| दिंनाक: 01 Sep 2005 00:00:00 |
|
डा. ग.प्र. परांजपे (दाएं) से पुरस्कार स्वीकार करते हुएडा. पलसुलेगत 10 दिसम्बर को पंढरपुर में संस्कृत के विद्वान डा. गजानन बा. पलसुले को प्रसिद्ध संत कवि दासगणु पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें 25 हजार रुपए, शाल व श्रीफल प्रदान किया गया। डा. पलसुले को यह पुरस्कार श्री राधा दामोदर प्रतिष्ठान के अध्यक्ष डा. ग.प्र. परांजपे ने प्रदान किया।उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के श्रेष्ठ कीर्तनकार एवं संत कवि श्री दासगणु महाराज की स्मृति में प्रतिवर्ष श्री राधा दामोदर प्रतिष्ठान की ओर से संस्कृति-संरक्षण एवं संवर्धन कार्य में रत श्रेष्ठ विभूति को यह पुरस्कार दिया जाता है।इस अवसर पर सुश्री पूजा जोशी (पुणे) एवं विष्णु माने (लातूर) को माध्यमिक स्तर की परीक्षा में संस्कृत भाषा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर दो-दो हजार रुपए का पारितोषिक भी दिया गया। कार्यक्रम के अन्त में संत विद्या प्रबोधिनी के सचिव श्री प्रकाश मेहेंदले ने आगन्तुकों का आभार प्रकट किया।-प्रतिनिधिNEWS