MCU भोपाल में बोले मुकुल कानिटकर- 'शक्तिहीन शिकायत करता है, युवा समाधान देता' है
September 13, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

MCU भोपाल में बोले मुकुल कानिटकर- ‘शक्तिहीन शिकायत करता है, युवा समाधान देता’ है

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद के शिकागो व्याख्यान पर विशेष व्याख्यान। प्रखर विचारक मुकुल कानिटकर ने युवाओं को दिया समाधान का मंत्र।

Written byShivam DixitShivam Dixit
Sep 13, 2026, 12:31 am IST
inभारत, मध्य प्रदेश
mcu bhopal special lecture on swami vivekananda chicago address mukul kanitkar

भोपाल (मध्य प्रदेश)। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन व्याख्यान की पावन स्मृति में विशेष व्याख्यान का गरिमामय आयोजन किया गया. ‘युवा भारत: कल, आज और कल’ विषय पर आयोजित इस बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में प्रखर विचारक मुकुल कानिटकर उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने की. कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों की वैचारिक जिज्ञासाओं का समाधान भी किया.

मुकुल कानिटकर ने युवाओं को आत्ममंथन का संदेश देते हुए कहा कि “तू कौन है, कहाँ से आया है और तेरे जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य क्या है?”—जो व्यक्ति इन प्रश्नों का सामना करने का साहस जुटाता है और इनके उत्तर खोजता है, वास्तव में वही सच्चा युवा और महापुरुष है. स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, संत मीराबाई और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने जब स्वयं से ये प्रश्न पूछे, तो उनके जीवन की दिशा बदल गई. प्रत्येक युवा को प्रतिदिन दर्पण देखते समय यह आत्म-प्रश्न पूछना चाहिए.

mcu bhopal special lecture on swami vivekananda chicago address mukul kanitkar

“कष्ट और अपमान झेलने के बाद भी नहीं की कोई शिकायत, यही थी विवेकानंद की शक्ति”

शिकागो धर्म सम्मेलन (11 सितंबर 1893) के प्रसंग का उल्लेख करते हुए मुकुल कानिटकर ने बताया कि जब स्वामी विवेकानंद ने मंच से संबोधन शुरू किया, तो सभागार में कई मिनटों तक करतल ध्वनि गूंजती रही. इसका कारण केवल ‘भाइयो और बहनो’ शब्द नहीं, बल्कि उसके पीछे की गहन भावपूर्ण अभिव्यक्ति और पवित्रता थी.

“शिकागो व्याख्यान से पहले स्वामी जी ने अमेरिका में डेढ़ महीने तक भीषण अभाव, कष्ट और तिरस्कार का विषपान किया। परंतु जब उन्हें बोलने का अवसर मिला, तो उन्होंने किसी के प्रति कोई कटुता या शिकायत नहीं रखी। उन्होंने आत्मीयता से कहा—’मेरे प्यारे अमेरिकी बहनों और भाइयों’। इस आंतरिक शक्ति ने सभी के हृदय पर शक्तिपात कर दिया। जो शक्तिहीन होता है, वह शिकायत करता है; युवा तो हर परिस्थिति में समाधान प्रस्तुत करता है।” – मुकुल कानिटकर, प्रखर विचारक

उन्होंने बताया कि स्वामी जी के प्रभाव के कारण उस सम्मेलन में उनके कुल 7 भाषण हुए. पाश्चात्य देशों में उनके कार्यों पर अमेरिकी शोधकर्ता मैरी लुई बर्क (जिन्हें बाद में ‘सिस्टर गार्गी’ के नाम से जाना गया) ने ‘स्वामी विवेकानंद इन द वेस्ट: न्यू डिस्कवरीज़’ शीर्षक से 6 खंडों में दुनिया का सबसे प्रामाणिक और ऐतिहासिक शोध ग्रंथ रचा.

mcu bhopal special lecture on swami vivekananda chicago address mukul kanitkar

“11 सितंबर 1893 हिन्दू धर्म के पुनर्जन्म का दिन”- भगिनी निवेदिता का स्मरण

मुकुल कानिटकर ने कहा कि भगिनी निवेदिता के अनुसार 11 सितंबर 1893 हिंदू धर्म के पुनर्जन्म का दिन था, जिसने संपूर्ण विश्व में सनातन संस्कृति के प्रति संकीर्ण धारणाओं को बदल दिया. उन्होंने स्वामी जी द्वारा मद्रास में युवाओं से पूछे गए तीन प्रश्नों का उल्लेख किया:

  • पहला प्रश्न: क्या आप अंतःकरण से भारत भूमि को अपनी सच्ची माता मानते हैं?
  • दूसरा प्रश्न: क्या आपने अपने विवेक और मस्तिष्क का उपयोग देश की समस्याओं के ठोस समाधान के लिए किया है?
  • तीसरा प्रश्न: क्या उस समाधान को साकार करने के लिए आप अपने हाथों से प्रत्यक्ष सेवा कार्य करने को तत्पर हैं?

mcu bhopal special lecture on swami vivekananda chicago address mukul kanitkar

उन्होंने युवाओं से ज्वलंत प्रश्न पूछते हुए कहा कि यदि हम भारत को माता मानते हैं, तो हम इसे अस्वच्छ क्यों करते हैं और प्लास्टिक का उपयोग कर भूमि को क्यों दूषित करते हैं? उन्होंने युवाओं से स्वदेशी अथवा मित्र राष्ट्रों के उत्पाद अपनाने का आग्रह किया.

सकारात्मक पत्रकारिता और संस्कृति-आधुनिकता का संतुलन

आधुनिकता की व्याख्या करते हुए मुकुल कानिटकर ने स्पष्ट किया कि आधुनिकता केवल तकनीक और उपकरणों में होती है, संस्कृति में नहीं. संस्कृति शाश्वत प्रवाह है. हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए विचारों और तकनीकी दृष्टि से आधुनिक बनना होगा.

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के विचारों को उद्धृत करते हुए उन्होंने कहा कि जब कोई पत्रकार राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण होता है, तो वह समाज को नई प्रेरणा देने वाले समाचार सृजित करता है. नकारात्मक तथ्य तो स्वतः फैल जाते हैं, परंतु सकारात्मक और रचनात्मक विषयों को सामने लाने के लिए गहरी दृष्टि और अथक परिश्रम की आवश्यकता होती है.

mcu bhopal special lecture on swami vivekananda chicago address mukul kanitkar

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां:

  • कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी का विचार: अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलगुरु ने कहा कि 1893 के ऐतिहासिक घटनाक्रम ने विश्व को भारत का एक सर्वथा नया परिचय दिया और रामकृष्ण परमहंस द्वारा चुने गए स्वामी जी के विचारों ने भारत को देखने का वैश्विक नजरिया बदल दिया.
  • प्रतिभाशाली छात्र पुरस्कृत: स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर आयोजित फीचर लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजयी छात्र-छात्राओं को मंच से सम्मानित किया गया.
  • सफल संचालन: कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता विभाग की छात्रा अनन्या एवं जनसंचार विभाग की छात्रा सुमेधा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन कुलसचिव प्रो. पी. शशिकला द्वारा किया गया.
Topics: Mukul Kanitkar Sister Gargi Research Vivekanandaमाखनलाल विश्वविद्यालय स्वामी विवेकानंद शिकागो व्याख्यान मुकुल कानिटकरMakhanlal Chaturvedi University Swami Vivekananda Chicago Address Mukul KanitkarMCU Bhopal Yuva Bharat Kal Aaj Aur Kal
Shivam Dixit
Shivam Dixit
अनुभवी भारतीय पत्रकार, मीडिया एवं सोशल मीडिया विशेषज्ञ, राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार विजेता, और डिजिटल रणनीतिकार। वर्ष 2015 में पत्रकारिता की शुरुआत। प्रिंट, TV और डिजिटल मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया। भारत की प्रथम SMS समाचार एजेंसी "न्यूज़ नेटवर्क ऑफ इंडिया" (NNI) में रिपोर्टर कोऑर्डिनेटर के रूप में काम किया, डिजिटल मीडिया के अनोखे प्रोजेक्ट "इंडियाज़ पेपर" का नेतृत्व करते हुए 500 समाचार वेबसाइटों का प्रबंधन किया। भारत के अलग अलग राज्यों के लगभग 1000 स्थानीय पत्रकारों से जुड़ा यह प्रोजेक्ट "लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स" में दर्ज है। वर्ष 2022 से राष्ट्रीय साप्ताहिक पत्रिका पाञ्चजन्य (1948 में स्थापित) में उपसंपादक के रूप में कार्यरत हैं। शिवम् की पत्रकारिता में राष्ट्रीयता, सामाजिक मुद्दों और तथ्यपरक रिपोर्टिंग पर जोर रहा है। उनकी कई रिपोर्ट्स, जैसे- नूंह (मेवात) हिंसा, हल्द्वानी वनभूलपुरा हिंसा, जम्मू-कश्मीर पर "बदलता कश्मीर", "नए भारत का नया कश्मीर", "370 के बाद कश्मीर", "टेररिज्म से टूरिज्म", और अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले के बदलाव जैसे "कितनी बदली अयोध्या", "अयोध्या का विकास", और "अयोध्या का अर्थ चक्र", कई राष्ट्रीय मंचों पर सराही गई हैं। उपलब्धियों में देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान (2023) शामिल है, जिसे उन्होंने जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपी "अंसार खान" की साजिश को उजागर करने के लिए प्राप्त किया। [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

No Content Available
Load More

ताज़ा समाचार

mcu bhopal special lecture on swami vivekananda chicago address mukul kanitkar

MCU भोपाल में बोले मुकुल कानिटकर- ‘शक्तिहीन शिकायत करता है, युवा समाधान देता’ है

उज्जैन में विश्व बंधुत्व दिवस पर बोले पराग अभ्यंकर: युवा शक्ति को दिशा देने के लिए संस्कार, विवेक और राष्ट्रबोध जरूरी

badhalganj gorakhpur rss centenary yuva samvad deepak visput address

बड़हलगंज में RSS शताब्दी वर्ष पर युवा संवाद: दीपक विस्पुते जी ने दिया ‘राष्ट्र प्रथम’ और सामाजिक एकता का मंत्र

गुवाहाटी: प्राग्ज्योतिषपुर विश्वविद्यालय पहुंचे सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, शिक्षा, संस्कृति व मूल्यों पर दिया जोर

ब्रिक्स में भारत की कूटनीतिक जीत: दिल्ली डिक्लेरेशन में पहलगाम हमले की निंदा

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में दिल्ली घोषणापत्र जारी : UNSC सुधार, स्थानीय मुद्रा और आतंकवाद पर कड़ा प्रहार

ब्रिक्स समूह के सदस्यों ने साफ कहा कि आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पाकिस्तान को कड़ा संदेश : ब्रिक्स देशों ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की, कहा- आतंकवाद बर्दाश्त नहीं

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान पौधरोपण करते ब्रिक्स समूह के सदस्य।

नई दिल्ली घोषणापत्र पर मुहर: ब्रिक्स नेताओं ने खिंचवाई ‘फैमिली फोटो’, फिर एक खास पौधे से दिया दुनिया को बड़ा संदेश

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (बाएं)।

प्रधानमंत्री मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक, सीमा सहित कई मुद्दों पर हुई बात

kisan sangh free uniforms notebooks and bags distributed to 7000 flood affected students

असम: शिवसागर में भारतीय किसान संघ की मानवीय पहल, बाढ़ प्रभावित 7,000 छात्रों को दी जा रही नि:शुल्क सहायता!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies