NEET-UG पेपर लीक को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए शिक्षा मंत्रालय के हायर एजुकेशन और स्कूल एजुकेशन विभागों के लिए नए सचिवों की नियुक्ति कर दी है।
अभी तक दोनों विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे विनीत जोशी को अब कम प्रोफाइल वाले पंचायती राज विभाग में भेज दिया गया है। हायर एजुकेशन के नए सचिवनरेश पाल गंगवार को हायर एजुकेशन विभाग का नया सचिव बनाया गया है। वे पहले पशुपालन विभाग में सचिव थे।
स्कूल शिक्षा के नए सचिव
टीके अनिल कुमार को स्कूल एजुकेशन विभाग का नया सचिव बनाया गया है। ये बदलाव शिक्षा मंत्रालय की नौकरशाही में काफी बड़ा बदलाव माने जा रहे हैं। इससे पहले अभिषेक सिंह को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) का प्रमुख बनाया गया था। NTA ही NEET, CUET जैसी बड़ी परीक्षाएं आयोजित कराता है।
जून की शुरुआत में CBSE के चीफ राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता को भी NTA से ट्रांसफर कर दिया गया था। उस समय ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर काफी विवाद हुआ था।
इसे भी पढ़ें: सीजेपी प्रदर्शन के बीच सक्रिय हुए 480 पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल, अफवाहों से बचने की दिल्ली पुलिस की अपील
अन्य अहम बदलाव
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कुल 13 नए विभागों के प्रमुखों की नियुक्ति की है। इसमें हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स मंत्रालय को भी दो हिस्सों में बांटा गया है। MoHUA के सचिव के. श्रीनिवास को नॉर्थ ईस्टर्न रीजन (DoNER) मंत्रालय में भेज दिया गया।
गुजरात कैडर की डी. थारा को नई बनी डिपार्टमेंट ऑफ कैपिटल डेवलपमेंट की सचिव बनाया गया।
झारखंड कैडर के सतेंद्र सिंह को अर्बन डेवलपमेंट विभाग का सचिव बनाया गया।
शिक्षा मंत्रालय में ये बदलाव इसलिए भी ध्यान खींच रहे हैं क्योंकि सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की कोई मांग नहीं मानी जाएगी, लेकिन छात्रों की चिंताओं को दूर करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
इसके अलावा चंद्र भूषण कुमार को नया लेबर सचिव बनाया गया है। केशव चंद्रा को नया माइंस सचिव बनाया गया। ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी एसके लोहानी को पशुपालन विभाग का सचिव बनाया गया।















