उधम सिंह नगर। गृह मंत्रालय के निर्देश पर जिले की पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाए। बताया गया है कि ये लाउडस्पीकर तेज़ आवाज में अजान का प्रसारण किया करते थे।
गृह मंत्रालय के निर्देश पर हुई कार्रवाई
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है कि धार्मिक स्थलों से किसी भी प्रकार की ऊंची आवाज बाहर नहीं जानी चाहिए।
उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देशों के क्रम में माननीय उच्चतम न्यायालय की गाइडलाइन का पालन करते हुए रुद्रपुर, काशीपुर, बाजपुर और अन्य स्थानों की करीब दो दर्जन मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाकर जब्त कर लिए गए हैं।
अभियान अगले कुछ दिनों तक रहेगा जारी
एसएसपी ने बताया कि यह अभियान अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि मस्जिदों की इंतजामिया कमेटी स्वयं ही इन ध्वनि विस्तारक यंत्रों को हटा ले, अन्यथा पुलिस इनकी जब्ती की कार्रवाई करेगी।












