हू के सामने बिछ क्यों गई सरकार?
September 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

हू के सामने बिछ क्यों गई सरकार?

Written byArchiveArchive
Apr 7, 2012, 12:00 am IST
inArchive

चर्चा सत्र

दिंनाक: 07 Apr 2012 16:59:52

चर्चा सत्र

 डा.कुलदीप चन्द अग्निहोत्री

पिछले दिनों चीन के राष्ट्रपति हू जिन ताओ 'ब्रिक्स' सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा पर आए थे। यह गुट ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका को मिलाकर बना है। इसकी मूल भावना यही है कि विकास में आपसी सहभागिता को सुदृढ़ किया जाए। लेकिन चीन के साथ भारत का रिश्ता केवल विकास की समस्याओं को सुलझाने तक का ही नहीं है बल्कि 1950 में बने नये पड़ोसी देश का रिश्ता भी है। 1950 से पहले तक चीन भारत का पड़ोसी देश नहीं था। भारत की उत्तरी सीमा-लद्दाख से लेकर तवांग तक-तिब्बत के साथ लगती थी। 1950 में तिब्बत पर कब्जा करने के बाद वह भारत का नया पड़ोसी देश बन बैठा।

मत भूलो इतिहास

इतिहास गवाह है कि तिब्बत और भारत, दोनों ने ही चीन की नई भूमिका के साथ संबंध निभाने का बहुत प्रयास किया। तिब्बत के शासकों ने 6 साल तक नये मालिक चीन के साथ किसी ढंग से तालमेल बिठाने का प्रयास किया। लेकिन अंतत: दलाई लामा को तिब्बत छोड़कर हिन्दुस्थान ही आना पड़ा। भारत का अनुभव भी कोई बहुत ज्यादा अच्छा नहीं रहा। चीन को प्रसन्न करने के लिए ही भारत सरकार ने एक प्रकार से तिब्बत की बलि दी थी। यह भारत ही था जिसने सबसे पहले स्वीकार किया था कि 'तिब्बत चीन का हिस्सा है।' गृहयुद्ध के बाद चीन में माओ की नई सरकार को मान्यता देने वालों में भारत रूस के बाद का दूसरा देश था। चीन को संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बनवाने में जितना जोर जवाहर लाल नेहरू ने लगाया, उतना शायद चीन ने खुद भी नहीं लगाया होगा। उन दिनों अमरीका ने, कहा जाता है, भारत के सामने यह प्रस्ताव रखा था कि यदि वह चीन की तरफदारी करना बंद कर दे तो उसे सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य बनाया जा सकता है। परंतु नेहरू ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। हिन्दी चीनी-भाई भाई और पंचशील के अनेक गीत भारत सरकार ने चीन के साथ मिलकर ही गाए थे। परंतु चीन ने 1962 में भारत पर आक्रमण किया, जिसमें भारत को अपमान तो सहना ही पड़ा, साथ ही चीन के हाथों अपनी हजारों वर्गमील जमीन भी गंवानी पड़ी जो अभी तक चीन के कब्जे में ही है।

1975 के आसपास भारत सरकार ने एक बार फिर चीन के साथ नये संबंधों की शुरुआत की। लेकिन चीन ने तुरंत अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा जड़ दिया। शुरू में तो यह केवल बयानों तक ही सीमित था, लेकिन चीन की सेना ने अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ करनी शुरू कर दी। सब जानते हैं कि पाकिस्तान को परमाणु शक्ति सम्पन्न बनाने में सबसे बड़ा योगदान चीन का ही रहा है और अब उसने सामरिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण गिलगित और बाल्टिस्तान का कुछ हिस्सा पाकिस्तान से 50 वर्ष की लीज पर ले लिया है और वहां अपने सैनिक भेज दिए हैं। ध्यान रहे, भारत का यह हिस्सा 1947 से पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है और अब चीन यहां अपनी सेना भेजकर लद्दाख सीमा की ओर से भारत की घेराबंदी कर रहा है।

मुद्दे की बात

इस पृष्ठभूमि में चीनी राष्ट्रपति का भारत आगमन विशेष ध्यान खींचता है। लगता था भारत सरकार चीनी राष्ट्रपति के सामने कई संवेदनशील मुद्दों पर अपनी चिंता प्रकट करेगी। लेकिन अंग्रेजी मीडिया अपनी पुरानी फितरत के अनुसार ही, चीनी राष्ट्रपति को महिमामंडित करने में जुटा रहा और साथ ही भारतीयों को यह विश्वास दिलाने की कोशिश करता रहा कि बढ़ रही चीनी ताकत से भारत को कोई खतरा नहीं है! भारत की अर्थनीति के विशेषज्ञ अच्छी तरह से जानते हैं कि चीन से अवैध रूप से जो घटिया माल हिन्दुस्थान में आ रहा है उससे देश भर के लघु उद्योग लगभग ठप होने के कगार पर पहुंच गए, इससे लाखों लोग बेरोजगार हो रहे हैं। चीन की प्रशंसा में गीत गाने वालों को शायद समझ नहीं आता कि मुद्दे की बात यह है कि चीन सीमा विवाद पर अपने रुख से एक इंच भी नहीं डिगा है।

