मध्य प्रदेश

भोपाल में होगा स्वदेशी मेले का आयोजन

23 अक्तूबर से 3 नवम्बर तक स्वदेशी मेले का आयोजन होगा। ‘स्वदेशी जागरण मंच’ एवं ‘स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन’ की देखरेख में यह मेला मिंटो हॉल के समीप एम.वी.एम. ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। मेले में देशभर के स्वदेशी उत्पादों, भारतीय हस्तशिल्प, दैनिक उपयोग की वस्तुओं, स्थानीय उद्योगों और स्टार्टअप्स के 200 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे।

Published by
अरुण कुमार सिंह

भोपाल में 23 अक्तूबर से 3 नवम्बर तक स्वदेशी मेले का आयोजन होगा। ‘स्वदेशी जागरण मंच’ एवं ‘स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन’ की देखरेख में यह मेला मिंटो हॉल के समीप एम.वी.एम. ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। मेले में देशभर के स्वदेशी उत्पादों, भारतीय हस्तशिल्प, दैनिक उपयोग की वस्तुओं, स्थानीय उद्योगों और स्टार्टअप्स के 200 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे।

मेले का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देना, स्थानीय कारीगरों एवं उद्यमियों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना और समाज में स्वावलंबन की भावना को सुदृढ़ करना है। इसके माध्यम से युवाओं, महिलाओं और नवोदित उद्यमियों को उद्यमिता एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही, उपभोक्ताओं को भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता, विविधता और उपयोगिता से परिचित कराने का प्रयास भी किया जाएगा।

स्वदेशी मेला केवल खरीदारी और व्यापार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे भारतीय कला, संस्कृति और परंपराओं के उत्सव के रूप में भी आयोजित किया जाएगा। मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। विद्यालयीन बच्चों के कार्यक्रमों के साथ ही युवाओं को स्वदेशी विचार से जोड़ने के लिए नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

स्वदेशी विचार की परंपरा को आगे बढ़ाने तथा लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी के विचारों को संगठित स्वरूप देने के उद्देश्य से 22 नवंबर, 1991 को नागपुर में ‘स्वदेशी जागरण मंच’ की स्थापना हुई थी। वर्ष 1999 में दिल्ली से शुरू हुई स्वदेशी मेलों की यात्रा अब तक देशभर में 100 से अधिक सफल आयोजनों तक पहुंच चुकी है।

Share