ऑनलाइन ठग लोगों को ठगने के लिए तमाम तरह के प्रलोभन देते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनके जरिए लोगों को फंसाने की कोशिश की जा रही है। ताजा मामले में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री जन धन योजना को लेकर फेक न्यूज फैलाई जा रही है। इसमें इसमें कहा गया है कि PMJDY 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। 13 से 65 साल तक के भारतीय नागरिकों को अपनी उम्र के आधार पर 50,000 रुपये से 2 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता मिलेगी।
PIB फैक्ट चेक में झूठा निकला दावा
इस वायरल वीडियो का जब सरकारी फैक्ट चेक एजेंसी PIB ने फैक्ट चेक किया तो पता चला ये पोस्ट पूरी तरह के फेक है। असल में प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत सरकार किसी को भी सीधे नकद में 50,000 से 2 लाख रुपये नहीं देती। न ही उम्र के आधार पर कोई ऐसी राशि दी जाती है।
A viral #WhatsApp message claims that online application for Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana (PMJDY) 2026 has started & eligible Indian citizens aged 13–65 years will receive financial assistance ranging from ₹50,000 to ₹2,00,000 under the scheme, based on their age.… pic.twitter.com/YR9BTAv55H
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) July 15, 2026
योजना में क्या मिलता है?
जन धन खाता खोलने वाले योग्य लोगों को RuPay डेबिट कार्ड मिलता है। इस कार्ड के साथ मुफ्त एक्सीडेंटल इंश्योरेंस का फायदा मिलता है, जिसमें अधिकतम 2 लाख रुपये तक का कवरेज है। यह बीमा कवर है, न कि सीधे पैसे देने वाली सहायता। बीमा क्लेम तभी मिलता है जब कोई दुर्घटना होती है और शर्तें पूरी होती हैं।
लिंक और सावधानी
मैसेज में जो वेबसाइट का लिंक दिया गया है, वह सरकारी नहीं है। ऐसे लिंक पर कभी न क्लिक करें और न ही अपनी कोई निजी जानकारी दें। PMJDY एक बैंकिंग समावेशन योजना है, जिसका मकसद हर परिवार को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना है। इसमें खाता खोलना आसान है, लेकिन इसमें कोई नकद अनुदान या उम्र-आधारित पैसे देने का प्रावधान नहीं है।

