अलबत्ता भारत सरकार की इस बात के लिए 'दाद' देनी होगी कि चीनी राष्ट्रपति हू जिन ताओ की यात्रा के ऐन वक्त पर सेनाध्यक्ष जनरल वी.के. सिंह का प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखा गया वह गोपनीय पत्र 'लीक' हो गया जिसमें भारतीय सेना की तैयारी और हथियारों की कमी पर चिंता प्रकट की गई थी। चीन के मुकाबले में हम कितना पीछे हैं इसका खुलासा उस पत्र से हुआ। कहीं ऐसा तो नहीं कि यह पत्र हू जिन ताओ को खुश करने के लिए ही 'लीक' किया गया हो?

राजधानी में एक और दुखद प्रकरण हुआ। चीनी राष्ट्रपति के समक्ष तिब्बत की स्वतंत्रता को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पीटने और उन्हें जेल में ठूंसने के लिए भारत सरकार इतनी जोश में दिखी कि पुलिस ने दिल्ली में रह रहे लद्दाखियों, अरुणाचलियों और पूर्वोत्तर के दूसरे लोगों को भी पकड़ना शुरू कर दिया। मामला इतना आगे बढ़ा कि आखिरकार दिल्ली उच्च न्यायालय को दखल देनी पड़ी। हू जिन ताओ की यह यात्रा इसलिए भी याद रहेगी कि इस अवसर पर तिब्बत के स्वतंत्रता-प्रेमियों ने देश की स्वतंत्रता की बलिबेदी पर एक और बलिदान दिया। दुर्भाग्य से भारत सरकार इस बार भी बलिदान देने वाले के साथ नहीं, बल्कि तिब्बत को दबोच लेने वाले हू के साथ खड़ी दिखाई nùÒ*n

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Gold Price Today

Gold Price Today: जन्माष्टमी पर सोने की कीमत में गिरावट, जानिए आज का ताजा भाव

UK में सिख युवति हुई लव- जिहाद की शिकार, परिवार बोला- मुस्लिम युवक ने बेटी को फंसा लिया; आरोपी ग्रूमिंग गैंग का सदस्य!

फोटो साभार: इंडिया टुडे

फैक्ट चेक: नेपाल बाढ़ के नाम पर वायरल फर्जी वीडियो: पंजाब और वियतनाम के बच्चे दिखाए जा रहे

मेलोनी ने इटली में सबसे लंबे कार्यकाल तक प्रधानमंत्री बने रहने का बनाया रिकॉर्ड, PM मोदी ने दी बधाई

प्रतीकात्मक तस्वीर

Explainer: नेपाल में बाढ़ के बाद की स्थिति, आपदा से भी दुखद क्यों है?

शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

बंगाल में UCC की तैयारी तेज: शुभेंदु सरकार ने जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में समिति गठित की

Load More

ताज़ा समाचार

Gold Price Today

Gold Price Today: जन्माष्टमी पर सोने की कीमत में गिरावट, जानिए आज का ताजा भाव

UK में सिख युवति हुई लव- जिहाद की शिकार, परिवार बोला- मुस्लिम युवक ने बेटी को फंसा लिया; आरोपी ग्रूमिंग गैंग का सदस्य!

फोटो साभार: इंडिया टुडे

फैक्ट चेक: नेपाल बाढ़ के नाम पर वायरल फर्जी वीडियो: पंजाब और वियतनाम के बच्चे दिखाए जा रहे

मेलोनी ने इटली में सबसे लंबे कार्यकाल तक प्रधानमंत्री बने रहने का बनाया रिकॉर्ड, PM मोदी ने दी बधाई

प्रतीकात्मक तस्वीर

Explainer: नेपाल में बाढ़ के बाद की स्थिति, आपदा से भी दुखद क्यों है?

शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

बंगाल में UCC की तैयारी तेज: शुभेंदु सरकार ने जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में समिति गठित की

Air India AI2379 हादसा: 36,000 फीट पर ग्रीन-ब्लू-येलो हाइड्रोलिक सिस्टम एक साथ फेल, पायलट का साइकोएक्टिव टेस्ट पॉजिटिव

WhatsApp पर अब सीधे भर सकेंगे बिजली-पानी से लेकर लोन की EMI तक के बिल, जानें कैसे करेगा काम?

MP Weather Today

MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर तेज हुआ मानसून, 33 जिलों में भारी बारिश का खतरा

नेपाल बाढ़ ताजा अपडेट: मौत का आंकड़ा पहुंचा 1282, 600 बच्चे लापता; भारत ने राहत सामग्री की नई खेप भेजी

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies