| दिंनाक: 08 Jul 2005 00:00:00 |
|
भारत-नेपाल मिलकर करेंमाओवादियों का मुकाबला-इन्द्रेश कुमारसह-सम्पर्क प्रमुख, रा.स्व.संघगत दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सम्पर्क प्रमुख श्री इन्द्रेश कुमार हिन्दू स्वयंसेवक संघ, नेपाल के निमंत्रण पर काठमाण्डू पहुंचे। यहां पांच दिवसीय प्रवास के क्रम में उन्होंने 21 जुलाई को गुरुदक्षिणा कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने नेपाल में हिन्दुओं की स्थिति, आतंकवाद और भारत-नेपाल से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की। माओवादी समस्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत और नेपाल दोनों ही माओवादी आतंकवादी गतिविधियों से जूझ रहे हैं, इसलिए दोनों ही देशों को मिलजुल कर इससे निपटना होगा। उन्होंने कहा- “नेपाल और भारत में सक्रिय माओवादियों का नेता किसी तीसरे देश में बैठकर अपने इशारे पर यहां आतंकवादी गतिविधियां चला रहा है। वह चाहता है कि सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से समानता की डोर में बंधे नेपाल और भारत आपस में लड़ें।” नेपाल में चल रही भारतविरोधी गतिविधियों की ओर संकेत करते हुए उन्होंने कहा कि बेमौसम की वर्षा की भांति नेपाल में भारतविरोधी अभियान के कारण प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से नेपाल की आर्थिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। हिन्दू देशों में पंथनिरपेक्षता के नाम पर होने वाली गतिविधियों के सन्दर्भ में उन्होंने कहा कि यह बड़े आश्चर्य की बात है कि हिन्दू जीवन-पद्धति को अपनाने वाले देशों में ही पंथनिरपेक्षता की बातें की जाती हैं। जो ऐसी बात करते हैं, वे इस सच्चाई को भुला बैठे हैं कि हिन्दू जीवन- पद्धति के अलावा अन्य किसी भी जीवन-पद्धति में पंथनिरपेक्षता का कोई स्थान नहीं रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दू स्वयंसेवक संघ, नेपाल के अधिराज्य संघचालक डा. हरिभक्त नौपाने ने की। काठमाण्डू प्रवास के दौरान श्री इन्द्रेश कुमार नेपाल के राजनीतिज्ञों, पत्रकारों, साहित्यकारों, उद्योगपतियों एवं बुद्धिजीवियों से भी मिले।काठमाण्डू प्रतिनिधिNEWS