विविध
September 6, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

विविध

Written byArchiveArchive
Oct 1, 2011, 12:00 am IST
inArchive

दिंनाक: 01 Oct 2011 18:06:02

सिक्किम में भूकंप से भयंकर तबाही

सहायता को आगे आए स्वयंसेवक

पिछले दिनों उत्तर पूर्व भारत में आए विनाशकारी भूकंप ने अनेक लोगों की जान ले ली तथा अनेकों के घर तबाह कर दिए। संकट की इस घड़ी में रा.स्व.संघ के स्वयंसेवकों ने हमेशा की तरह सबसे पहले पहुंचकर पीड़ितों की सहायता की।

19 सितम्बर की शाम आए भूकंप ने उत्तर पूर्व भारत के सिक्किम में सर्वाधिक तबाही मचाई। घटना के तुरन्त बाद ही अनेक स्वयंसेवक पीड़ितों की सहायता के लिए सिक्किम रवाना हो गए। सबसे पहले पहुंचे स्वयंसेवकों की जानकारी के आधार पर अगले दिन बड़ी संख्या में स्वयंसेवक प्रांत सेवा प्रमुख श्री अजीत पाल के नेतृत्व में पैदल चलकर मंगन, मुंगथांग, जंगू, लाचंुग, यंगथांग, सिबगेर, नागा आदि क्षेत्रों में सेवा के लिए पहुंच गए। यहां स्वयंसेवकों ने पीड़ित लोगों को कंबल तथा खाद्य सामग्री का वितरण किया। 25 सितम्बर को रा.स्व.संघ के अ.भा.सेवा प्रमुख श्री सीताराम केदिलाय, प्रांत प्रचारक श्री गोविन्द घोष आदि ने भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में जाकर सेवा कार्य का जायजा लिया। द प्रतिनिधि

सहायता हेतु निवेदन

उत्तर पूर्व क्षेत्र में आई इस भीषण आपदा में देश के हर नागरिक का कर्तव्य बनता है कि वे भूकंप पीड़ितों  की सहायता हेतु आगे आए। सहायता हेतु खाद्य सामग्री, गर्म कपड़े, दवाइयां तथा धन “बास्तुहारा सहायता समिति” को दिया जा सकता है। यह संस्था रा.स्व.संघ के सहयोग से चल रही है। सहायता हेतु समिति को दिया गया धन आयकर की धारा 80 जी के अंतर्गत आयकर मुक्त है। अधिक जानकारी के लिए समिति के दूरभाष्ा 033-23508075, 09903119135 पर सम्पर्क करें।

“कमल संदेश” का “राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास” विशेषांक लोकार्पित

जानकारीप्रद संग्रहणीय ग्रंथ

एकात्ममानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर गत 25 सितम्बर को दिल्ली में डा. मुकर्जी स्मृति न्यास द्वारा हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित विशेषांक “राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास” का लोकार्पण किया गया। विशेषांक में राष्ट्रवाद, सुशासन, विकास, आंतरिक सुरक्षा, अन्त्योदय सहित अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर देश के प्रख्यात बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों और राजनीतिक नेताओं द्वारा लिखे गए लेख शामिल है। 

समारोह का उद्घाटन भाजपा संसदीय दल के अध्यक्ष श्री लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एम. वेंकैया नायडू, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री रामलाल, मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और कमल सन्देश के संपादक श्री प्रभात झा, न्यास के सचिव डा. नंद किशोर गर्ग, न्यास के कोषाध्यक्ष श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल और भाजपा के साहित्य और प्रकाशन प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक श्री अम्बा चरण वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल श्री केदार नाथ साहनी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा मुख्यालय प्रभारी प्रो. ओम प्रकाश कोहली, “कमल संदेश” के कार्यकारी संपादक डा. शिव शक्ति बक्शी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं गण्यमान्य नागरिक उपस्थित थे। द  प्रतिनिधि

भारत प्रकाशन (दिल्ली) लिमिटेड की साधारण सभा सम्पन्न

पाञ्चजन्य व आर्गेनाइजर की प्रकाशन संस्था भारत प्रकाशन (दिल्ली) लिमिटेड की साधारण सभा गत 29 सितम्बर को दिल्ली स्थित दीनदयाल शोध संस्थान के सभागार में सम्पन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में अंशधारक व निदेशक मंडल के सदस्य उपस्थित हुए। इनमें श्री रामफल बंसल, श्री बिहारी लाल सिंघल, श्री आलोक कुमार, डा. महेश चंद्र शर्मा, श्री राममाधव व श्री अनिल गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर भारत प्रकाशन के प्रबंध निदेशक श्री विजय कुमार ने गत वर्ष का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कम्पनी की प्रगति का ब्योरा दिया व आगामी योजना के बारे में जानकारी दी। उपस्थित अंशधारकों ने एकमत से सभी प्रस्तावों को पारित किया। द प्रतिनिधि

नागपुर से संघ के विजयादशमी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

रा.स्व.संघ के स्थापना दिवस (विजयादशमी) पर 6 अक्तूबर को संघ के सरसंघचालक श्री मोहनराव भागवत के उद्बोधन का नागपुर से सीधा प्रसारण साधना न्यूज पर होगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रात: 7 बजे होगा, जोकि 9 तक तक चलेगा।द

भ्रष्टाचार के विरुद्ध संगोष्ठी में युवाओं ने लिया

भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने का प्रण

“यूथ अगेन्स्ट करप्शन” के तत्वाधान में गत 25 सितम्बर को राजधानी दिल्ली में 6 स्थानों पर भ्रष्टाचार के विरोध में संगोष्ठियों का आयोजन हुआ। इनमें बड़ी संख्या में छात्रों तथा युवाओं ने भाग लिया तथा भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने का प्रण लिया।

करोल बाग स्थित नवहिंद स्कूल के सभागार में सम्पन्न हुई संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दिल्ली के प्रांत सेवा प्रमुख श्री अजय कुमार ने कहा कि अन्ना हजारे तथा बाबा रामदेव के आन्दोलन से पहले ही मार्च 2011 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रस्ताव पारित कर कहा था कि संघ उन सभी संगठनों, संस्थाओं तथा व्यक्तियों का पूर्ण समर्थन तथा सहयोग करेगा जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे।

“यूथ अगेंस्ट करप्शन” की राष्ट्रीय सह-संयोजक डा. रश्मि सिंह ने टूजी स्पैट्रम घोटाले पर चर्चा करते हुए कहा कि देश के इतिहास में यह आज तक का सबसे बडा घोटाला है, जिसके तार दूरसंचार मंत्रालय से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचे हुए हैं। संगोष्ठी को केन्द्रीय जांच ब्यूरो के पूर्व निदेशक सरदार जोगिंदर सिंह, स्वदेश्ाी जागरण मंच के वरिष्ठ कार्यकर्ता डा. अश्वनी महाजन तथा सामाजिक कार्यकर्ता श्री संजय कौल ने भी संबोधित किया। द प्रतिनिधि

“भारतीय भाषा एकता” कार्यक्रम

देश के विकास में विभिन्न भाषा-भाषियों के योगदान पर चर्चा

मध्य प्रदेश के दमोह में गत दिनों बहुभाषी संवाद समिति हिन्दुस्थान समाचार के तत्वावधान में “भारतीय भाषा एकता” समारोह का आयोजन किया गया। समस्त भाषा-भाषियों को एक मंच पर लाकर उनसे भाषा से संबंधित और देश के विकास में भाषा के योगदान पर विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उदेश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, बुद्धिजीवी एवं गण्यमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा. कमल चौरसिया, अध्यक्षता कर रहे श्री अजीत श्रीवास्तव, मुख्य वक्ता श्री रामलाल एवं विशिष्ट अतिथि श्री बहादुर सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात् अपने संबोधन में श्री रामलाल ने कहा कि राष्ट्र के समस्त मत, पंथ, सम्प्रदाय और भाषा-भाषी एक होकर कार्य करें तो भारत शीघ्र ही विश्वगुरु के पद पर पुन: आसीन हो जाएगा। डा. कमल चौरसिया ने कहा कि भारत की यह सबसे बड़ी विश्ोषता है कि इसने विभिन्न भाषाओं को आत्मसात किया हुआ है। श्री अजीत श्रीवास्तव ने कहा कि देश की आजादी में समस्त भाषा-भाषियों का बराबर का योगदान है। स्वागत उद्बोधन हिन्दुस्थान समाचार की संवाददाता डा. हंसा वैष्णव ने दिया। द डा. लक्ष्मी नारायण वैष्णव

आतंकवाद के विरुद्ध केन्द्र सरकार की ढुलमुल नीतियों पर प्रहार

केन्द्रीय गृहमंत्री पी. चिदम्बरम के इस्तीफे की मांग

विगत दिनों दिल्ली उच्च न्यायालय में हुए बम धमाके तथा आतंकवाद के संबंध में केन्द्र सरकार की ढुलमुल नीतियों के विरुद्ध गत 20 सितम्बर को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर धरना दिया। धरने में सम्पूर्ण दिल्ली तथा आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों मुस्लिम कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अनेक मुस्लिम उलेमाओं ने भी भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली उच्च न्यायालय में हुए धमाके के लिए केन्द्र सरकार की ढुलमुल नीतियों को जिम्मेदार ठहराया तथा केन्द्रीय गृहमंत्री पी. चिदम्बरम के इस्तीफे की मांग की। साथ ही संप्रग सरकार का पुतला फूंका एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधिमण्डल ने राष्ट्रपति को इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मौ. अफजाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आतंक स्थायी नहीं होता, पहले इसके भीतर से ही इसके विरोधी उत्पन्न होते हैं और फिर बड़ी शक्ति के हाथों इसका पूर्णतया सफाया कर दिया जाता है। द प्रतिनिधि

पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव सम्पन्न

आकर्षक आयोजनों की छटा

परिपूर्ण दर्शन है दीनदयाल जी

का एकात्ममानववाद

-उमा भारती, भाजपा नेत्री

दीनदयाल जी के अंत्योदय का

साकार रूप समाज को दिखे

-दिनेश चंद्र, संगठन महामंत्री, विश्व हिन्दू परिषद्

गत 24-26 सितम्बर को मथुरा के दीनदयाल धाम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इसमें विभिन्न प्रकार के सार्वजनिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक  कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इनमें राज्य के अनेक हिस्सों से आए लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा इस अभूतपूर्व आयोजन की हृदय से सराहना की। उल्लेखनीय है कि महोत्सव का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रत्येक वर्ष किया जाता है।

25 सितम्बर को सार्वजनिक सभा सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिन्दू परिषद के संगठन महामंत्री श्री दिनेश चंद्र उपस्थित थे, जबकि मुख्य अतिथि भाजपा नेता सुश्री उमा भारती थीं। सभा को संबोधित करते हुए श्री दिनेश चंद्र ने कहा कि पांच साल बाद 2016 में दीनदयाल जी का जन्मशताब्दी वर्ष है। इसलिए आज हमें ऐसे स्वरूप का चिंतन करना होगा कि उनके अन्त्योदय का साकार रूप समाज में दिखाई दे। उन्होंने कहा कि समाज का कल्याण मात्र 15 प्रतिशत लोगों के सम्पन्न होने से नहीं, अपितु सबकी खुशहाली से होगा। श्री दिनेश चंद्र ने कहा कि मैं पहली बार इस महोत्सव में सन् 1971 में सम्मिलित हुआ था। बहुत प्रसन्नता की बात है कि आज 40 साल बाद इसका विशाल स्वरूप सबके सामने है।

सुश्री उमा भारती ने कहा कि दीनदयाल जी का विचार पुरातनपंथी या अव्यावहारिक नहीं था। वे स्वदेशी विचार के बारे में कहते थे  “किसी भी स्वदेशी वस्तु को युगानुकूल तथा विदेशी वस्तु को स्वदेशानुकूल होना चाहिए”। दीनदयाल जी का एकात्ममानववाद परिपूर्ण दर्शन है। इसमें व्यक्ति के मन, शरीर तथा आत्मा तीनों का समाधान है। शरीर की मांग सुख, आत्मा की मांग परमात्मा तथा मन की मांग सद्भाव होती है। इसमें तीनों का चिंतन है। सौभाग्य की बात है कि हम पितृ पक्ष में संघ-विचार परिवार के पितृ पुरुष की जयंती मना रहे हैं। सभा का संचालन श्री अशोक टैंटीवाल ने किया। इस अवसर रा.स्व.संघ, पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक श्री शिव प्रकाश, ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचारक श्री दिनेश, ग्राम विकास के प्रमुख डा. दिनेश, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री जगन प्रसाद, सूर्या फाउण्डेशन के श्री जय प्रकाश अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।

24 सितम्बर की प्रात: हवन द्वारा महोत्सव का विधिवत् शुभारम्भ हुआ। इसके पश्चात् विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं- रंगोली, प्रश्नमंच आदि सम्पन्न हुईं। शाम के समय “जैविक कृषि, पशुपालन एवं उन्नत बीज” विषय पर संगोष्ठी हुई। इसमें कृषि तथा पशुपालन क्षेत्र से जुड़े अनेक विद्वानों ने अपने-अपने मत रखे तथा इनके विकास के लिए क्या-क्या और कैसे किया जा सकता है, के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संगोष्ठी के पश्चात् स्थानीय सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने “कृषि एवं ग्राम विकास” प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसमें ग्राम विकास एवं कृषि को दर्शाते अनेक चित्रों सहित ग्रामोपयोगी एवं जनोपयोगी वस्तुओं के बिक्री केन्द्र भी लगे, जिन्होंने सहज रूप से ही आगंतुकों को अपनी ओर आकर्षित किया। यह प्रदर्शनी महोत्सव के समापन तक लगातार चली।

महोत्सव के अंतिम दिन सुबह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें अनेक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। तत्पश्चात महिलाओं की लोकगीत एवं बच्चों की बाल कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। रात्रि में जिकड़ी भजन प्रतियोगिता हुई।  इस तरह यह तीन दिवसीय महोत्सव हमेशा की तरह यादगार बन गया, जिसका आनंद दूर-दराज और आस-पास के क्षेत्रों से आए हजारों लोगों ने उठाया। द  प्रतिनिधि

 

श्रद्धाञ्जलि

ज्ञान प्रकाश चोपड़ा दिवंगत

पद्म-भूषण से सम्मानित एवं डी.ए.वी. प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री ज्ञान प्रकाश चोपड़ा का गत 21 सितम्बर को दिल्ली में निधन हो गया। वे करीब 92 वर्ष के थे। श्री चोपड़ा की मृत्यु पर रा.स्व.संघ के सरकार्यवाह श्री सुरेशराव उपाख्य भैयाजी जोशी, दिल्ली के प्रांत संघचालक श्री रमेश प्रकाश एवं सह-प्रांत संघचालक डा. श्याम सुन्दर अग्रवाल ने भी शोक व्यक्त किया है। श्री भैयाजी जोशी द्वारा भेजे गए शोक संदेश में कहा गया है कि श्री चोपड़ा के निधन से राष्ट्र को भारी क्षति पहुंची है। वे प्रसिद्ध शिक्षाविद् व समाजसेवी थे। उनका श्रेष्ठतम योगदान राष्ट्र व समाज के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुख की इस घड़ी में उनके समस्त परिवार के साथ है। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि उनके परिवार सहित हम सभी को इस कष्ट को सहन करने का अपार बल प्रदान करे तथा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत जेरेड कुशनर ने मास्को में पुतिन से की मुलाकात

पुतिन से मिले कुशनर और विटकॉफ, यूक्रेन युद्ध खत्म करने की नई कोशिश शुरू

आज का श्लोक : आदौ संघटयेद् राष्ट्रं ततः कक्षित् समुन्नतिम्।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

SRCC शताब्दी समारोह में PM मोदी: जो देश के लिए जरूरी वह भारत को करने से कोई नहीं रोक सकता, नाराज फूफाओं से रहें सावधान

यूएन प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संस्थापक भुवन ऋभु।

भारत की मुहिम पर लगी संयुक्त राष्ट्र की मुहर, 27 नवंबर को घोषित किया बाल विवाह के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस

प्रतीकात्मक चित्र

आजमगढ़ : ईसाई प्रार्थना सभा की आड़ में हो रहा था मतांतरण, कन्वर्जन के आरोप में पांच गिरफ्तार

महिला एशिया कप

india vs pakistan: भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया, 55 रन पर किया ढेर, महिला एशिया कप में श्री चरणी और प्रेमा चमकीं

Load More

ताज़ा समाचार

डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत जेरेड कुशनर ने मास्को में पुतिन से की मुलाकात

पुतिन से मिले कुशनर और विटकॉफ, यूक्रेन युद्ध खत्म करने की नई कोशिश शुरू

आज का श्लोक : आदौ संघटयेद् राष्ट्रं ततः कक्षित् समुन्नतिम्।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

SRCC शताब्दी समारोह में PM मोदी: जो देश के लिए जरूरी वह भारत को करने से कोई नहीं रोक सकता, नाराज फूफाओं से रहें सावधान

यूएन प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संस्थापक भुवन ऋभु।

भारत की मुहिम पर लगी संयुक्त राष्ट्र की मुहर, 27 नवंबर को घोषित किया बाल विवाह के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस

प्रतीकात्मक चित्र

आजमगढ़ : ईसाई प्रार्थना सभा की आड़ में हो रहा था मतांतरण, कन्वर्जन के आरोप में पांच गिरफ्तार

महिला एशिया कप

india vs pakistan: भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया, 55 रन पर किया ढेर, महिला एशिया कप में श्री चरणी और प्रेमा चमकीं

सौरभ दास और गौरव भाटिया

CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने फैलाई फेक न्यूज, चेतावनी मिलते ही पोस्ट डिलीट

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

संघ का शताब्दी वर्ष और विश्व के लिए भारत का संदेश

‘वह शैतान और एंटी-क्राइस्ट था’, मां ने 2 साल के बेटे को फांसी पर लटकाकर मार दिया

फ्रांस में हिजाब का समर्थन कर रहीं फेमिनिस्ट

क्यों फ्रांस की गैर मुस्लिम फेमिनिस्ट हिजाब के समर्थन में उतरीं?

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies