|
वनवासी समाज के विकास के लिए आगे आएं
-नितिन गडकरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा
सुषमा पाचपोर
नागपुर स्थित रेशमबाग के डा. हेडगेवार स्मृति भवन में गत दिनों एकलव्य एकल विद्यालय के अध्यापक तथा पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ। वर्ग में विदर्भ के गड़चिरोली, चिचगड़, चिमूर, मेलघाट एवं आर्वी के करीब 200 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।
वर्ग के समापन समारोह को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी ने कहा कि स्व. लक्ष्मणराव मानकर संस्था की ओर से संचालित एकलव्य एकल विद्यालयों के माध्यम से विदर्भ के अति दुर्गम तथा पिछड़े क्षेत्र में रहने वाले जनजाति बन्धुओं के बच्चों के लिए जो शिक्षा का कार्य चल रहा है वह समाज के संवेदनक्षम घटकों तक पहुंचना बहुत आवश्यक है। यह एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य होने के कारण व्समें सफलता मिलना अवश्यंभावी है। समाज के वंचित, शोषित तथा पिछड़े वर्गों के लिए चलाए जा रहे व्स कार्य में नगरीय क्षेत्र में रहने वाले बंधुओं को भी अपना योगदान देना चाहिए। रा.स्व.संघ, पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक श्री सुनील देशपांडे ने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले बंधु सम्पति की दृष्टि से सम्पन्न नहीं होंगे, पर संस्कार की दृष्टि से वे हमसे अधिक सम्पन्न हैं।
एकलव्य एकल विद्यालय विदर्भ के दुर्गम जनजाति क्षेत्रों में स्व. इलक्ष्मणराव मानकर ट्रस्टइ की देखरेख में चलाए जा रहे हैं। वर्तमान में यहां करीब 263 एकल विद्यालय संचालित हैं।











