राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने गुर्जर आंदोलन पर कहा-
September 9, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने गुर्जर आंदोलन पर कहा-

Written byArchiveArchive
Aug 7, 2007, 12:00 am IST
inArchive

दिंनाक: 07 Aug 2007 00:00:00

हमने कभी आरक्षण देने की बात नहीं कही थी!!यह केन्द्र का विषय, हमें सिर्फ प्रस्ताव भेजना था, पर उन्होंने धैर्य खो दियागुलाब चंद कटारिया को राजस्थान की राजनीति में “भला मानुस” माना जाता है। मेवाड़ के यह भाजपा नेता अपनी सादगी से सबका मन मोहते हैं। राजस्थान सरकार में जब उनको गृहमंत्री बनाया गया तो कहा जाने लगा कि इतना जटिल विभाग वे कैसे संभालेंगे? शुरूआती दौर में जरूर उनको इस विभाग में काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन अब आम पुलिसकर्मी भी यह मानता है कि इनके रहते पुलिस को स्वतंत्रता से काम करने का अवसर मिला है तथा उसका राजनीतिक दुरुपयोग रुका है। प्रस्तुत हैं गुर्जर आंदोलन के संदर्भ में उनसे सुरेन्द्र चतुर्वेदी की बातचीत के मुख्य अंश-राजस्थान में पिछले दिनों हुए आरक्षण आंदोलन पर आपका क्या कहना है?दरअसल, पिछले काफी समय से गुर्जर समुदाय के लोग अपने आपको अनुसूचित जनजाति में शामिल कराने के लिए आंदोलन कर रहे थे। सरकार उनसे बातचीत भी कर रही थी। हम लोगों ने एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति का गठन किया था। हम लोग चार बार गुर्जर महासभा के साथ बैठे भी थे तथा सारे राज्य से जिलाधिकारियों के माध्यम से तथ्य भी एकत्रित किए गए थे। हम लोग 31 मई को फिर से बैठने वाले थे और हमने गुर्जर महासभा के प्रतिनिधियों को कहा था कि “हमारे पास हर जिले से जिलाधिकारी की रपट आ रही है, आप भी हर जिले से अपने प्रतिनिधियों को बुला लें। उससे आपके दावे व सरकार के पास आई जिलाधिकारी की रपट पर साथ बैठकर बात कर लेंगे।” लेकिन 29 मई को ही उन्होंने रास्ता रोका और उसके बाद जिस तरह से माहौल हिंसक हो गया, उससे सारी मेहनत बेकार हो गई।क्या उन गुर्जर प्रतिनिधियों के साथ बैठक में कर्नल (से.नि.) किरोड़ी सिंह बैंसला भी आते थे?हां, आते थे, लेकिन वे अंतिम बैठक में नहीं आए।क्यों?इसका तो नहीं पता। यह भी हो सकता है कि उन्होंने 29 मई को राष्ट्रीय राजमार्ग रोकने का आह्वान किया हुआ था, इसी कारण नहीं आए हों।क्या इसे राजस्थान में जातीय संघर्ष की शुरुआत माना जाए?शुरू में तो नहीं, लेकिन जिस तरह गुर्जरों द्वारा रास्ता रोकने के बाद मीणा समुदाय सड़कों पर निकला, उससे ऐसा लगता है कि जातीय विद्वेष के बीज इन समाजों में पड़ गए हैं।इस विद्वेष को समाप्त करने का मार्ग क्या है?लोकतंत्र में किसी भी मांग को मनवाने का तरीका हिंसक नहीं हो सकता। मैं यह भी मानता हूं कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात के लिए आंदोलन करने, अपनी ताकत दिखाने का संवैधानिक अधिकार है। आंदोलनों का हिंसक हो जाना या हिंसा के जरिए अपनी बात मनवाने की मंशा लोकतंत्र में संभव नहीं हो सकती। जब इन लोगों ने अपना आंदोलन वापस लिया, उसके लिए भी इन गुर्जर नेताओं को बातचीत का रास्ता अपनाना पड़ा। यही सही रास्ता है। लोकतंत्र में हर समस्या का हल आपसी बातचीत से ही होता है।लेकिन इन आंदोलनकारियों का कहना है कि भाजपा ने ही चुनाव से पूर्व गुर्जरों को अनुसूचित जनजाति में शामिल कराने का दावा किया था?यह गलत है। भाजपा के चुनाव अभियान में कभी भी, किसी भी मंच से यह बात नहीं कही गई। भाजपा शुरूआत से ही वर्गों के आधार पर आरक्षण देने के पक्ष में नहीं है। भाजपा की सोच है कि आरक्षण का आधार आर्थिक होना चाहिए। यदि भाजपा यह वायदा करती तो घोषणा पत्र में जरूर इसकी चर्चा होती, घोषणा पत्र तो सभी देख सकते हैं, उसमें भी गुर्जरों को आरक्षण दिलवाने की बात नहीं है।कहा जा रहा है कि आपने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया?यह आरोप बेबुनियाद है। हमने गुर्जर प्रतिनिधियों को 31 मई को बुलाया भी था। हमने कहा था कि गुर्जरों को अनुसूचित जनजाति में शामिल कराने का विषय केन्द्र सरकार का है, राज्य सरकार इस मामले में सभी से चर्चा करके केन्द्र सरकार को पत्र भेज सकती है। इसकी एक निश्चित प्रक्रिया है, जिसमें समय लगता है। लेकिन वे लोग इंतजार नहीं कर सके।आरोप है कि आंदोलन से निपटने के लिए आपकी तैयारी पूरी नहीं थी।पूरे देश में कहीं पर भी ऐसा उदाहरण नहीं है, जब बिगड़ती स्थिति से निपटने के लिए तुरंत सेना की 32 इकाइयां बुलाई गई हों। इसके अलावा हमने मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश से भी सुरक्षा बल बुलाए थे। इतने बड़े आंदोलन में 24 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा, यह दु:ख की बात है। लेकिन जिस तरह से यह आंदोलन संचालित किया जा रहा था, यदि हम धैर्य खो चुके होते तो मरने वालों की संख्या इससे कई गुना ज्यादा भी हो सकती थी। जहां तक सरकारी सम्पत्ति को नुकसान की बात है तो मैं व्यक्तिगत तौर पर मानता हूं कि जान की कीमत पर सरकारी सम्पत्ति की रक्षा न्यायोचित नहीं होती। सम्पत्ति तो फिर बन सकती है, लेकिन बिछुड़ा हुआ आदमी वापस नहीं आ सकता।लेकिन राजस्थान सरकार द्वारा आंदोलनकारियों पर बल प्रयोग को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं।जब सारे रास्त बंद हो जाते हैं, उसके बाद बल प्रयोग की आवश्यकता पड़ती है। मेरा मानना है कि बड़े नुकसान से बचने के लिए छोटा नुकसान सहना पड़ता है। गुर्जर आंदोलन में भी गोली तब चलाई गई जब आंदोलनकारियों ने पुलिसकर्मियों के हाथ पांव काटने शुरू कर दिए।आप रा.स्व.संघ की पृष्ठभूमि के हैं। पिछला वर्ष संघ ने सामाजिक समरसता वर्ष के रूप में मनाया। क्या यह घटना समरसता को तोड़ने वाली नहीं है?नहीं, लोगों का यह अधिकार है कि वे अपने समाज की भलाई के लिए, अपने जीवन की उत्कृष्टता के लिए, जो कुछ बन पड़े, करें। लेकिन वह होना इस तरह चाहिए कि शेष समाज भी उनकी बातों से सहमत हो। हिंसा के रास्ते से कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। जब भी छोटे स्वार्थ हावी होते हैं, इस तरह का वातावरण बन ही जाता है। लेकिन यह भी तय है कि जब भी देश की बात आएगी यह समाज एकजुट दिखाई देगा।24

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

छात्रा का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करते परिजन और गांव के लोग

छात्रा ने की आत्महत्या: लव जिहाद का आरोप, शिकायत करने पर शिक्षक ने डांटा, हिंदू संगठनों ने शव सड़क पर रख किया प्रदर्शन

प्रतीकात्मक चित्र

पंजाब: नशे की गिरफ्त में पति, गर्भवती पत्नी की हत्या की

गौरव भाटिया और सौरव दास

CJP, दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका के खिलाफ मानहानि का केस, गौरव भाटिया बोले- झूठ के ताबूत में ठोकी जाएगी आखिरी कील

छात्र सुरक्षा मार्च निकालते एबीवीपी के कार्यकर्ता

सत्य निकेतन हादसा: हजारों छात्रों ने निकाला ‘छात्र सुरक्षा मार्च’, MCD आयुक्त का इस्तीफा और हॉस्टल की मांग

JPNIC को संजीवनी पर हायतौबा क्यों?

गैटी गैलेक्सी थियेटर पुलिस ने कराया बंद

बांद्रा का Gaiety-Galaxy बंद होने पर हायतौबा क्यों, क्या उपहार अग्निकांड भूल गए? 5 साल से बिना लाइसेंस चल रहा था थिएटर

Load More

ताज़ा समाचार

छात्रा का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करते परिजन और गांव के लोग

छात्रा ने की आत्महत्या: लव जिहाद का आरोप, शिकायत करने पर शिक्षक ने डांटा, हिंदू संगठनों ने शव सड़क पर रख किया प्रदर्शन

प्रतीकात्मक चित्र

पंजाब: नशे की गिरफ्त में पति, गर्भवती पत्नी की हत्या की

गौरव भाटिया और सौरव दास

CJP, दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका के खिलाफ मानहानि का केस, गौरव भाटिया बोले- झूठ के ताबूत में ठोकी जाएगी आखिरी कील

छात्र सुरक्षा मार्च निकालते एबीवीपी के कार्यकर्ता

सत्य निकेतन हादसा: हजारों छात्रों ने निकाला ‘छात्र सुरक्षा मार्च’, MCD आयुक्त का इस्तीफा और हॉस्टल की मांग

JPNIC को संजीवनी पर हायतौबा क्यों?

गैटी गैलेक्सी थियेटर पुलिस ने कराया बंद

बांद्रा का Gaiety-Galaxy बंद होने पर हायतौबा क्यों, क्या उपहार अग्निकांड भूल गए? 5 साल से बिना लाइसेंस चल रहा था थिएटर

ड्रग्स की समस्या से परेशान होकर गुलजार सिंह ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने वीडियो में मंत्री चीमा का नाम लिया।

पंजाब के मंत्री के सामने नशे का मुद्दा उठाने के बाद आत्महत्या, गुलजार सिंह मामले में NHRC ने दिए कार्रवाई के आदेश

PM Narendra Modi

PMO का फर्जी ID कार्ड, बंदूक… मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: 10 सितंबर को SC करेगा मामले की सुनवाई; हादसे में हुई थी 7 की मौत

बात भारत की! मोहन भागवत जी के Global संदेश से नेपाल बाढ़ तक

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies