उत्तराखंड

चारधाम यात्रा 2026: केदारनाथ के कपाट 11 नवंबर और बद्रीनाथ के 16 नवंबर को होंगे बंद

बद्री केदार मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं से यात्रा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कपाट बंद होने से पूर्व दर्शन करने की अपील की गई है।

Published by
उत्तराखंड ब्यूरो

देहरादून: चारधाम यात्रा वर्ष 2026 के अंतर्गत श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल में बंद होने की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। विजयादशमी के पावन अवसर पर घोषित कार्यक्रम के अनुसार श्री केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे तथा श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात्रि 9:37 बजे बंद होंगे।

बद्री केदार मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं से यात्रा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कपाट बंद होने से पूर्व दर्शन करने की अपील की गई है। यह भी उम्मीद है कि कपाट बंद होने से पहले राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भगवान के दर्शन के लिए आ सकते हैं।

Share