भारत

कल का मौसम: 23 सितंबर को 17 राज्यों में भारी बारिश, 70 की रफ्तार से चलेगी हवा; IMD का अलर्ट

विभाग ने 23 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना समेत 17 राज्यों में हल्की से मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Published by
Panchjanya

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने 23 सितंबर के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने डिप्रेशन के कारण कई राज्यों में भीषण बारिश हो सकती है। विभाग ने 23 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना समेत 17 राज्यों में हल्की से मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का अलर्ट जारी किया है।

17 राज्यों भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 23 सितंबर को देश के 17 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश हो सकती है। जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इत्यादि राज्य शामिल हैं। डिप्रेशन के कारण 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 23 सितंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। यूपी के वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, प्रयागराज, कौशांबी और भदोही समेत कई जिलों में 23 सितंबर को बारिश हो सकती है। झारखंड में 23 सितंबर को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां के रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना है।

ओडिशा (23 सितंबर- गरज-चमक के साथ आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग के अनुसार, 23 सितंबर को ओडिशा में मौसम काफी सक्रिय रहेगा। 23-24 सितंबर के दौरान ओडिशा में गरज के साथ आंधी और 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं। 23-25 सितंबर के दौरान बारिश का दौर रहेगा। 24 सितंबर को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। जबकि 24-25 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Share

Recent News