'आप के सभी उम्मीदार दिखावटी'
| दिंनाक: 23 Nov 2013 15:34:07 |
|
चुने जाने से पहले ही दिखाई दिए रंग ढंग, स्टिंग में आप के कई उम्मीदवारों ने विवादास्पद सपंत्ति प लेनदेन के मामले निबटवाने के लिए हामी भरी
सभी राजनीतिक दलों को दागदार बताकर खुद का आंचल साफ बताने वाली आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों का एक अलग ही चेहरा सामने आया है। एक वेबसाइट के स्टिंग ऑपरेशन में उनके चेहरों पर पड़ा ईमानदारी का पर्दा साफ हटता नजर आ रहा है। कोई उम्मीदवार फंसा हुआ पैसा निकालवाने के लिए मदद करने की बात कर रहा है, तो कोई उम्मीदवार किसी कंपनी को बदनाम करने के लिए वहां धरना देने के लिए अपनी सहमति दे रहा है। यहां तक कि पार्टी का एक उम्मीदवार आप के सभी उम्मीदवारों के डमी यानी दिखावटी होने की बात कह रहा है तो एक उम्मीदवार चुनाव में ह्यबूथ कब्जानेह्ण के लिए बाउंसर बुलवाने की बात पर सहमत दिखाई दे रहा है।
आप के प्रवक्ता कवि कुमार विश्वास अपने एक कार्यक्रम के लिए नकद रुपया लेने की बात स्वीकार करते नजर आ रहे हैं। उनके पीए इस स्टिंग ऑपरेशन में कार्यक्रम के लिए बिना रसीद नकद लेते हुए दिखाई भी दे रहे हैं। कुमार कह रहे हैं कि वह हमेशा ह्यबिजनेस क्लासह्ण से सफर करते हैं। जब तक कार्यक्रम के लिए पूरी रकम नहीं मिल जाती। वह कहीं नहीं जाते हैं। उनका सारा हिसाब-किताब उनका पीए व उनकी टीम देखती है। वह कुछ नहीं देखते कि कौन कार्यक्रम कर रहा है, सिर्फ उसका पैसा मिलना चाहिए बस ।
मीडिया सरकार नाम की वेबसाइट ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों का स्टिंग ऑपरेशन किया है। खुफिया कैमरा लिए हुए वेबसाइट की एक पत्रकार ने आप की उम्मीदवार शाजिया इल्मी से एक कंपनी की प्रतिनिधि बनकर बातचीत की। पत्रकार ने कहा कि दूसरी कंपनी को सबक सिखाने के लिए उसे उनकी मदद चाहिए। यदि वह धरना देंगी तो उन्हें मीडिया कवरेज मिल जाएगा। इस पर शाजिया ने कहा कि यदि उनके पास कानूनी दस्तावेज हैं तो वह चुनाव के बाद उनकी मदद करेंगी। जब पत्रकार ने उनकी पार्टी को बिना रसीद के नकद चंदा देने की बात कही तो शाजिया ने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं के लिए वह नकद दे सकती हैं। उनकी तनख्वाह निकल आएगी, जो 20-20 हजार है। पत्रकार ने कहा कि वे दस तक का चेक दे सकते हैं, बाकी 15 वे नकद देना चाहते हैं। इस पर भी शाजिया की सहमति दिखाई दी। शाजिया के पीए ने तीन-चार लाख रुपये हर माह दफ्तर का खर्चा आने की बात कही और चंदे में नकद लिए जाने वाले रुपयों को दूसरे खर्चों में दिखाने की बात कही। कोंडली विधानसभा से आप के उम्मीदवार मनोज कुमार ने बिना लिखत-पढ़त की रकम निकलवाने के लिए हामी भर दी। उन्होंने एक महीने बाद यानी चुनाव के बाद मदद करने का आश्वासन दिया। पत्रकार ने जब उनसे कहा कि वह कुछ लोग ले आएगा, बाकी 8-10 लोग वह उनके साथ भेज दें तो उसका पैसा निकल आएगा। इसकी एवज में भी वह लाख दो लाख खर्च करने के लिए भी तैयार है। इस पर भी मनोज सहमत दिखाई दिए। संगम विहार से आप के उम्मीदवार दिनेश मोहानिया ने भी सम्पत्ति का विवादित मामला सुलझाने में मदद करने का आश्वासन दिया। ओखला से आप के उम्मीदवार इरफान उल्लाह खान ने भी फंसा हुआ रुपया निकलवाने के लिए मदद करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि मामला नहीं सुलझा तो वह ह्यटेढ़ी अंगुलीह्ण से निकालेंगे। रोहताश नगर के आप के उम्मीदवार मुकेश हुड्डा से पत्रकार ने बिल्डर बनकर एक विवादित प्लॉट का मामला सुलझवाने में मदद मांगी। पत्रकार ने यह भी कहा कि वह उन्हें ह्यबूथ कब्जानेह्ण व दूसरे कामों के लिए बाउंसर भी उपलब्ध करा सकता है। इस पर भी हुड्डा सहमत दिखाई दिए। पालम से आप की उम्मीदवार भावना ने चुनाव के बाद मदद करने का आश्वासन दिया। देवली से आप के उम्मीदवार प्रकाश ने पत्रकार की किसी गलत बात पर सहमति नहीं दी, लेकिन कहा कि अरविंद जी ने जो भी उम्मीदवार खड़े किए हैं वे ह्यडमीह्ण यानी दिखावे के प्रत्याशी हैं।
आम आदमी पार्टी का चेहरा इस स्िटिंग से लोगों के सामने आ चुका है। दूसरों को शिक्षा देने वाली पार्टी के नेता खुद वो काम कर रहे हैं जिन्हें वो दूसरों को करने से रोकते हैं।
-राजकुमार मक्कड़
अन्ना हजारे को बदनाम व धोखा देकर केजरीवाल ने अपनी पार्टी बनाई और अब यही लोग पार्टी की आड़ में भ्रष्टाचार कर रहे हैं। -अजीत सैनी
शाजिया ने इल्म किया, कुमार ने विश्वास तोड़ा, आप अभी आम नहीं, खास लोगांे ने दिल तोड़ा
-राणा कुमार
अब सबको समझ में आ गया कि अन्ना हजारे और किरण बेदी आम आदमी पार्टी को सपोर्ट क्यों नहीं करते थे। -राजेश
जिस पार्टी की बुनियाद ही धोखे से बनी हो, जिसकी दीवार भ्रष्टासचार पर खड़ी हो और जिसकी छत देशद्रोहियों पर टिकी हो उस घर को ईमानदार घर बताने से कोई फायदा नहीं। -संजीव मिश्र
अभी तो सिर्फ केजरीवाल के नेताओं के चेहरे से मुखौटा हटा है, जैसे ही चुनाव समाप्त होगा केजरीवाल का असली चेहरा भी लोगों के सामने आ जाएगा। -नितिन गुप्ता