अमीरी रेखा की खोज में
September 3, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

 अमीरी रेखा की खोज में

Written byArchiveArchive
Jun 30, 2012, 12:00 am IST
inArchive

व्यंग्य वाण

दिंनाक: 30 Jun 2012 14:43:52

व्यंग्य वाण

विजय कुमार

बहुत सालों तक मैं गरीबी की रेखा को खोजता रहा। इस चक्कर में फिल्म अभिनेत्री रेखा और उससे मिलते-जुलते नाम वाली राखी गुलजार और राखी सावंत की फिल्में भी देख डालीं, पर गरीबी की रेखा नहीं मिली।

  गणित को प्रेमचंद ने पहाड़ की वह चोटी बताया है, जिस पर वे कभी नहीं चढ़ सके। उनकी ही तरह मुझे भी गणित से सदा तकलीफ ही रही है, और गणित में भी रेखागणित, तौबा-तौबा। उसमें नंबर देते समय हमारे अध्यापक रेखाएं खर्च करने की बजाय दो शून्य से ही काम चला लेते थे। यद्यपि कापी कोरी छोड़ने के कारण सफाई के दो नंबर का मेरा हक बनता था।

  गणित की ही तरह भूगोल में भी कर्क, मकर और विषुवत् रेखा का चक्कर मुझे कभी समझ नहीं आया। जब बहुत सिर मारने पर भी मुझे ग्लोब पर कर्क रेखा नहीं मिलती थी, तो भूगोल के अध्यापक मुझे मैदान के चक्कर लगाने भेज देते थे। इस चक्कर में मेरे पैर की रेखाएं तो मजबूत हो गयीं, पर हाथ की रेखा कमजोर रह गयी।

  आप जानते ही हैं कि मनुष्य का भाग्य पैर की नहीं, हाथ की रेखाओं से ही बनता और बिगड़ता है। मैंने कई ज्योतिषियों को अपने पैर की रेखाएं दिखानी चाहीं, पर कोई तैयार नहीं हुआ। मेरी समझ में नहीं आता कि हाथ और पैर दोनों में ही चार उंगलियां और एक अंगूठा होता है। हाथ की उंगलियों में अंगूठी पहनते हैं, तो पैर की उंगली में बिछुवे। संकट के समय जान बचाकर भागते समय पैर ही काम आते हैं। फिर भी हाथ की रेखाओं को न जाने क्यों अधिक महत्व दिया जाता है ? यदि हस्तरेखा की तरह पदरेखा विज्ञान का भी अध्ययन हो, तो ज्योतिषियों का कारोबार रातोंरात दुगना हो जाए।

  एक बार पानी के जहाज से यात्रा के दौरान एक मौलाना ने जहाज के कप्तान से कर्क रेखा दिखाने को कहा। कप्तान ने बहुत समझाया कि ये रेखाएं काल्पनिक होती हैं, पर वह नहीं माना। इस पर कप्तान ने एक सूक्ष्मदर्शी यंत्र के लैंस के नीचे एक धागा रख दिया। उसे देखते समय मौलाना की दाढ़ी का एक बाल भी वहां पहुंच गया। इस पर वह खुशी से चिल्लाया – कप्तान साहब, यहां तो कर्क रेखा के साथ मकर रेखा भी दिखाई दे रही है।

  कुछ ऐसा ही चक्कर इन दिनों गरीबी और अमीरी की रेखा को लेकर चल रहा है। योजना आयोग की कृपा से गरीबी की रेखा तो 28 और 32 रु0 के बीच में झूल रही है, पर अमीरी की रेखा का पैमाना क्या है, यह किसी को नहीं पता।

  कुछ लोग कहते हैं कि इसका पैमाना मुकेश अम्बानी का 4,000 करोड़ रु0 वाला मकान है। कुछ इसका पैमाना पांच करोड़ रु0 वाली कार, पांच लाख रु0 की घड़ी, दो लाख रु. का मोबाइल और एक लाख रु0 वाली कलम को मानते हैं।

  पर काफी सिरखपाई के बाद पिछले दिनों मुझे इस बारे में अंतिम सत्य पता लग ही गया। वह यह है कि अमीरी की रेखा मकान, गाड़ी, घड़ी, मोबाइल या कलम से नहीं, शौचालय से तय होती है।

  हमारे देश के महान योजना आयोग के कार्यालय में दो शौचालयों की मरम्मत में 35 लाख रु0 खर्च कर दिये गये। जरा सोचिये, मरम्मत में इतने खर्च हुए, तो नये बनने में कितने होते होंगे? जब कुछ लोगों ने आपत्ति की, तो योजना आयोग के मुखिया श्री मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने इसे बिल्कुल ठीक बताया।

  मैं उनकी बात से पूर्णत: सहमत हूं। अधिकांश विचारकों का अनुभव है कि यही एकमात्र ऐसी जगह है, जहां एकांत में बैठकर मौलिक चिन्तन हो सकता है। श्री अहलूवालिया और उनके परम ज्ञानी मित्र मनमोहन सिंह की जिन योजनाओं से रुपया रसातल में जा रहा है, उसके बारे में चिन्तन-मनन इतने आलीशान स्थान पर ही हो सकता है।

  खैर, अमीरी की रेखा के बारे में मैंने तो निर्णय कर लिया है, पर कई लोग अभी इस बारे में और शोध कर रहे हैं। यदि आपके निष्कर्ष इससे कुछ अलग हों, तो मुझे जरूर बतायें। मैं आपको भारत के आम आदमी की तरह, गरीबी की रेखा पर बैठे हुए, बड़ी हसरत से अमीरी की रेखा को ताकते हुए मिलूंगा।

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

upi payment

4 सितंबर को UPI रहेगा बंद! जानें क्या है वजह?

Tibet Earthquake: नेपाल में हुई भारी तबाही के हफ्ते बाद तिब्बत में बड़ा भूकंप…

IGNCA के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी जी

Odisha Ki Udaan 2.0: पाकिस्तान को अचानक क्यों याद आई इस्लाम से पहले की विरासत, डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने बताया कारण

panchjanya Sushashan Samvad Odisha ki udan

पाञ्चजन्य ओडिशा की उड़ान 2.0: प्रदीप जोशी बोले- सरसंघचालक जी का विरोध करने वालों को सता रहा ‘दुकान बंद’ होने का डर

Madhya Pradesh Weather: चित्रकूट में बाढ़ से भारी तबाही, जबलपुर में बढ़ा बरगी बांध का जलस्तर; सतना में बहे 2 युवक

पूर्व CM स्टालिन को मद्रास HC से झटका, 100 फीसदी VVPAT गिनती की याचिका खारिज

Load More

ताज़ा समाचार

upi payment

4 सितंबर को UPI रहेगा बंद! जानें क्या है वजह?

Tibet Earthquake: नेपाल में हुई भारी तबाही के हफ्ते बाद तिब्बत में बड़ा भूकंप…

IGNCA के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी जी

Odisha Ki Udaan 2.0: पाकिस्तान को अचानक क्यों याद आई इस्लाम से पहले की विरासत, डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने बताया कारण

panchjanya Sushashan Samvad Odisha ki udan

पाञ्चजन्य ओडिशा की उड़ान 2.0: प्रदीप जोशी बोले- सरसंघचालक जी का विरोध करने वालों को सता रहा ‘दुकान बंद’ होने का डर

Madhya Pradesh Weather: चित्रकूट में बाढ़ से भारी तबाही, जबलपुर में बढ़ा बरगी बांध का जलस्तर; सतना में बहे 2 युवक

पूर्व CM स्टालिन को मद्रास HC से झटका, 100 फीसदी VVPAT गिनती की याचिका खारिज

बिहार में बाढ़ की स्थिति : 8 जिलों में हाई अलर्ट, सोन और कोसी नदी में बढ़ा पानी 

मुख्यमंत्री धामी ने 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए, पशुधन प्रसार अधिकारी व गन्ना पर्यवेक्षक बने शामिल

भुवनेश्वर में संघ ने 100 राष्ट्रभक्ति गीतों के साथ मनाया शताब्दी वर्ष; पराग अभ्यंकर बोले-RSS गीत जगाते हैं राष्ट्रप्रेम

ओडिशा: श्रीजगन्नाथ मंदिर की बैंक जमा राशि 1,912 करोड़ रुपये के पार…

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies