| दिंनाक: 11 Jul 2004 00:00:00 |
|
नेशनल आर्गेनाइजेशन आफ इंश्योरेंस पेंशनर्स काप्रथम अखिल भारतीय अधिवेशन सम्पन्नअधिवेशन को सम्बोधित करते हुए श्री अनिल दांडेकर। मंच पर बैठे हैं अन्य सम्मानित अतिथि।गत 10 अक्तूबर को नागपुर में भारतीय मजदूर संघ से सम्बंद्ध “नेशनल आर्गेनाइजेशन आफ इंश्योरेंस पेंशनर्स” का प्रथम अखिल भारतीय अधिवेशन सम्पन्न हुआ। अधिवेशन का उद्घाटन श्री अनिल दांडेकर (प्रबंध संचालक नर केसरी प्रकाशन एवं सम्पादक दैनिक तरुण भारत) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर श्री वसंतराव पिंपलापुरे (महामंत्री भारतीय मजदूर संघ-विदर्भ प्रांत) तथा श्री एम.पी. पटवद्र्धन (राष्ट्रीय अध्यक्ष, नेशनल आर्गेनाइजेशन आफ इंश्योरेंस वर्कर्स) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।अधिवेशन में नेशनल आर्गेनाइजेशन आफ इंश्योरेंस पेंशनर्स (एन.ओ.आई.पी.) की स्थापना की विधिवत् घोषणा की गई तथा पेंशनधारियों से सम्बंधित प्रस्ताव पारित किए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी निर्वाचन किया गया। श्री एस.एल. वर्मन (जबलपुर) को अध्यक्ष चुना गया। श्री आर. के. श्रीवास्तव (लखनऊ) एवं श्री पद्माकर धर्माधिकारी (नागपुर) को उपाध्यक्ष, श्री सी.वाइ.कालेले (मुम्बई) को महामंत्री, श्री शरदचन्द्र देव (पुणे) को संगठन मंत्री एवं श्री आर. महादेवन (हैदराबाद) को कोषाध्यक्ष, श्री अशोक गोगटे (ठाणे) को सचिव तथा श्री एन.वी. गुरुराजा (मैसूर) एवं श्री के.एस.मेथवानी (जयपुर) को सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया। उद्घाटन अवसर पर नेशनल आर्गेनाइजेशन आफ इंश्योरेंस वर्कर्स के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अतुल देशपाण्डे, श्री के.के. नारकर, श्री एस.एस. काशीकर एवं श्री सी.वाई. कालेले भी मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रभाकर राव कोलकुटे ने किया।-प्रतिनिधि36