|
ज्योतिष महामहोपाध्याय सौ.नीलिमा प्रधान
14-20 मार्च, 2015
मेष-इस सप्ताह राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में अचानक तनाव पैदा होने की स्थिति बन सकती है। ऐसे में संयम बरतें और वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी व कारोबार में वरिष्ठजनों को अपने पक्ष में रखने के लिए प्रयास करना होगा। अध्ययन से जुड़े लोगों को सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। कारोबारियों को अच्छा अवसर मिलने की संभावना रहेगी।
वृक्ष-सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य ढीला रहेगा, इसके लिए सचेत रहें। खानपान पर ध्यान न देने से हानि होने की संभावना है। राजनीतिक-सामाजिक जीवन में समय-सारिणी बनाकर चलें। न्यायालयों से जुड़े मामलों और विवाह संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। कला, साहित्य और क्रीडा में सम्मान और आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।
मिथुन-इस राशि के जातकों के सपने पूरे होने का समय आ गया है। नौकरी, कारोबार, राजनीति और समाज में प्रगति होने की पूरी संभावना बनी हुई है। नई खोज करने के लिए प्रयासरत लोगों को एकाग्रता से कार्य करना होगा। सप्ताह के मध्य में भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। परिवार में इस सप्ताह खुशी के अवसर पर प्राप्त होने के संकेत हैं।
कर्क-इस राशि के लोग दृढ़ निश्चय और बुद्धि से कार्य करें । अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकेंगे। तनाव व मामूली कहासुनी की आशंका बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। नौकरी व कारोबार में अचानक नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी। लेन-देन में सावधानी बरतें और जल्दबाजी से किए गए कार्यों में नुकसान हो सकता है।
सिंह-राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए विरोधी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। करीबी मित्र से संबंध बिगड़ने की आशंका रहेगी। नौकरी से जुड़े लोगों को वरिष्ठों के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। न्यायालय से जुड़े मामले में अपयश की संभावना रहेगी। आर्थिक लाभ के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
कन्या-इस राशि के जातकों के लिए सभी क्षेत्र में प्रगति के योग हैं। राजनीति के क्षेत्र में आपका निर्णय प्रभावशाली रहेगा। बुधवार व गुुरुवार को परिजनों की ओर से असहयोग मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए नम्रता से काम लेना लाभकारी रहेगा। न्यायालय से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी।
तुला-इस समय शनि की साढ़ेसाती चल रही है। बड़े-बुजुर्ग राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में मदद करने में विलंब करेंगे। ऐसे में जल्दबाजी में कोई निर्णय न करें, वरना प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। कारोबार में वृद्धि की संभावना है। आध्यात्मिक चिंतन से एकाग्रता बढ़ेगी। परिवार में संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। यात्रा करने से लाभ होगा।
वृश्चिक-इस सप्ताह अच्छे परिर्वतन और प्रगति के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोग उचित निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। खासकर जनता के हित में निर्णय लेने से सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा मिलेगी। इसके लिए वरिष्ठों का सहयोग लेना लाभकारी रहेगा। कारोबारियों को मामूली चिंता बनी रहेगी। कुछ कारणों से परिवार से दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है।
धनु-आत्मविश्वास बढे़ेगा जिससे रुके कार्य बनेंगे। राजनीति में मामूली अनबन या आरोप लगने की आशंका बनी रहेगी। नौकरी-कारोबार में परिश्रम से पूरा लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को परिश्रम करने से सफलता प्राप्त होगी। निकट व दूर की यात्रा करते समय सावधानी बरतें। समाज से जुड़े कार्य कर लोगों की मदद करना भविष्य के लिए बेहतर होगा।
मकर-कानून, क्रीडा और साहित्य से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों का वर्चस्व बना रहेगा। कारोबार में कोई ठोस निर्णय न लें। अध्ययन से जुड़े लोगों का सपना पूरा होने के पूरे योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को समय की चाल के अनुसार कूटनीति को अपनाकर आगे बढ़ना ही श्रेयकर रहेगा।
कुंभ-आपका निर्णय या विचार प्रभावी माना जाएगा और उसे सराहा जाएगा। साहित्य-कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आशा बंधेगी। कारोबार में सुअवसर मिलेंगे और नए-नए लोगों से संबंध बनेंगे। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अध्ययन के क्षेत्र में परिश्रम से पूरा लाभ मिलेगा।
मीन-राजनीतिक क्षेत्र में प्रभावशाली कार्य करने का योग है। आत्मविश्वास के बल पर सभी कार्य बनते दिखाई देंगे। आर्थिक मामलों में लेन-देन के दौरान सतर्कता बरतें। परिवार में सभी के समक्ष अपनी बात दृढ़ता के साथ रखने का सुअवसर मिलेगा। न्यायालय से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।











