पौड़ी गढ़वाल: कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी से मारपीट और धमकी देने का आरोप-देशभर में सुर्खियां बटोर चुके दीपक कुमार उर्फ ‘मोहम्मद’ दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा कि दीपक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिस पर व्यापारी ने कमेंट कर दिया। जिसके बाद मामले को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दीपक ने व्यापारी के दुकान में घुसकर बदसलूकी की। जिसके बाद व्यापारी धरने पर बैठ गए। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने ‘मोहम्मद’ दीपक को गिरफ्तार कर लिया।
उल्लेखनीय है कि उक्त युवक ने कुछ माह पूर्व राहुल गाँधी से भी मुलाक़ात की थीं उस दौरान कोटद्वार मे मुस्लिम लोगो के संरक्षण के आरोप दीपक पर लगे थे और इस घटना क्रम पर सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाया गया था।














