हापुड़ जनपद में 6 वर्ष की बच्ची के साथ मस्जिद में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 6 वर्षीय पीड़िता, मस्जिद में पढ़ाई करने जाती थी।
मस्जिद में बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश
पीड़िता की उम्र 6 लगभग वर्ष है, वह हापुड़ जनपद के सिंभावली थाना अंतर्गत गांव औरंगाबाद की जन्नत मस्जिद में पढती है। मस्जिद में रहने वाला मौलाना नईम जो कि ग्राम नंगलामल जिला मेरठ का रहने वाला है। गत 23 जुलाई की सुबह समय करीब 7 बजे पीड़िता गांव के अन्य बच्चों के साथ मस्जिद में पढने के लिए गई थी। मोलाना नईम मे पीड़िता को अपने पास रोकर कर अन्य बच्चों को घर भेज दिया। मौलाना नईम ने पीड़िता को कमरे मे बन्द कर लिया। तभी गांव के ही रहने वाले यूनूश, मौलाना के पास गए तो मौलाना ने अपने कमरे का दरवाजा बन्द कर रखा था। यूनूश ने दरवाजे को धकेल कर देखा तो मौलाना नईम आपत्तिजनक अवस्था में था।
शोर मचाने पर गांव के साबू व अन्य लोग आए और साबू ने 112 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी। पीड़िता के पिता मजदूरी करने ग्राम आगापुर के भटटे पर गये हुए थे। पीड़िता रोते हुए घर पहुंची। पीड़िता की मां ने घटना के बारे में बताया। उसके बाद मौके पर पुलिस भी आ गई थी। पीड़िता का पिता विकलांग व गरीब व्यक्ति हैं।

















