| दिंनाक: 04 Jan 2007 00:00:00 |
|
सुबह किए तिलक, शाम को जली ज्योतिभारतीय नववर्ष (चैत्र प्रतिपदा) को भीलवाड़ा (राजस्थान) में एक नयी परंपरा की शुरुआत हुई। हिन्दू नववर्ष के आगमन का ऐसा स्वागत शायद ही कहीं हुआ हो। भारत विकास परिषद की भीलवाड़ा शाखा के कार्यकर्ताओं ने नगर के स्थान-स्थान पर एकत्र होकर आने-जाने वालों के माथे पर तिलक लगाकर उन्हें नववर्ष की बधाई दी। कई स्थानों पर वाहन चालकों और राहगीरों को नीम की कोपल, काली मिर्च और मिश्री का प्रसाद देकर बधाई दी गयी। और शाम को नगर के सभी प्रमुख मंदिर और मुख्य चौराहे जगमगा उठे, उन दीपों से जो इन कार्यकर्ताओं ने नववर्ष के आगमन पर ज्योतित किए थे। गोविंद प्रसाद सोडानी27