विश्व

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने कहा-भारत में तख्तापलट की साजिश के पीछे अमेरिका और जॉर्ज सोरोस का हाथ, दीपके को दी सलाह

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने भारत में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर मुखर होकर कहा कि तख्तापलट की साजिश के पीछे अमेरिका और जॉर्ज सोरोस का हाथ है। पीएम मोदी की सराहना की।

Published by
कुलदीप सिंह

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन भारत में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर मुखर होकर अपनी बात रख रही हैं। उन्होंने भारत में तख्तापलट के लिए हो रही साजिशों के पीछे अपने ही देश अमेरिका का हाथ बताया था। अब इसी क्रम में एक बार फिर से उन्होंने एक्स वीडियो जारी कर उन युवा देशभक्तों की सराहना की, जो कॉकरोचों और विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सड़कों और सोशल मीडिया के जरिए विरोध कर रहे हैं।

मिलबेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की और दुनियाभर के देशों के जो लोग इस तख्तापलट की साजिश के खिलाफ बोल रहे हैं, उनकी भी सराहना की। उन्होंने लोगों को आगे आकर इस कॉकरोचों और विपक्ष के द्वारा फैलाई जा रही इस अराजकता के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। साथ ही कहा कि अपने देश, समाज और अपने प्रधानमंत्री के लिए सकारात्मक आवाज बनें, क्योंकि आपके देश में एक महान नेता आपका नेतृत्व करने के लिए हैं।

पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

अमेरिकी गायिका आगे कहती हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल मेरे ही नहीं पूरी दुनिया के लिए सबसे लोकप्रिय नेता हैं। वो लोगों की भलाई के बारे में सोचते हैं। वह बीते 25 साल से लोगों की सेवा कर कर रहे हैं। इसमें 12 साल प्रधानमंत्री के तौर पर और 15 साल मुख्यमंत्री के तौर पर कार्य किया है। ये केवल चुनावों की बात नहीं है, बल्कि ये जनतंत्र की बात है, जो कि लगातार उनका समर्थन कर रही है।

राहुल गांधी और दीपके इस तरह की लीडरशिप नहीं ला सकते

इतना ही नहीं मैरी मिलबेन कहती हैं कि राहुल गांधी और अभिजीत दीपके जैसे लोग जो सत्ता के लिए देश में अराजकता फैला रहे हैं, वे इस तरह की लीडरशिप देश को नहीं दे सकते हैं। वे अपने प्रदर्शनों के जरिए देश में किसी भी तरह की एकता नहीं ला सकते हैं।

अमेरिका से हो रही फंडिंग

मैरी मिलबेन ने एक बार फिर से कहा है कि भारत में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को अमेरिका कुछ लोगों का समूह फंडिंग कर रहा है। ताकि वहां तख्तापलट किया जा सके। उन्होंने बकायदा इसके पीछे वामपंथी जॉर्ज सोरोस का हाथ बताया है। सोरोस केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में सरकारों गिराने के लिए अव्यवस्था पैदा करने के लिए फंडिंग कर रहे हैं। भारत में सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और उनके समर्थकों के द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों पर भी अमेरिकी गायिका ने आरोप लगाया कि उन्हें सोरोस से फंडिंग की गई है।

उन्होंने दीपके को सलाह दी अगर आप बदलाव लाने के लिए मैदान में उतरना चाहते हैं, तो आपकी आवाज़ में हमेशा समाधान होने चाहिए। आपकी आवाज़ से ऐसा बदलाव आना चाहिए जो देश को एकजुट करे, और जो लोगों की भलाई के लिए सबसे अच्छा समाधान खोजने में सबके साथ मिलकर काम करे।

Share

Recent News