भारत

‘Hanuman Ansh’ ने 59वें दिन भी मचाया धमाल, बॉक्स ऑफिस की कमाई देख चौंक जाएंगे आप

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अपने 59वें दिन यानी 9वें रविवार को करीब 2.88 करोड़ रुपये कमाए। यह कलेक्शन लगभग 1,292 शोज और 58 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ दर्ज किया गया।

Published by
Mahak Singh

बॉक्स ऑफिस पर आमतौर पर फिल्मों की रफ्तार रिलीज के शुरुआती दिनों में ही तय हो जाती है। अगर शुरुआत कमजोर रहे तो ज्यादातर फिल्में कुछ ही हफ्तों में सिनेमाघरों से गायब होने लगती हैं। लेकिन ‘हनुमान अंश’ ने इस आम ट्रेंड से बिल्कुल अलग प्रदर्शन किया है। धीमी शुरुआत के बावजूद फिल्म ने धीरे-धीरे दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई और अब रिलीज के 59 दिन बाद भी कमाई का सिलसिला जारी है।

‘हनुमान अंश’ कलेक्शन

7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस डिवोशनल फिल्म ने पहले दिन महज करीब 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। शुरुआती दो हफ्तों में भी कमाई बहुत ज्यादा नहीं बढ़ी। फिल्म के कई शोज कम होने लगे थे और ऐसा लग रहा था कि जल्द ही इसका सफर खत्म हो जाएगा। लेकिन तीसरे हफ्ते के बाद फिल्म की किस्मत ने करवट ली। दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ने के साथ ‘हनुमान अंश’ के कलेक्शन में भी लगातार सुधार देखने को मिला। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अपने 59वें दिन यानी 9वें रविवार को करीब 2.88 करोड़ रुपये कमाए। यह कलेक्शन लगभग 1,292 शोज और 58 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ दर्ज किया गया।

इसके साथ ही फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन बढ़कर करीब 324.61 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 383.36 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। खास बात यह है कि इस दौरान कई नई फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, फिर भी ‘हनुमान अंश’ की पकड़ पूरी तरह कमजोर नहीं हुई। फिल्म की कहानी नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित है। इसे विशाल चतुर्वेदी ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। धार्मिक और आध्यात्मिक विषय के कारण फिल्म को खासतौर पर डिवोशनल सिनेमा पसंद करने वाले दर्शकों का समर्थन मिला है। यही वजह है कि धीमी शुरुआत के बाद भी फिल्म इतने लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है।

Share

Recent News