
नागोया। एशियाई खेल-2026 में भारत के पदक अभियान के लिए गुरुवार का दिन बेहद शानदार और उपलब्धियों भरा रहा. भारत ने आज दो रजत और तीन कांस्य समेत कुल 5 पदक अपने नाम किए. इस शानदार प्रदर्शन के साथ भारत कुल 65 पदकों के साथ पदक तालिका में आठवें स्थान पर बना हुआ है. वर्तमान में भारत के खाते में कुल 10 स्वर्ण, 23 रजत और 32 कांस्य पदक दर्ज हो चुके हैं.
भारत के लिए आज के दिन की शुरुआत महिला स्क्वैश टीम के पदक के साथ हुई, जिसके बाद अन्य स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया.
भारत के लिए दिन का पहला पदक महिला स्क्वैश टीम ने दिलाया. अनाहत सिंह, तन्वी खन्ना और जोशना चिनप्पा की तिकड़ी को सेमीफाइनल में हांगकांग के खिलाफ 1-2 से कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा.
इसके तुरंत बाद, पुरुष स्क्वैश टीम ने भी सेमीफाइनल में मलेशिया के खिलाफ 1-2 से हार के बाद कांस्य पदक अपने नाम किया.
पुरुष टीम में अभय सिंह, वेलावन सेंथिलकुमार और वीर चोटरानी शामिल थे.
“नौकायन (Rowing) की पुरुष स्किफ स्पर्धा में प्राइस नोबल और मनु फ्रांसिस ने बेहतरीन समन्वय दिखाते हुए देश के लिए रजत पदक जीता। दोनों खिलाड़ी चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहे।”
इसके अलावा, तीरंदाजी में गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने पुरुषों की कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में जोरदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए कांस्य पदक हासिल किया.
गुरुवार को आए प्रमुख पदक और तालिका की स्थिति:
भारतीय खिलाड़ियों के इस निरंतर और जुझारू प्रदर्शन से पूरे देश में उत्साह का माहौल है, और आने वाले दिनों में अन्य स्पर्धाओं से भी और अधिक पदक आने की उम्मीद जताई जा रही है.