| दिंनाक: 16 Feb 2013 13:39:55 |
|
विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने हादसे पर दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें हिन्दुओं के इस सबसे बड़े पर्व के प्रति गंभीर नहीं हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उ.प्र. में आजम खां ही कुंभ मेला समिति के अध्यक्ष के लिये सबसे उपयुक्त थे? हज कमेटी का अध्यक्ष किसी हिन्दू को क्यों नहीं बनाया जाता? हज पर जाने वाले मुसलमानों के लिए सरकार तमाम सुविधाएं देती है, लेकिन हिन्दुओं के इस सबसे बड़े आयोजन में श्रद्धालुओं के साथ उपेक्षा का व्यवहार किया गया। केन्द्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने के लिए ही परिवहन की समुचित व्यवस्था नहीं की गयी अन्यथा केन्द्र सरकार और रेल मंत्रालय अनुमानित यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्था कर सकता था। श्री तोगड़िया मृतकों के परिजनों और घायलों से मिलने अस्पताल भी गये और उन्हें ढाढस बंधाया।