अपनी बात : चीनी कम... अच्छी बात
August 20, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

अपनी बात : चीनी कम… अच्छी बात

Written byArchiveArchive
Sep 20, 2014, 12:00 am IST
inArchive

दिंनाक: 20 Sep 2014 15:16:58

 

स्वास्थ्य के लिए ज्यादा चीनी अच्छी नहीं। एशिया के स्वास्थ्य के लिए यही बात 'चीनी हनक' के संदर्भ में कही जा सकती है। भारत-चीन के बीच ताजा शिखर वार्ता में ड्रैगन की हनक घटना एक ऐसी बात है जिसके निहितार्थ सिर्फ दो देशों के लिए नहीं बल्कि पूरे एशिया प्रायद्वीप के लिए अच्छे कहे जा सकते हैं। वैसे, संशय और धमक का माहौल रचना चीनी विदेशनीति की खासियत है। जब-जब जहां-जहां चीन दोस्ती का हाथ बढ़ता है लाल सेना की कदमताल उसी दिशा में बढ़ती है। जाहिर है ऐसे रचे गए माहौल में ड्रैगन के मन की बात ही ऊपर रहती है। इस बार भी पटकथा की कडि़यां कुछ इसी तरह खुलीं़.़
दिल्ली में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच तमाम समझौतों पर बातचीत हो रही थी, तब दिल्ली से दूर लद्दाख के चुमार और देमचोक में भारतीय और चीनी सेनाएं आमने-सामने खड़ी थीं। लेकिन इस सैन्य भंगिमा का जो कूटनीतिक जवाब मिला वह विशेषज्ञों को चौंकाने वाला था। जरूरत से ज्यादा गर्मजोशी से मिलने और मिनमिनाहट के स्वर में अपनी बात रखने की परिपाटी उलट गई।
भारत ने साफ शब्दों में दृढ़ता के साथ अपनी बात इस तरह विश्व पटल पर रखी जैसे पहले कभी रखी नहीं गई थी। शिखरवार्ता संपन्न होने के बाद प्रेस को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब कहा कि भारत और चीन के बीच रिश्ते की पूर्ण संभावना सीमा पर शांति और आपसी भरोसे के बिना हकीकत नहीं बन सकती तो इस सौम्य वाक्य का दृढ़ मंतव्य उनके चीनी समकक्ष पर साफ था। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, 7 सितम्बर की रात को ही चीनी पक्ष को लगातार भारतीय सीमा में घुसपैठ और वर्तमान स्थिति पर भारत के रुख से अवगत करा दिया गया था। जिसे 8 सितम्बर को एक बार और दोहराया गया। क्षेत्राधिकार के मुद्दे झूलते छोड़ देना और विवाद को पुराना पड़ने देना चीनी विदेशनीति का स्थाई तत्व है, लेकिन जिनपिंग को नपातुला ही सही, जवाब देना पड़ा। उन्होंने कहा कि सीमा पर शांति रहनी चाहिए, दोनों देश मिलकर सीमा विवाद सुलझायेंगे।
वैसे, चीन की बदली मुद्रा और भारत की परिवर्तित स्थिति को सिर्फ इस शिखर वार्ता के संदर्भ में समझना भूल होगी। 15 सितंबर को भारतीय राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की वियतनाम यात्रा और इस पर चीनी दूतावास की खलबली को भी समझना जरूरी है। जापान-आस्ट्रेलिया-वियतनाम का भारत के प्रति बढ़ता भरोसा चीन सागर एवं हिन्द महासागर में नए गठजोड़, अलग प्रकार के ध्रुवीकरण की दस्तक तो नहीं? यह सवाल चीन को मथ रहा है। वह रूस के साथ भारत के पुराने संबंधों में नई गर्माहट और नई वैश्विक परिस्थितियों में अमरीका का भारत की ओर झुकाव भी बारीकी से देख रहा है।
भारतीय प्रधानमंत्री की जापान यात्रा के अतिरिक्त हाल में भारत द्वारा वियतनाम को प्रतिरक्षा उपकरणों की खरीद के लिए 10 करोड़ डॉलर की सहायता, दक्षिण चीन सागर में जहाजों के स्वतंत्र आवागमन का आह्वान और महत्वपूर्ण तेल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की पहल कुछ ऐसे कदम थे जिन्होंने इस वार्ता से पहले ही चीन की बेचैनी बढ़ा दी थी। यह बेवजह नहीं था कि भारत के कूटनीतिक कदमों का आभास पाते ही चीन ने बेहद अप्रत्याशित कदम उठाते हुए दिल्ली में अपने दूत की बदली कर दी। भारत के मामले में अनुभवी वेई वेई की जगह लाए गए नए चीनी राजदूत लू यूचौंग भले ही इस वार्ता के दौरान कुछ खास योगदान नहीं दे सके, किन्तु चीन ने उन्हें भविष्य की संभावनाएं टटोलने की खातिर मैदान में उतारा है। रूस के साथ भारत का संबंध सिर्फ ब्रह्मोस और गोर्शकोव की कहानी नहीं, यह बात रूसी मामलों के विशेषज्ञ लू यूचौंग जानते हैं।
बहरहाल, इस शिखर वार्ता के बाद भारत-चीन संबंध एक ऐतिहासिक मोड़ पर हैं जहां अडि़यल रुख की बजाय परस्पर औदार्य जरूरी है। भारत ने इसकी आवश्यकता जता भी दी है। मानव संसाधन और भू-भाग की दृष्टि से अति समृद्घ ये दोनों देश विकास की अनंत संभावनाओं से भरे हैं। यदि निबाही जाए तो इस मित्रता से विश्व को शांति, समृद्घि और समरसता के सांस्कृतिक सबक मिल सकते हैं।

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

South Africa goldmine accident

मध्य अफ्रीकी गणराज्य की सोने की खदान में भूस्खलन, 100 से ज्यादा मौतें; जाम्बोये गांव में बड़ा हादसा

आज का श्लोक : दुह्यन्ति ये स्वराष्ट्राय कामयन्ते च मङ्गलम्।

आज का राशिफल

20 अगस्त का राशिफल: जानें मेष से मीन तक आज का भविष्यफल

‘हम Gen Z हैं बर्दाश्त नहीं करेंगे’, लद्दाख घूमने गई महिला ने सुरक्षाकर्मियों को किया अपमानित, वीडियो वायरल

एक स्कूल में अभिजीत दीपके

‘सुर्खियों में बने रहने के लिए स्कूलों में कक्षाएं बाधित कर रहे अभिजीत दीपके’, केजरीवाल भी ऐसा करते थे, भड़के यूजर्स

Raksha Bandhan Significance Sanatan Dharma Yen Baddho Bali Raja Mantra Meaning Panchjanya

“येन बद्धो बलि राजा…”: केवल भाई-बहन का नहीं, राष्ट्र व समाज का महापर्व है रक्षाबंधन, जानिए इसका पौराणिक इतिहास!

Load More

ताज़ा समाचार

South Africa goldmine accident

मध्य अफ्रीकी गणराज्य की सोने की खदान में भूस्खलन, 100 से ज्यादा मौतें; जाम्बोये गांव में बड़ा हादसा

आज का श्लोक : दुह्यन्ति ये स्वराष्ट्राय कामयन्ते च मङ्गलम्।

आज का राशिफल

20 अगस्त का राशिफल: जानें मेष से मीन तक आज का भविष्यफल

‘हम Gen Z हैं बर्दाश्त नहीं करेंगे’, लद्दाख घूमने गई महिला ने सुरक्षाकर्मियों को किया अपमानित, वीडियो वायरल

एक स्कूल में अभिजीत दीपके

‘सुर्खियों में बने रहने के लिए स्कूलों में कक्षाएं बाधित कर रहे अभिजीत दीपके’, केजरीवाल भी ऐसा करते थे, भड़के यूजर्स

Raksha Bandhan Significance Sanatan Dharma Yen Baddho Bali Raja Mantra Meaning Panchjanya

“येन बद्धो बलि राजा…”: केवल भाई-बहन का नहीं, राष्ट्र व समाज का महापर्व है रक्षाबंधन, जानिए इसका पौराणिक इतिहास!

हॉकी मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराया

हॉकी विश्व कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया, सेमीफाइनल की दौड़ में बरकरार

डॉ. धर्मवीर शर्मा
निदेशक एएसआई (सेवानिवृत्त)

विभाजन की विभीषिका : महत्वाकांक्षाएं बनी कारण

BJP UP President Pankaj Chaudhary Attacks Samajwadi Party Akhilesh Yadav Panchjanya

“सपा को ढूंढे नहीं मिल रहे प्रत्याशी”: पंकज चौधरी का दावा- गुप्त सर्वे रिपोर्ट ने उड़ा दी अखिलेश की नींद!

Kalyan Singh Death Anniversary BJP OBC Morcha Prakash Pal Akhilesh Yadav Panchjanya

उत्तर प्रदेश : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पूरे प्रदेश में मनायेगा कल्याण सिंह जी की पुण्य तिथि

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies