
अंकिता भंडारी हत्याकांड
उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी प्रवक्ता सुरेश तिवारी ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष ने अंकिता के माता-पिता की भावनाओं को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश की। तिवारी ने धामी सरकार की कार्रवाई का ब्योरा रखते हुए दावा किया कि त्वरित गिरफ्तारी से लेकर SIT जांच, दोषियों को उम्रकैद की सजा और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व रोजगार देने तक सरकार ने कई कदम उठाए। साथ ही उन्होंने तथाकथित VIP के मुद्दे पर कांग्रेस से ठोस सबूत सामने रखने की मांग की। बीजेपी के इन आरोपों के बाद अंकिता मामले में सियासत एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई है।
बेटी अंकिता को न्याय दिलाने के लिए धामी सरकार ने केवल आश्वासन नहीं दिए, बल्कि त्वरित कार्रवाई, मजबूत जांच और प्रभावी पैरवी के माध्यम से दोषियों को उम्रकैद की सजा तक पहुंचाया।