नई दिल्ली। कांग्रेस के शासन में नक्सलवाद को न केवल पैर पसारने का अवसर मिला बल्कि यह नासूर भी बन गया। दिल्ली और अन्य मेट्रो शहरों में बैठे लोगों के वैचारिक समर्थन से ये और गहरता चला गया।
पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर दिमागी नक्सल पर टिप्पणी की। इस बयान पर भी कांग्रेस के नेताओं के बयान आने शुरू हो गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम का बयान आया है। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे ‘दिमागी नक्सल’ हैं।
भाजपा नीत राजग सरकार के शासन में जमीन से नक्सवाद का सफाया हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किला की प्राचीर से कहा कि हथियारबंद नक्सलियों के खिलाफ देश ने बड़ी सफलता हासिल की है, लेकिन अब दिमागी नक्सल मौजूद हैं।

















