चक्कर आनाकिसी बड़ी बीमारी की चेतावनी
September 3, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

चक्कर आनाकिसी बड़ी बीमारी की चेतावनी

Written byArchiveArchive
Jun 9, 2012, 12:00 am IST
inArchive

दिंनाक: 09 Jun 2012 14:54:08

चक्कर आना-एक ऐसी परेशानी है, जिसमें व्यक्ति को सब कुछ घूमता नजर आता है। यह अपने आपमें बीमारी नहीं है अपितु एक लक्षण है। शरीर में अन्य परेशानियों के कारण चक्कर आना प्रारम्भ हो सकता है। यह परेशानी सभी उम्र के लोगों में हो सकती है। बहुधा चक्कर आने के बारे में सही प्रकार से बता पाना मरीज के लिए कठिन होता है। ऐसे में पूरी और सही जानकारी उस समय मरीज को महसूस हो रही चक्कर आने संबंधी परेशानियों को चक्कर आने के अन्य प्रकारों जैसे बेहोशी, सिर का हल्कापन, ड्राप अटैक्स स्थिति के हिसाब से रक्त चाप के घटने-बढ़ने से अलग करके लेना चाहिए।  मरीज को सही और विस्तार से डाक्टर को जानकारी देनी चाहिए

चक्कर आना-तीन प्रकार का होता है-

1.'ऑब्जेक्टिव'-इसमें व्यक्ति को यह महसूस होता है कि सभी वस्तुएं घूम रही हैं।

2.'सब्जेक्टिव'-इसमें व्यक्ति को यह आभास होता है कि वह स्वयं घूम रहा है।

3. 'स्यूडो वर्टाइगो'-इसमें व्यक्ति को सिर के अंदर घूमने का आभास होता है।

चक्कर आने के प्रमुख कारण निम्नलिखित है-

चक्कर आने का एक आम कारण 'बिनाइन पैरोक्जिमल पोजीशनल वर्टाइगो' (बी पी पी वी) है, जिसकी पहचान है गति में उत्तेजना। इसमें अचानक सिर घूमने लगता है अथवा एक ही दिशा में सिर घूमता है। इस प्रकार का 'वर्टिगो' बहुत कम गंभीर होता है तथा इसका इलाज आसानी से हो जाता है।

कान के आंतरिक भाग में सूजन होने के कारण भी चक्कर आ सकता है, जिसकी पहचान है अचानक सिर में चक्कर की शुरुआत तथा इसके साथ कान में सुनने की शक्ति का ह्रास भी शामिल हो सकता है। इसका कारण है कान में वायरल अथवा बैक्टिीरियल संक्रमण।

'मेनियर्स रोग' (कान के आंतरिक भाग का विकार जो संतुलन और सुनने को दुष्प्रभावित करता है) के कारण जिसमें तीन लक्षण एक साथ परिलक्षित होते हैं-चक्कर आना, कान में आवाज आना, सुनना बंद हो जाना। इस स्थिति में व्यक्ति को तेजी से चक्कर आना शुरू होकर गंभीर रूप  धारण कर लेता है। 'हियरिंग लॉस' अस्थिर हो जाता है और कभी-कभी किसी भी लक्षण का आभास नहीं होता है।

'एकाउस्टिक न्यूरोमा' एक प्रकार का 'नर्व टिश्यू' का 'ट्यूमर' होता है, जिसके कारण चक्कर का आना प्रारम्भ हो जाता है। इसमें चक्कर आने के साथ-साथ एकतरफा कान में आवाज शुरू हो जाती है तथा सुनाई देना बंद हो जाता है।

मस्तिष्क में रक्त की कम आपूर्ति के कारण भी चक्कर आ सकता है। मस्तिष्क के पीछे रक्तस्राव के कारण चक्कर, सिर में दर्द, चलने में परेशानी, बहते हुए रक्त की तरफ देख पाने में असमर्थता। इसका परिणाम होता है कि आंख की 'गेज साइड' से दूर हो जाती है। चलना भी प्रभावित हो जाता है।

सिर एवं गर्दन की चोट के कारण चक्कर आ सकता है।

'माइग्रेन' के कारण भी चक्कर आ सकता है। इसमें चक्कर के साथ-साथ सिर का दर्द भी बना रहता है।

