|
भ्रष्टाचार के विरुद्ध युवा' पर सम्मेलन
युवाओं से सक्रिय होने का आह्वान
प्रतिनिधि
व्देश का युवा भ्रष्टाचार को समाप्त करने का संकल्प ले और इसे समाप्त करने के लिए सक्रिय हो जाए तो देश में पनप रहे भ्रष्टाचार से देश को मुक्त कराया जा सकता है।व् उक्त विचार गत 4 सितम्बर को हिसार में आयोजित व्भ्रष्टाचार के विरुद्ध युवाव् सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने व्यक्त किए। कार्यक्रम का आयोजन युवा मंच के तत्वावधान में किया गया।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विहिप के प्रांतीय मंत्री श्री प्रद्युम्न शर्मा ने कहा कि यह भारत भक्ति ही है जो आज देश के युवा को भ्रष्टाचार के विरुद्ध खड़ा कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई राजनीतिक या स्वयं की सुविधाओं के लिए नहीं, अपितु भारत की प्रतिष्ठा को ऊंचा उठाने का आन्दोलन है। कार्यक्रम का संचालन विहिप के प्रांतीय प्रवक्ता श्री विजय शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में युवा मंच के संयोजक डा. जगबीर सिंह, सह संयोजक श्री राजकुमार शर्मा अखिल भरतीय विद्यार्थी परिषद के श्री बलजीत पूनिया, स्वामी लोकेशानन्द, श्रीमती कमल जैन सहित शहर के युवा बड़ी संख्या में उपस्थित थे।











