रपट के अनुसार अमरीकी जनसंख्या में हिंदुओं की हिस्सेदारी वर्ष 2007 में 0.4 से बढ़कर पिछले साल 0.7 फीसद हो गई है। 2007 में अमरीका में 12 लाख हिंदू थे, जो वर्ष 2014 में बढ़कर 22.3 लाख हो गए। अमरीका की कुल जनसंख्या 30.1 करोड़ के करीब है। संस्था के अनुसार वर्ष 2050 तक भारतीयों की जनसंख्या 40.78 लाख हो जाएगी, जो कुल संख्या का 1.2 फीसद होंगे। इस रपट में कहा गया है कि इन लोगों के पास अमरीका में सबसे उच्च शिक्षा व कमाई मौजूद है। 36 फीसद हिंदुओं ने कहा है कि उनकी सालाना कमाई 64 लाख रुपये से भी ज्यादा है। करीब 77 फीसद हिंदुओं के पास स्नातक उपाधि
मौजूद है। ल्ल