कुत्तों की कुछ नस्लों को थोड़ा अधिक ध्यान व प्रशिक्षण देने की आवश्यकता होती है। अगर ऐसा न हो तो वे पालतू कुत्ते भी खतरनाक हो सकते हैं ।
पिटबुल, रॉटवीलर और अमेरिकन बुलडॉग ऐसी नस्लें हैं, जो प्रशिक्षण की कमी, क्षेत्रीय आक्रामकता और कभी-कभी आनुवंशिक या आघात और चिंता के कारण आक्रामक मानी जाती हैं।
कई देशों द्वारा प्रतिबंधित, पिटबुल दुनिया में कुत्तों की सबसे खतरनाक नस्लों में से एक है। अपने हिंसक व्यवहार को रोकने के लिए, उन्हें कई जटिल अभ्यासों से गुजरना पड़ता है।
अमेरिकन बुलडॉग भारत में प्रतिबंधित नस्लों में से एक है। केंद्र सरकार ने पिटबुल, राॅटवीलर और मस्टिफ सहित 23 खतरनाक नस्लों पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं, जिनमें अमेरिकन बुलडॉग भी शामिल है।
यह निर्देश ऐसे समय में दिया गया है जब देश में से पालतू कुत्तों के हमलों में लोगों के मरने या अत्यधिक घायल हाेने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। अमेरिकन बुलडॉग मस्टिफ के हृष्ट-पुष्ट कुत्ते होते हैं।












