| दिंनाक: 02 Dec 2006 00:00:00 |
|
गत 23 जनवरी को नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस के अवसर पर कोलकाता में स्वयंसेवकों का भव्य पथ संचलन सम्पन्न हुआ। पूर्ण गणवेश में करीब 600 स्वयंसेवक सियालदह के श्रद्धानंद पार्क से पंक्तिबद्ध होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरे। स्थान-स्थान पर नागरिकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। लोग स्वयंसेवकों की कदमताल और अनुशासनबद्ध संचलन से अत्यंत प्रभावित हुए। पथ संचलन के बाद सभी स्वयंसेवक स्थानीय गुआ बागान मैदान पर एकत्र हुए जहां रा.स्व.संघ के सरकार्यवाह श्री मोहनराव भागवत ने उन्हें सम्बोधित किया। साथ दिए गए चित्र में पथ संचलन का एक दृश्य। प्रतिनिधि20