'डायबिटीज' के कारण धमनियां कठोर हो जाती हैं, जिसके कारण मस्तिष्क को रक्त आपूर्ति में बाधा होती है। इस कारण चक्कर आ सकता है।

'ड्रग्स' और शराब के सेवन से भी चक्कर आने की परेशानी उत्पन्न होती है।

शरीर में खून की कमी (एनीमिया)

शरीर में उच्च रक्तचाप का होना।

'सर्वाइकल स्पोन्डिलाइसिस' का स्नायुओं पर दबाव पड़ना।

आंखों का रोगग्रस्त होना।

आंतों में परेशानी होना।

लक्षण :

चक्कर आने की परेशानी यदि वास्तविक है तो भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है।

इसके अलावा निम्नलिखित लक्षणों में से कुछ अथवा सभी लक्षण महसूस हो सकते हैं-

मिचलाहट अथवा उल्टी

पसीना आना

आंखों में असामान्य गतिविधि

इन लक्षणों की अवधि मिनटों से घंटों तक हो सकती है। यह लक्षण स्थायी अथवा अस्थायी भी हो                 सकते हैं।

चक्कर आने पर क्या करें–

जिस स्थिति में चलने पर चक्कर आता हो, उस स्थिति का परहेज करें। कुछ रोगियों खासकर अधिक उम्र के तथा 'पोस्ट ट्रोमेटिक' रोगियों को लेबिरिथाइन सिडेटिव्स की जरूरत पड़ती है।

जैसे जैसे उम्र बढ़ती है शरीर के अंगों में भी विकृति शुरू हो जाती है। इसी तरह कान के आंतरिक भाग में भी विकृति होती है। ऐसे में 'वासोडिलाटर्स' जैसे साइकलानडीलाट का उपयोग किया जा सकता है। यदि चक्कर आना गंभीर हो  लेबिरियइन सिडिटिव्स दिया जा सकता है। जिन लोगों को 'सरवाइकल स्पोन्डीलोसिस' है, अल्प समय के लिए 'सरवाइकल कॉलर' उनके लिए लाभप्रद हो सकती है।

भोजन में विटामिन बी कॉम्पलैक्स तथा अन्य विटामिन्स का प्रयोग करें।

भोजन ऐसा करें जो जल्दी पचता हो।

भोजन का समय निश्चित रखें तथा स्वास्थ्य नियमों का पालन करें।

व्यायाम व योग नियमित करें।

चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही दवा लें। अपने मन से किसी दवा का प्रयोग न करें।

रक्तचाप बढ़ गया हो तो बैठे हुए अवस्था से अचानक खड़े होने से बचें।

उत्तेजक खाद्य पदार्थों के प्रयोग से बचें।

ठंडे पानी से स्नान करें।

चक्कर आने पर क्या न करें–

चक्कर आने पर इसे नजरंदाज न करें।

किसी भी कार्य को झटके के साथ करने से बचें।

सिर में किसी प्रकार का झटका न लगने दें।

अधिक दूरी तक वाहन चलाने, ऊंचाई पर चढ़ने तथा तैरने से बचें। यदि अत्यंत आवश्यक हो तो किसी व्यक्ति को साथ रखें।

चिकित्सक की सलाह कब लें– अधिकांश मामलों में चक्कर आने में कोई नुकसान नहीं होता है तथा इसका इलाज सहज होता है लेकिन कुछ मामले गंभीरता लिये होते हैं, जिसके लिए तुरन्त विशेषज्ञ परामर्श एवं बेहतर चिकित्सा की आवश्यकता है। निम्नलिखित परेशानी होने पर अविलंब चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए-

कोई भी वस्तु दो दिखाई देती हो (डबल विजन)।

सिरदर्द

कमजोरी

बोलने में परेशानी

असामान्य नेत्र गतिविधि

बदली हुई चेतना (आल्टर्ड लेवल ऑफ कांशियसनेस), उपयुक्त क्रियाकलाप का अभाव अथवा परेशानी उत्पन्न होना

चलने में परेशानी अथवा हाथ और पैर को नियंत्रित करने में कठिनाई।

चक्कर आने से संबंधित ऊपर दी गयी जानकारियां पाठकों की जागरूकता के लिए है। कई बार बीमारी के बारे में जानकारी न होने के कारण लोग लापरवाही कर जाते हैं तथा साधारण सी बीमारी भी गंभीर रूप ले लेती है। अत: पाठकों से निवेदन है कि उपरोक्त जानकारी के आधार पर सावधानी जरूर बरतें परन्तु स्वयं चिकित्सा न करें तथा चक्कर आने की परेशानी जब कभी उत्पन्न हो तो चिकित्सक से सलाह लेने में विलंब न करें। किसी भी चक्कर के मरीज को नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ, न्यूरोलॉजिस्ट, हड्डी के शल्य चिकित्सक, नेत्र रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ एवं जनरल फिजिशियन की सलाह की आवश्यकता पड़ सकती है। जांच में एक 'बेसिक इन्वेस्टिगेशन' खून के-'हीमोग्लोबीन' की जांच से लेकर दिमाग के सी टी स्कैन तक की भी आवश्यकता पड़ सकती है। किसी भी चक्कर को चाहे वह कुछ सेकण्ड के लिए ही आता है, गैर गंभीरता से न लें, क्योंकि यह किसी बड़ी बीमारी की चेतावनी हो सकती है। (लेखक से उनकी वेबसाइट www.drharshvardhan.com तथा ईमेल [email protected] के माध्यम से भी सम्पर्क किया जा सकता है।)

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी

कौशांबी : अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में आदिल पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दोनों पैर में लगी गोली

उत्तराखंड में धामी सरकार ने 4 अवैध मदरसों को किया सील, 2 रुड़की और 2 हल्द्वानी के मदरसे शामिल  

ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी जी और पाञ्चजन्य के संपादक हितेश शंकर जी

Odisha’s Udaan 2.0: ओडिशा में धर्मांतरण के खिलाफ CM मोहन माझी का प्लान क्या है? जानिए ‘पाञ्चजन्य’ से क्या-क्या कहा?

सुशासन संवाद: ओडिशा की उड़ान 2.0 में कायनात काजी और राहुल नील से ट्रैवल पर खास बातचीत

विदेश प्रवास पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री मोहनराव भागवत

मैडिसन स्क्वायर से श्री मोहन भागवत का संदेश: विविधता, सह-अस्तित्व और भारतीय मूल्यों से अमेरिका में बंधा नया सूत्र

लिंक्डइन की रिपोर्ट

Gen Z में प्रोफेशनल नेटवर्किंग की झिझक, लोग क्या कहेंगे का भी डर: लिंक्डइन रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

Load More

ताज़ा समाचार

पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी

कौशांबी : अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में आदिल पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दोनों पैर में लगी गोली

उत्तराखंड में धामी सरकार ने 4 अवैध मदरसों को किया सील, 2 रुड़की और 2 हल्द्वानी के मदरसे शामिल  

ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी जी और पाञ्चजन्य के संपादक हितेश शंकर जी

Odisha’s Udaan 2.0: ओडिशा में धर्मांतरण के खिलाफ CM मोहन माझी का प्लान क्या है? जानिए ‘पाञ्चजन्य’ से क्या-क्या कहा?

सुशासन संवाद: ओडिशा की उड़ान 2.0 में कायनात काजी और राहुल नील से ट्रैवल पर खास बातचीत

विदेश प्रवास पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री मोहनराव भागवत

मैडिसन स्क्वायर से श्री मोहन भागवत का संदेश: विविधता, सह-अस्तित्व और भारतीय मूल्यों से अमेरिका में बंधा नया सूत्र

लिंक्डइन की रिपोर्ट

Gen Z में प्रोफेशनल नेटवर्किंग की झिझक, लोग क्या कहेंगे का भी डर: लिंक्डइन रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

संविधान की दुहाई, राष्ट्रभाव से दूरी

श्री अमित दुबे जी (साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ)

Odisha’s Udaan 2.0:‘डरेंगे तो फंसेंगे, लालच करेंगे तो लुटेंगे’, साइबर एक्सपर्ट अमित जी ने बताया फ्रॉड से बचने का मंत्र

दिल्ली में 11 सितंबर को बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश, जानिये क्या है मामला?

एयर वाइस मार्शल जितेंद्र मिश्रा (सेवानिवृत) और कांग्रेस नेता राशिद अल्वी

कांग्रेस ने फिर भारतीय सेना के शौर्य पर उठाए सवाल, ऑपरेशन सिंदूर और राम मंदिर के बहाने किया अपमान

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies