
प्रतीकात्मक चित्र
नैनीताल: साइबर अपराध के हॉटस्पॉट के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही में अपेक्षित तेजी न आने पर अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। आईजी कुमाऊँ रेंज निवेदिता कुकरेती द्वारा भी इस प्रकरण में गंभीरता दिखाते हुए तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
वरिष्ठ अधिकारियों के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में नैनीताल पुलिस ने साइबर क्राइम हॉटस्पॉट के विरुद्ध युद्ध स्तर पर जांचोपरांत FIR दर्ज कराने की कार्यवाही की गयी है। इस दौरान जनपद के विभिन्न थानों में एक ही दिन में साईबर क्राइम हॉटस्पॉट के विरुद्ध कुल 43 अभियोग पंजीकृत किए गए। इसके साथ ही अब तक कुल 49 अभियोग पंजीकृत किए जा चुके हैं।
जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि साइबर क्राइम हॉटस्पॉट के विरुद्ध तत्काल व समयान्तर्गत प्रभावी कार्यवाही की जाय। साइबर अपराध से जुड़े विभिन्न हॉटस्पॉट के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा म्यूल बैंक अकाउंट, एटीएम विड्रॉल, चेक विड्रॉल तथा सिम एवं POS से संबंधित मामलों में जांच कर FIR दर्ज कराया गया।
उल्लेखनीय है कि साइबर क्राइम के मामले इतने ज्यादा हो रहे हैं कि पुलिस अधिकारोंयों को डर रहता है कि इससे उनके जिले का क्राइम रेट ग्राफ न बढ़ जाये इस लिए वो इन मामलो को दर्ज करने मे ढीलाई बरत रहे हैं।