|
कला का सम्मान : 17 नवंबर को नई दिल्ली में विख्यात शास्त्रीय गायक पंडित जसराज को 'सुमित्रा चरतराम लाईफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया।
कुतुब मीनार से ऊंचा चंद्रोदय मंदिर
भगवान श्रीकृष्ण की पावन स्थली वृंदावन में विश्व के सबसे ऊंचे मंदिर के गर्भगृह का शिलान्यास राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने 16 नवंबर को किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, 'चंद्रोदय मंदिर के गर्भगृह का शिलान्यास करना मेरे लिए सम्मान और गौरव की बात है। यह एक ऐसा केन्द्र बनेगा जहां से आध्यात्मिकता व शांति का संदेश पूरी दुनिया में फैलेगा।'
65 एकड़ में बनेगा मंदिर
3सौ करोड़ रु. आएगी लागत
5 वर्ष में बनकर तैयार होगा भव्य मंदिर
अटपटे बयानों के 'बीर'
जीतनराम मांझी जबसे बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं अपने अटपटे बयानों से चर्चा में रहते हैं। उनका हालिया बयान कि अगर सूबे के विकास में साथ नहीं दिया तो सातों केन्द्रीय मंत्रियों को बिहार में प्रवेश नहीं करने देंगे। आखिरकार जदयू के राष्ट्रीय महासचिव के.सी.त्यागी को कहना पड़ा कि उनके बयानों से पार्टी और समाज को नुकसान हो रहा है, अगर वे बयानबाजी जारी रखते हैं तो पार्टी कोई रास्ता निकालेगी।
आखिर जाना ही पड़ा
अनेक वजहों से चर्चा में रहे सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा को आखिरकार 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले मामले से हटना पड़ा। आगंतुक रजिस्टर मामले में 20 नवंबर को हुई सुनवाई में लंबी बहस के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि रंजीत सिन्हा इस मामले की जांच से खुद को दूर कर लें। आगे की जांच इस मामले से जुडा़ दूसरा वरिष्ठ अधिकारी संभालेगा।
3.58 करोड़ वैश्विक दासता सूचकांक 2014 के अनुसार इस समय पूरी दुनिया में 3.58 करोड़ लोग आधुनिक दौर की दासता, जैसे- जबरन मजदूरी, जबरन विवाह, मानव तस्करी, कर्ज की मजबूरी, व्यावसायिक उत्पीड़न आदि का सामना कर रहे हैं। ऐसे लोगों की संख्या भारत मे ं1.42 करोड़ है, जबकि 20.5 लाख लोग पाकिस्तान में हैं।
स्रोत-वाक फ्री फाउंडेशन,ऑस्ट्रेलिया
मोदी की विदेश यात्रा में जुटी भीड़ पर बौखलाहट
मैं दो बार म्यांमार की राजधानी 'ने फीदो' गया हूं । वहां सड़कों पर कोई नहीं मिलता तो मोदी को सुनने 20,000 लोग कैसे आ गए । मोदी जरूर अपने साथ हजारों लोगों को ले गए होंगे।-सलमान खुर्शीद, पूर्व विदेश मंत्री
182 मीटर ऊंची सरदार पटेल की लोहे की प्रतिमा (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) बनाने के लिए देश भर के सात लाख किसानों ने पांच हजार टन लोहा दान में दिया है। प्रतिमा को बनाने में 2989 करोड़ रुपये की लागत आएगी ।
खुर्शीद और उनके सहयोगियों की पीड़ा को समझा जा सकता है । खासकर ऐसे समय जब मोदी के कार्यक्रम में सिडनी में इतने लोग जुटे,जितने उनके नेता को भारत में लोग जुटाने में मुश्किल हो रही है ।
-अरुण जेटली, केन्द्रीय वित्त मंत्री
ट्विटर से
सिडनी के एलफोंस एरिना में नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए बेताब था । जब मिला तो आत्मिक खुशी हुई । उनमें वह बात है, जो लोगों को ऊर्जा देती है ।
-ब्रेट ली
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज
हम पुलिस के रवैये के बारे में हमेशा बात करते हैं । लेकिन कभी यह नहीं सोचते कि ये लोग किन परिस्थितियों में काम करते हैं ।
-कैलाश खेर
गायक
यह गैरकानूनी है
जामा मस्जिद वक्फ की संपत्ति है। इसकी जिम्मेदारी दिल्ली वक्फ बोर्ड के पास है। इमाम सैयद अहमद बुखारी अपने बेटे को नायब इमाम नियुक्त नहीं कर सकते।
-सैयद शहाबुद्दीन, पूर्व सांसद
खांटी मुलायम मंथन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने आखिरकार लोकसभा चुनाव की हार के कारण का पता लगा ही लिया । पार्टी के महिला सम्मेलन में उनको कहना पड़ा कि लोगों ने हमारी सरकार से मुफ्त मिले लैपटॉप पर नरेंद्र मोदी के भाषण सुने, उनसे प्रभावित होकर वोट दिये और हम चुनाव हार गये ।
चीन अगर भारत की सीमा में सड़क बनाने से बाज नहीं आता है तो हमारे सैनिक उनके निर्माण को तोड़ देंगे । हम पड़ोसी देशों से मैत्री संबंध चाहते हैं ,लेकिन हर हाल में हम अपनी भावना का सम्मान करेंगे ।
-राजनाथ सिंह, केन्द्रीय गृह मंत्री











