कैंपस दर कैंपस ABVP की बड़ी चुनावी जीत ने छात्र राजनीति को फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है। लेकिन इन जीतों के साथ संगठन की भूमिका, BJP से रिश्ते, चुनावी प्रक्रिया, धनबल और राजनीतिक प्रभाव को लेकर सवाल भी उठते रहे हैं। पाञ्चजन्य के इस Podcast में ABVP के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी से सीधे और बेबाक सवाल हुए-
• ABVP की लगातार बढ़ती जीत के पीछे क्या कारण हैं?
• BJP से संगठन का रिश्ता क्या है?
• सरकार छात्रहित के खिलाफ जाए तो ABVP का रुख क्या होगा?
छात्रसंघ चुनावों का भविष्य क्या है? इंटरव्यू में Gen-Z के बदलते सवाल, आरक्षण पर ABVP का रुख, NTA और परीक्षा व्यवस्था, कॉकरोच जनता पार्टी जैसे नए युवा राजनीतिक प्रयोग और कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र देने की मांग पर भी डॉ. सोलंकी ने अपना पक्ष रखा है। पाञ्चजन्य सहयोगी नैन्सी बाजपेई ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी से संगठन से जुड़े हर एक विषय पर विस्तार से बात की.
देखिए पूरा इंटरव्यू और कमेंट कर अपने विचार भी साझा करें.
















