| दिंनाक: 10 Mar 2014 15:32:44 |
|
'हिन्दू हेल्प लाईन' के तीन वर्ष पूरे होने पर 1 मार्च को मुम्बई में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके मुख्य वक्ता थे हिन्दू हेल्प लाईन के संस्थापक और विश्व हिन्दू परिषद् के अन्तरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगडि़या। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिन्दू हेल्प लाईन ने अब तक 24 घंटे का कॉल सेन्टर चलाकर देश भर में 76,000 से अधिक लोगों को अनेक समस्याओं में मदद दी है और 30,000 से अधिक रक्त की बोतलें जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई गई हैं। उल्लेखनीय है कि प्रवास/आरोग्य/कानून/प्रशासन/धर्म आदि में अचानक आने वाली समस्याओं में हिन्दुओं की विश्वसनीय मित्र के नाते 2010 से हिन्दू हेल्प लाईन कार्यरत है। 24 घंटे चलने वाले राष्ट्रीय कॉल सेन्टर द्वारा देशभर में कहीं भी मदद करने का काम हिन्दू हेल्प लाईन कर रही है।
हर वर्ष हिन्दू हेल्प लाईन द्वारा समाज जीवन में उपयोगी कार्य करने वाले व्यक्ति/संस्थाओं को ह्यहिन्दू रत्नह्ण पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। 2014 का ह्यहिन्दू रत्नह्ण पुरस्कार नाना पालकर स्मृति समिति और प्रगति प्रतिष्ठान की सचिव 75 वर्षीया श्रीमती सुनंदा ताई पटवर्धन को दिया गया। उल्लेखनीय है कि नाना पालकर स्मृति समिति द्वारा देश भर से मुम्बई आने वाले मरीजों और उनके रिश्तेदारों के लिए रुग्ण सेवा सदन चलाया जाता है। नाना पालकर स्मृति समिति के कार्याध्यक्ष श्री अरविन्द राव खरे ने भी हिन्दू रत्न पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए एक विशेष प्रकल्प की घोषणा की गई। ह्यओजस्विनीह्ण नाम का यह प्रकल्प महिला सुरक्षा एवं समृद्धि हेतु कार्य करेगा।
समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबले, विश्व हिन्दू परिषद् के केन्द्रीय मंत्री और महाराष्ट्र विश्व हिन्दू परिषद् के प्रभारी प्रो़ व्यंकटेश आबदेव, विश्व हिन्दू परिषद्-कोंकण प्रान्त के अध्यक्ष श्री देवकीनन्दन जिन्दल, हिन्दू हेल्प लाईन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रणजीत नातू, हिन्दू हेल्प लाईन के राष्ट्रीय सलाहकार श्री सुधाकर सहित अनेक लोग उपस्थित थे। ल्ल प्रतिनिधि